इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें 31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश, 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भारत ने दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच गुरदयाल सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, एक हफ्ते से रुकी केबीसी की शूटिंग, ब्लॉग में दिया सेहत में सुधार का संकेत मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी डब्ल्यूएचओ की कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर, दिसंबर में होगी समीक्षा ट्रंप ने माना- अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप के पास किया हमला, वायु रक्षा प्रणाली को बनाया निशाना मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें अमेरिका में डिटेन हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य हरि बॉक्सर दीपावली की तारीख आखिर क्यों हर साल बदलती है, खगोलीय विश्लेषण में सामने आए रोचक तथ्य मध्य प्रदेश को दो साल में दुग्ध उत्पादन में बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री सीएक्यूएम ने गुरुग्राम में सड़क धूल प्रदूषण पर दिखाई सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश सीबीआई ने विशाखापत्तनम में प्लांट क्वारंटीन स्टेशन के सहायक निदेशक को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान पाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन पर सैनिकों के साथ मनाई दिवाली उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट दीपावली-छठ पर रेलवे ने चलाईं 18 हजार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, 700 एआई कैमरों से हो रही निगरानी: वैष्णव
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

05 Nov 2026

नई दिल्ली, 05 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त तेजी का माहौल बना हुआ है। मजबूत वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में आई भारी गिरावट के बीच आज बाजार की शुरुआत शानदार बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के कुछ देर बाद मुनाफा वसूली के चक्कर मे शुरू हुई बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी अपने ओपनिंग लेवल से लुढ़क कर थोड़ा नीचे भी आए, लेकिन थोड़ी देर में ही खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया।


खरीदारों के एक्टिव होकर चौतरफा लिवाली का जोर बना देने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली। ऑटोमोबाइल और बैंकिंग सेक्टर में आई तूफानी तेजी के सपोर्ट से शुरू हुई इस खरीदारी के दम पर बाजार लगातार ऊंचाई की ओर बढ़ता गया। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.93 प्रतिशत और निफ्टी 50 सूचकांक 1.79 प्रतिशत की जोरदार मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज 1,609.54 अंक यानी 2.08 प्रतिशत की दमदार बढ़त दर्ज करते हुए 78,910.94 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही मुनाफा वसूली शुरू हो जान के कारण ये सूचकांक पहले बीस मिनट में ही फिसल कर 78,520.56 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके बाद बाजार में लिवाली का दौर शुरू हो गया।


खासकर, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े दिग्गज शेयरों में आई तेजी से बाजार को शुरुआती बूस्ट मिला, जिससे यह सूचकांक उछल कर 79,001.19 अंक के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया। इस स्तर पर पहुंचने के बाद बाजार में एक बार फिर मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसके कारण ये सूचकांक ऊपरी स्तर से फिसल गया। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 1,493.46 अंक यानी 1.93 प्रतिशत की शानदार मजबूती के साथ 78,794.86 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा था।


सेंसेक्स की ही तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 50 ने भी आज 417.45 अंक यानी 1.74 प्रतिशत की जोरदार उछाल के साथ 24,378.05 अंक के स्तर से अपने कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने कारण ये सूचकांक टूट कर 24,296.30 अंक के स्तर पर आ गया। हालांकि कुछ देर बाद ही ऑटो, बैंकिंग और आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में शुरू हुई जोरदार लिवाली के चलते निफ्टी ने तूफानी रफ्तार पकड़ ली।


लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक सुबह 10 बजे के कुछ देर पहले ही 24,442.20 अंक के स्तर तक पहुंचने में सफल रहा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 50 सूचकांक 428.90 अंक यानी 1.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,389.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 3,018 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,609 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 409 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 28 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर, सिर्फ दो शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 41 शेयर हरे निशान में और नौ शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।


आज सुबह पहले घंटे यानी 10:15 बजे तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से टॉप गेनर्स की सूची में श्रीराम फाइनेंस 5.82 प्रतिशत की तूफानी बढ़त के साथ सबसे आगे बना हुआ था। इसके अलावा इंटरग्लोब एविएशन 5 प्रतिशत, टीएमपीवी 4.90 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 4.88 प्रतिशत और मारुति सुजुकी 4.79 प्रतिशत की तगड़ी मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।


दूसरी ओर, बाजार की इस ऐतिहासिक तेजी के बीच भी बिकवाली के दबाव में फंसे टॉप लूजर्स में अपोलो हॉस्पिटल 3.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे आगे चल रहा था। इसके साथ ही ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) 2.34 प्रतिशत, नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन 0.98 प्रतिशत, कोल इंडिया 0.71 प्रतिशत और सिप्ला 0.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ लाल निशान में बने हुए थे।


इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 383.55 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,301.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 149.75 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,960.60 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Latest News