इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें 31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश, 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भारत ने दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच गुरदयाल सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, एक हफ्ते से रुकी केबीसी की शूटिंग, ब्लॉग में दिया सेहत में सुधार का संकेत मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी डब्ल्यूएचओ की कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर, दिसंबर में होगी समीक्षा ट्रंप ने माना- अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप के पास किया हमला, वायु रक्षा प्रणाली को बनाया निशाना मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें अमेरिका में डिटेन हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य हरि बॉक्सर दीपावली की तारीख आखिर क्यों हर साल बदलती है, खगोलीय विश्लेषण में सामने आए रोचक तथ्य मध्य प्रदेश को दो साल में दुग्ध उत्पादन में बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री सीएक्यूएम ने गुरुग्राम में सड़क धूल प्रदूषण पर दिखाई सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश सीबीआई ने विशाखापत्तनम में प्लांट क्वारंटीन स्टेशन के सहायक निदेशक को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान पाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन पर सैनिकों के साथ मनाई दिवाली उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट दीपावली-छठ पर रेलवे ने चलाईं 18 हजार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, 700 एआई कैमरों से हो रही निगरानी: वैष्णव
रिलायंस के अनिल अंबानी समूह की 510 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां कुर्क

रिलायंस के अनिल अंबानी समूह की 510 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां कुर्क

03 Nov 2026

- ईडी की कार्रवाई में अब तक 23,100 करोड़ की संपत्तियां जब्त


नई दिल्ली, 03 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस में अनिल अंबानी समूह के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में 510 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां कुर्क की हैं। इनमें विमान, बैंक खातों में जमा राशि, सावधि जमा, अचल संपत्तियां, निवेश और बकाया भुगतान शामिल हैं। इस कार्रवाई के साथ समूह के खिलाफ धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत जांच किए जा रहे विभिन्न मामलों में अब तक करीब 23,100 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क या जब्त की जा चुकी हैं।


ईडी के अनुसार, यह कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) के बैंक धोखाधड़ी मामले में 247.12 करोड़ रुपये और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड तथा रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड के बैंक धोखाधड़ी मामलों में 263.05 करोड़ रुपये की संपत्तियों से संबंधित है।


आरकॉम मामले में दो चार्टर्ड विमान, छह भूखंड और महाराष्ट्र स्थित एक कार्यालय परिसर कुर्क किया गया है। वहीं, रिलायंस होम फाइनेंस और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस से जुड़े मामलों में तमिलनाडु की दो पवन चक्कियां, बैंक खातों में जमा राशि, सावधि जमा और निवेश तथा बकाया भुगतान से जुड़ी संपत्तियां कुर्क की गई हैं।


ईडी ने दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा और मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा की ओर से दर्ज कई प्राथमिकी के आधार पर धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत जांच शुरू की थी। एजेंसी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत भी दो मामलों की जांच की है। जांच के दायरे में रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड, रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, रिलायंस पावर लिमिटेड और रिलायंस कैपिटल लिमिटेड शामिल हैं।


ईडी की जांच में सामने आया कि अनिल अंबानी समूह की कंपनियों ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों से प्राप्त सार्वजनिक धन का कथित तौर पर दुरुपयोग और दूसरी जगह इस्तेमाल किया। समूह पर दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के प्रावधानों का कथित दुरुपयोग कर कंपनी की संपत्तियों को निजी इस्तेमाल के लिए सुरक्षित करने और भारत से सार्वजनिक धन को विदेशों में स्थित कर बचाव वाले ठिकानों तक पहुंचाने के आरोप हैं। ईडी का कहना है कि इस धन का बड़ा हिस्सा प्रवर्तकों और उनके परिवार के व्यक्तिगत लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया।


ईडी ने इन मामलों में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत छह अभियोजन शिकायतें दाखिल की हैं। इसके अलावा विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत भी एक शिकायत दाखिल की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Latest News