इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी निर्विरोध निर्वाचित ट्रंप की सत्ता को मतदाताओं का झटका : युद्ध, महंगाई और एपस्टीन फाइल का राजनीतिक विस्फोट पराग्वे का सबसे बड़ा डिजीटल बैंक हुआ कंगाल, 30 लाख लोगों का पैसा फंसा, जनता सड़कों पर उतरी राशिफल : 06 नवंबर, 2026 पंचांग : 06 नवंबर, 2026 दिल्ली झुग्गी पुनर्वास नीति-2026 अधिसूचित, 4-5 लाख परिवारों को मिलेगा पक्का मकान शरद पवार का स्वास्थ्य स्थिर, संक्रमण के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शहडोल में 24 घंटे में जंगली जानवरों के हमले से दूसरी मौत, बाघ ने बुजुर्ग को बनाया शिकार मुख्यमंत्री योगी ने नव चयनित वैज्ञानिकों को सौंपा नियुक्ति पत्र योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था उप्र में कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस के लिए 1022 करोड़ रुपये स्वीकृत महिला वर्ग में दीप्ति शर्मा \'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ\' पुरस्कार के लिए नामित दिविजा पॉल ने डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर चेन्नई में अंडर-13 एकल वर्ग का खिताब जीता आईसीसी \'प्लेयर ऑफ द मंथ\' के लिए मार्को यानसेन, अराफात मिन्हास और शाई होप नामांकित सैफ चैंपियनशिप: भारत ने जीत के साथ की शुरुआत, पाकिस्तान को 3-2 से हराया दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो ने की संन्यास की घोषणा, 23 साल का शानदार सफर खत्म आईपीएल 2027 से पहले सीएसके और एसआरएच के बीच बड़ा ट्रेड, चार खिलाड़ियों की अदला-बदली यूक्रेन को बुनियादी सुविधाओं की मरम्मत के लिए 10 करोड़ यूरो अतिरिक्त देगा जर्मनी भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने रवि लामिछाने से की मुलाकात, नेपाल-भारत संबंधों पर हुई चर्चा जनकपुरधाम-अयोध्या के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन का हुआ ट्रायल रन, पर्यटन और व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार जर्मनी को गैस आपूर्ति फिर शुरू करने पर चर्चा के लिए रूस तैयार हकीम जेफ़रीज़ ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद के लिए पेश की दावेदारी जेल से छूटते ही हत्या के आरोपित ने किया शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने निकाला जुलूस; ठंडी हुई हेकड़ी दरभंगाः गश्ती के दौरान एसआई रंधीर कुमार को लगी गोली, मची अफरातफरी बहुचर्चित पुजारी हत्याकांड का खुलासा: पोते की मौत के प्रतिशोध में की गई थी नृशंस हत्या, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
आईसीसी \'प्लेयर ऑफ द मंथ\' के लिए मार्को यानसेन, अराफात मिन्हास और शाई होप नामांकित

आईसीसी \'प्लेयर ऑफ द मंथ\' के लिए मार्को यानसेन, अराफात मिन्हास और शाई होप नामांकित

05 Nov 2026

नई दिल्ली, 05 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अक्टूबर महीने के लिए पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार के नामांकित खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। इनमें दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को यानसेन, पाकिस्तान के युवा ऑलराउंडर अराफात मिन्हास और वेस्टइंडीज के अनुभवी बल्लेबाज शाई होप हैं। तीनों खिलाड़ियों ने अक्टूबर में अपनी-अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन से जीत में अहम भूमिका निभाई।


मार्को यानसेन (दक्षिण अफ्रीका)दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को यानसेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया। उनके बेहतरीन योगदान की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की। यानसेन का सबसे यादगार प्रदर्शन गकेबरहा में खेले गए दूसरे टेस्ट में देखने को मिला। उन्होंने पहली पारी में 85 रन बनाने के साथ कुल छह विकेट हासिल किए। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने यह टेस्ट पारी और 31 रन से जाती।


सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट में भी उन्होंने अर्धशतक लगाया और तीन विकेट हासिल किए। उनके लगातार शानदार प्रदर्शन का फायदा उन्हें आईसीसी पुरुष टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में मिला, जहां वह शीर्ष स्थान पर पहुंच गए।


अराफात मिन्हास (पाकिस्तान)पाकिस्तान के ऑलराउंडर अराफात मिन्हास ने घरेलू मैदान पर खेली गई वनडे त्रिकोणीय सीरीज में बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया। उन्होंने पांच मुकाबलों में 149 रन बनाए और नौ विकेट हासिल किए। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में मिन्हास ने 59 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और गेंदबाजी में 40 रन देकर छह विकेट झटके। यह घरेलू मैदान पर किसी पाकिस्तानी गेंदबाज का वनडे क्रिकेट में दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा।


मिन्हास ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में भी 31 गेंदों पर नाबाद 61 रन की पारी खेली और पाकिस्तान को 326 रन का लक्ष्य हासिल करने में मदद की। उन्हें टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।


शाई होप (वेस्टइंडीज)वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप के लिए अक्टूबर का महीना बेहद शानदार रहा। उन्होंने भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में कई मैच जिताऊ पारियां खेलीं। होप ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में नाबाद 162 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 352 रन का लक्ष्य हासिल किया। यह वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा।


इसके बाद पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भी होप का बल्ला जमकर चला। उन्होंने इस सीरीज में दो शतक लगाए। चौथे टी-20 मुकाबले में उन्होंने महज 50 गेंदों पर नाबाद 102 रन की पारी खेली। होप ने पूरी टी-20 सीरीज में निरंतरता बनाए रखी और कुल 261 रन बनाए। ----------------