इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गंभीर आपराधिक आरोपों वाले नेताओं को मंत्री बनाने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज बिना पटाखों वाली दिवाली की पहल को जन आंदोलन में बदलना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करती है फिल्म, निर्माताओं को 2 करोड़ जमा कराने के निर्देश रेसकोर्स मस्जिद की बिजली-पानी बंद करने पर एनडीएमसी को फटकार अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, जेल में ही कटेगा त्योहारी सीजन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ याचिका खारिज सोनिया गांधी मतदाता सूची मामलाः शिकायतकर्ता को अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने की अनुमति तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार तेलंगाना में भारतनेट कार्यक्रम लागू करने को 3,189 करोड़ रुपये की मंजूरी कांग्रेस ने अग्निपथ योजना रद्द करने की मांग की, ‘जय जवान-पार्ट 2’ शुरू करने का ऐलान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जंगल से विस्फोटकों का जखीरा बरामद रेलवे ने शुरू की कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग की जांच, सुरक्षित बचाए गए यात्री दूसरी ट्रेन से रवाना चार लेन व उससे अधिक के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिना बैरियर टोल वसूली के लिए दिशानिर्देश जारी दिवाली पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही चलेगी दिल्ली मेट्रो उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग आंध्र प्रदेश के तट पर मिले कासिमेडु के पांच मछुआरों के शव परिजनों को सौंपे गए रुपये ने डॉलर की तुलना में लगाई जोरदार छलांग, 56 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुई भारतीय मुद्रा देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.69 अरब डॉलर घटकर 717.06 अरब डॉलर पर पहुंचा सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए वित्त सेवा विभाग को ‘पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार’ लगातार 7वें दिन मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल उत्तर प्रदेश में दो आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण उत्तराखंड को 1,475 करोड़ की 62 विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास अमित शाह ने उत्तराखंड के छह बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित अमित शाह ने 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से किया सम्मानित, खंडूड़ी को मरणोपरांत पुरस्कार
दिवाली पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही चलेगी दिल्ली मेट्रो

दिवाली पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही चलेगी दिल्ली मेट्रो

06 Nov 2026

नई दिल्ली, 06 नवंबर (इंंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिवाली उत्सव के दौरान दिल्ली मेट्रो के संचालन समय में बदलाव किया गया है। आगामी रविवार को पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर मेट्रो सेवाएं सामान्य समय से एक घंटे पहले सुबह 6 बजे शुरू होंगी। वहीं, शाम को दिवाली के जश्न को देखते हुए सभी लाइनों पर आखिरी मेट्रो रात 11 बजे के बजाय 10 बजे ही टर्मिनल स्टेशनों से रवाना होगी।


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के मुख्य कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने शुक्रवार को बताया कि रविवार को पिंक लाइन (मजलिस पार्क-मजलिस पार्क/शिव विहार), मैजेंटा लाइन (बॉटनिकल गार्डन-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क-दीपाली चौक) और ग्रे लाइन (द्वारका-ढांसा बस स्टैंड) पर सामान्य तौर पर सुबह 7 बजे मेट्रो सेवा शुरू होती है। दिवाली के दिन इन लाइनों पर सेवा सुबह 6 बजे से शुरू होगी। वहीं, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी मेट्रो लाइनों पर आखिरी ट्रेन रात 10 बजे टर्मिनल स्टेशनों से रवाना होगी। सामान्य दिनों में आखिरी ट्रेन रात 11 बजे चलती है।


डीएमआरसी ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे मेट्रो के बदले हुए समय के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। समय से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए डीएमआरसी की वेबसाइट और आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल देख सकते हैं।

Latest News