इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी निर्विरोध निर्वाचित ट्रंप की सत्ता को मतदाताओं का झटका : युद्ध, महंगाई और एपस्टीन फाइल का राजनीतिक विस्फोट पराग्वे का सबसे बड़ा डिजीटल बैंक हुआ कंगाल, 30 लाख लोगों का पैसा फंसा, जनता सड़कों पर उतरी राशिफल : 06 नवंबर, 2026 पंचांग : 06 नवंबर, 2026 दिल्ली झुग्गी पुनर्वास नीति-2026 अधिसूचित, 4-5 लाख परिवारों को मिलेगा पक्का मकान शरद पवार का स्वास्थ्य स्थिर, संक्रमण के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शहडोल में 24 घंटे में जंगली जानवरों के हमले से दूसरी मौत, बाघ ने बुजुर्ग को बनाया शिकार मुख्यमंत्री योगी ने नव चयनित वैज्ञानिकों को सौंपा नियुक्ति पत्र योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था उप्र में कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस के लिए 1022 करोड़ रुपये स्वीकृत महिला वर्ग में दीप्ति शर्मा \'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ\' पुरस्कार के लिए नामित दिविजा पॉल ने डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर चेन्नई में अंडर-13 एकल वर्ग का खिताब जीता आईसीसी \'प्लेयर ऑफ द मंथ\' के लिए मार्को यानसेन, अराफात मिन्हास और शाई होप नामांकित सैफ चैंपियनशिप: भारत ने जीत के साथ की शुरुआत, पाकिस्तान को 3-2 से हराया दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो ने की संन्यास की घोषणा, 23 साल का शानदार सफर खत्म आईपीएल 2027 से पहले सीएसके और एसआरएच के बीच बड़ा ट्रेड, चार खिलाड़ियों की अदला-बदली यूक्रेन को बुनियादी सुविधाओं की मरम्मत के लिए 10 करोड़ यूरो अतिरिक्त देगा जर्मनी भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने रवि लामिछाने से की मुलाकात, नेपाल-भारत संबंधों पर हुई चर्चा जनकपुरधाम-अयोध्या के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन का हुआ ट्रायल रन, पर्यटन और व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार जर्मनी को गैस आपूर्ति फिर शुरू करने पर चर्चा के लिए रूस तैयार हकीम जेफ़रीज़ ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद के लिए पेश की दावेदारी जेल से छूटते ही हत्या के आरोपित ने किया शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने निकाला जुलूस; ठंडी हुई हेकड़ी दरभंगाः गश्ती के दौरान एसआई रंधीर कुमार को लगी गोली, मची अफरातफरी बहुचर्चित पुजारी हत्याकांड का खुलासा: पोते की मौत के प्रतिशोध में की गई थी नृशंस हत्या, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
आईपीएल 2027 से पहले सीएसके और एसआरएच के बीच बड़ा ट्रेड, चार खिलाड़ियों की अदला-बदली

आईपीएल 2027 से पहले सीएसके और एसआरएच के बीच बड़ा ट्रेड, चार खिलाड़ियों की अदला-बदली

05 Nov 2026

नई दिल्ली, 05 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच चार खिलाड़ियों को लेकर ट्रेड डील हुई है। इस ट्रेड के तहत इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए हैं, जबकि भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद और ऑस्ट्रेलियाई पेसर नाथन एलिस सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल हो गए हैं।


आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार लियाम लिविंगस्टोन 6 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े हैं। उन्हें पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स अपनी मौजूदा 3 करोड़ रुपये की फीस पर सीएसके का हिस्सा बने हैं। एडवर्ड्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय पदार्पण से पहले अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, पैर में चोट के कारण वह आईपीएल 2026 में एक भी मुकाबला नहीं खेल सके थे।


इस ट्रेड के तहत सनराइजर्स हैदराबाद ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को उनकी मौजूदा 4.8 करोड़ रुपये की फीस पर अपनी टीम में शामिल किया है। खलील इससे पहले 2018 से 2021 तक सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रह चुके हैं। वह आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 15 विकेट लेने में सफल रहे थे। हालांकि, आईपीएल 2026 में पांच मुकाबले खेलने के बाद चोट के कारण उन्हें पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा था।


वहीं, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी 2 करोड़ रुपये की अपनी मौजूदा फीस पर सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ गए हैं। एलिस अपनी विविधतापूर्ण गेंदबाजी और डेथ ओवरों में प्रभावी प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। उनके आने से हैदराबाद की तेज गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी। इन चार खिलाड़ियों के ट्रेड के साथ दोनों फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2027 से पहले अपनी टीमों को नए सिरे से संतुलित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।