इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी निर्विरोध निर्वाचित ट्रंप की सत्ता को मतदाताओं का झटका : युद्ध, महंगाई और एपस्टीन फाइल का राजनीतिक विस्फोट पराग्वे का सबसे बड़ा डिजीटल बैंक हुआ कंगाल, 30 लाख लोगों का पैसा फंसा, जनता सड़कों पर उतरी राशिफल : 06 नवंबर, 2026 पंचांग : 06 नवंबर, 2026 दिल्ली झुग्गी पुनर्वास नीति-2026 अधिसूचित, 4-5 लाख परिवारों को मिलेगा पक्का मकान शरद पवार का स्वास्थ्य स्थिर, संक्रमण के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शहडोल में 24 घंटे में जंगली जानवरों के हमले से दूसरी मौत, बाघ ने बुजुर्ग को बनाया शिकार मुख्यमंत्री योगी ने नव चयनित वैज्ञानिकों को सौंपा नियुक्ति पत्र योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था उप्र में कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस के लिए 1022 करोड़ रुपये स्वीकृत महिला वर्ग में दीप्ति शर्मा \'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ\' पुरस्कार के लिए नामित दिविजा पॉल ने डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर चेन्नई में अंडर-13 एकल वर्ग का खिताब जीता आईसीसी \'प्लेयर ऑफ द मंथ\' के लिए मार्को यानसेन, अराफात मिन्हास और शाई होप नामांकित सैफ चैंपियनशिप: भारत ने जीत के साथ की शुरुआत, पाकिस्तान को 3-2 से हराया दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो ने की संन्यास की घोषणा, 23 साल का शानदार सफर खत्म आईपीएल 2027 से पहले सीएसके और एसआरएच के बीच बड़ा ट्रेड, चार खिलाड़ियों की अदला-बदली यूक्रेन को बुनियादी सुविधाओं की मरम्मत के लिए 10 करोड़ यूरो अतिरिक्त देगा जर्मनी भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने रवि लामिछाने से की मुलाकात, नेपाल-भारत संबंधों पर हुई चर्चा जनकपुरधाम-अयोध्या के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन का हुआ ट्रायल रन, पर्यटन और व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार जर्मनी को गैस आपूर्ति फिर शुरू करने पर चर्चा के लिए रूस तैयार हकीम जेफ़रीज़ ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद के लिए पेश की दावेदारी जेल से छूटते ही हत्या के आरोपित ने किया शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने निकाला जुलूस; ठंडी हुई हेकड़ी दरभंगाः गश्ती के दौरान एसआई रंधीर कुमार को लगी गोली, मची अफरातफरी बहुचर्चित पुजारी हत्याकांड का खुलासा: पोते की मौत के प्रतिशोध में की गई थी नृशंस हत्या, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
महिला वर्ग में दीप्ति शर्मा \'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ\' पुरस्कार के लिए नामित

महिला वर्ग में दीप्ति शर्मा \'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ\' पुरस्कार के लिए नामित

05 Nov 2026

नई दिल्ली, 05 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अक्टूबर महीने के लिए महिला प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार के नामांकित खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। महिला वर्ग में भारत की अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, बांग्लादेश की बल्लेबाज शोभना मोस्तरी और ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को जगह मिली है। तीनों खिलाड़ियों ने अक्टूबर में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीमों की सफलता में अहम योगदान दिया।


दीप्ति शर्मा (भारत)भारतीय टीम की अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के लिए अक्टूबर का महीना शानदार रहा। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी-20 दोनों सीरीज में बल्ले और गेंद से प्रभावशाली प्रदर्शन किया। दीप्ति का सबसे यादगार प्रदर्शन वडोदरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में देखने को मिला। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का दूसरा शतक लगाया और इसके बाद गेंदबाजी में भी तीन विकेट हासिल किए। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 121 रन की बड़ी जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम की।


इससे पहले रायपुर में खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भी दीप्ति ने तेजतर्रार 49 रन की पारी खेलकर भारत की जीत की नींव रखी थी। इसके अलावा उन्होंने टी-20 सीरीज के बाकी मुकाबलों में दो विकेट हासिल किए, जिससे भारतीय टीम ने सीरीज में क्लीन स्वीप किया। वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भी दीप्ति ने दो विकेट लिए थे। इस तरह उन्होंने पूरे महीने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से भारतीय टीम को मजबूती दी।


शोभना मोस्तरी (बांग्लादेश)बांग्लादेश की शोभना मोस्तरी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले गए मुकाबले में 134 गेंदों पर 118 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश की किसी महिला खिलाड़ी द्वारा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। अपनी इस पारी के दौरान मोस्तरी ने 18 चौके लगाए और बांग्लादेश को निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 220 रन के प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया।


हालांकि, उनका यह प्रदर्शन टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं रहा और बांग्लादेश को मैच के साथ सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद मोस्तरी ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 43 की औसत से कुल 129 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।


एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया)ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड ने भी अक्टूबर में बल्ले और गेंद दोनों से लगातार शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में अहम योगदान दिया। बांग्लादेश के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में सदरलैंड ने गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए और बल्लेबाजी में नाबाद 25 रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट से आसान जीत दर्ज की।


सीरीज के आखिरी वनडे मुकाबले में भी सदरलैंड ने नाबाद 74 रन की शानदार पारी खेली और मैच में दो विकेट भी हासिल किए। इस तरह उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज में कुल 99 रन बनाए और छह विकेट अपने नाम किए। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टी-20 मुकाबलों में उन्होंने 19 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया। ---------------