इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें 31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश, 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भारत ने दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच गुरदयाल सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, एक हफ्ते से रुकी केबीसी की शूटिंग, ब्लॉग में दिया सेहत में सुधार का संकेत मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी डब्ल्यूएचओ की कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर, दिसंबर में होगी समीक्षा ट्रंप ने माना- अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप के पास किया हमला, वायु रक्षा प्रणाली को बनाया निशाना मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें अमेरिका में डिटेन हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य हरि बॉक्सर दीपावली की तारीख आखिर क्यों हर साल बदलती है, खगोलीय विश्लेषण में सामने आए रोचक तथ्य मध्य प्रदेश को दो साल में दुग्ध उत्पादन में बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री सीएक्यूएम ने गुरुग्राम में सड़क धूल प्रदूषण पर दिखाई सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश सीबीआई ने विशाखापत्तनम में प्लांट क्वारंटीन स्टेशन के सहायक निदेशक को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान पाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन पर सैनिकों के साथ मनाई दिवाली उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट दीपावली-छठ पर रेलवे ने चलाईं 18 हजार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, 700 एआई कैमरों से हो रही निगरानी: वैष्णव
वैश्विक दबाव के बावजूद शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

वैश्विक दबाव के बावजूद शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

06 Nov 2026

नई दिल्ली, 06 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का माहौल बना हुआ है। वैश्विक बाजारों से मिले भारी मंदी के संकेतों और अमेरिकी टेक कंपनियों में मचे हाहाकार के बीच आज भारतीय बाजार की शुरुआत भी मामूली बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के तुरंत बाद बिकवाली का झटका भी लगा, लेकिन कुछ देर बाद ही खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया। खासकर, बैंकिंग और ऑटोमोबाइल सेक्टर में चौतरफा लिवाली का जोर बन जाने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने शानदार रफ्तार पकड़ ली।


इस खरीदारी के सपोर्ट से बाजार ने केवल कमजोर ग्लोबल संकेतों के झटके से उबरने में सफल रहा, बल्कि लगातार ऊंचाई की ओर बढ़ने लगा। हालांकि बीच बीच में मुनाफा वसूली के मामूली झटके भी लगते रहे। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.73 प्रतिशत और निफ्टी सूचकांक 0.43 प्रतिशत की अच्छी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज 103.65 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 79,413.66 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का मामूली दबाव बन जाने के कारण यह सूचकांक पहले कुछ मिनटों में ही फिसल कर लाल निशान में 79,016.05 अंक के निचले स्तर तक गिर गया। इसके बाद बाजार में लिवाली का दौर शुरू हो गया। खासकर, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में आई तेजी से बाजार को शुरुआती बूस्ट मिला, जिससे यह सूचकांक निचले स्तर से 943.43 अंक उछलकर 79,959.48 अंक के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 576.41 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की शानदार मजबूती के साथ 79,886.42 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा था।


सेंसेक्स की ही तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने आज 1.60 अंक यानी 0.007 प्रतिशत की सांकेतिक उछाल के साथ 24,538.20 अंक के स्तर से अपने कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण यह सूचकांक टूट कर 24,388.05 अंक के निचले स्तर पर आ गया। हालांकि कुछ देर बाद ही महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक जैसी दिग्गज कंपनियों में शुरू हुई जोरदार लिवाली के चलते निफ्टी की चाल ने तूफानी रफ्तार पकड़ ली। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक अपने निचले स्तर से 285.50 अंक की रिकवरी कर 24,673.55 अंक के ऊपरी स्तर तक पहुंचने में सफल रहा। बाजार में लगातार जारी इसी लिवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 105.10 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,641.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,991 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 889 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 2,102 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 14 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान में और 30 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।


आज सुबह के कारोबारी सत्र में स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से टॉप गेनर्स की सूची में महिंद्रा एंड महिंद्रा 4.58 प्रतिशत की तूफानी बढ़त के साथ सबसे आगे बना हुआ था। इसके अलावा टाइटन कंपनी 2.47 प्रतिशत, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज 1.68 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.54 प्रतिशत और अदाणी पोर्ट्स 1.37 प्रतिशत की तगड़ी मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, बाजार की इस तेजी के बीच भी बिकवाली के दबाव में फंसे टॉप लूजर्स में श्रीराम फाइनेंस 3.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे आगे चल रहा था। इसके साथ ही हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 2.95 प्रतिशत, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन 2.53 प्रतिशत, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 1.42 प्रतिशत और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 1.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ लाल निशान में बने हुए थे।


इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 2,008.61 अंक यानी 2.60 प्रतिशत की जोरदार मजबूती के साथ 79,310.01 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 576 अंक यानी 2.40 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल के साथ 24,536.60 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।


---------------

Latest News