इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें अयोध्या में दीपोत्सव: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया राशिफल : 07 नवंबर, 2026 पंचांग : 07 नवंबर, 2026 ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रुपये यूपी एसटीएफ ने दस साल से फरार 50 हजार के इनामी बदमाश काे हरियाणा से गिरफ्तार किया उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति पप्पू गिरधारी झांसी से गिरफ्तार, स्थानीय पुलिस बेखबर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को उच्च न्यायालय की चेतावनी, अनुकूल आदेश लाएं या हाजिर हों जेल में कटेगी छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपित प्रोफेसर की दीवाली 31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश, 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भारत ने दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच गुरदयाल सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, एक हफ्ते से रुकी केबीसी की शूटिंग, ब्लॉग में दिया सेहत में सुधार का संकेत मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी डब्ल्यूएचओ की कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर, दिसंबर में होगी समीक्षा ट्रंप ने माना- अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप के पास किया हमला, वायु रक्षा प्रणाली को बनाया निशाना मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें
तेलंगाना में भारतनेट कार्यक्रम लागू करने को 3,189 करोड़ रुपये की मंजूरी

तेलंगाना में भारतनेट कार्यक्रम लागू करने को 3,189 करोड़ रुपये की मंजूरी

06 Nov 2026

नई दिल्ली, 06 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। तेलंगाना में संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (एबीपी) लागू करने के लिए केंद्र सरकार ने 3,189 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मंजूर की है। इसके तहत राज्य की 12,769 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण दूरसंचार ढांचे को मजबूत और उन्नत किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत करीब तीन लाख ग्रामीण घरों को सब्सिडी सहायता से फाइबर कनेक्शन देने की भी योजना है।


दूरसंचार विभाग के तहत डिजिटल भारत निधि (डीबीएन), तेलंगाना सरकार, तेलंगाना रूरल इंटरनेट इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (टीआरआईआईसीएल), भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और तेलंगाना फाइबर ग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड (टी-फाइबर) के बीच शुक्रवार को नई दिल्ली के संचार भवन में इस संबंध में समझौता हुआ। कार्यक्रम का क्रियान्वयन राज्य के नेतृत्व वाले मॉडल के तहत टीआरआईआईसीएल के माध्यम से किया जाएगा।


परियोजना में पहले चरण की 1,946 ग्राम पंचायतों के नेटवर्क को लीनियर से रिंग टोपोलॉजी में उन्नत किया जाएगा। दूसरे चरण की 10,787 ग्राम पंचायतों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा नवगठित 36 ग्राम पंचायतों को भी इसके दायरे में लाया जाएगा। सरकार के अनुसार इस परियोजना से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन, डिजिटल भुगतान और नागरिक-केंद्रित सेवाओं की पहुंच बेहतर होगी।


उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चार अगस्त 2023 को संशोधित भारतनेट कार्यक्रम को मंजूरी दी थी। इसका उद्देश्य मौजूदा भारतनेट नेटवर्क का उन्नयन, एकीकरण और विस्तार कर सभी ग्राम पंचायतों तथा मांग के आधार पर गांवों तक मजबूत ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है।