इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी निर्विरोध निर्वाचित ट्रंप की सत्ता को मतदाताओं का झटका : युद्ध, महंगाई और एपस्टीन फाइल का राजनीतिक विस्फोट पराग्वे का सबसे बड़ा डिजीटल बैंक हुआ कंगाल, 30 लाख लोगों का पैसा फंसा, जनता सड़कों पर उतरी राशिफल : 06 नवंबर, 2026 पंचांग : 06 नवंबर, 2026 दिल्ली झुग्गी पुनर्वास नीति-2026 अधिसूचित, 4-5 लाख परिवारों को मिलेगा पक्का मकान शरद पवार का स्वास्थ्य स्थिर, संक्रमण के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शहडोल में 24 घंटे में जंगली जानवरों के हमले से दूसरी मौत, बाघ ने बुजुर्ग को बनाया शिकार मुख्यमंत्री योगी ने नव चयनित वैज्ञानिकों को सौंपा नियुक्ति पत्र योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था उप्र में कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस के लिए 1022 करोड़ रुपये स्वीकृत महिला वर्ग में दीप्ति शर्मा \'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ\' पुरस्कार के लिए नामित दिविजा पॉल ने डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर चेन्नई में अंडर-13 एकल वर्ग का खिताब जीता आईसीसी \'प्लेयर ऑफ द मंथ\' के लिए मार्को यानसेन, अराफात मिन्हास और शाई होप नामांकित सैफ चैंपियनशिप: भारत ने जीत के साथ की शुरुआत, पाकिस्तान को 3-2 से हराया दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो ने की संन्यास की घोषणा, 23 साल का शानदार सफर खत्म आईपीएल 2027 से पहले सीएसके और एसआरएच के बीच बड़ा ट्रेड, चार खिलाड़ियों की अदला-बदली यूक्रेन को बुनियादी सुविधाओं की मरम्मत के लिए 10 करोड़ यूरो अतिरिक्त देगा जर्मनी भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने रवि लामिछाने से की मुलाकात, नेपाल-भारत संबंधों पर हुई चर्चा जनकपुरधाम-अयोध्या के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन का हुआ ट्रायल रन, पर्यटन और व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार जर्मनी को गैस आपूर्ति फिर शुरू करने पर चर्चा के लिए रूस तैयार हकीम जेफ़रीज़ ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद के लिए पेश की दावेदारी जेल से छूटते ही हत्या के आरोपित ने किया शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने निकाला जुलूस; ठंडी हुई हेकड़ी दरभंगाः गश्ती के दौरान एसआई रंधीर कुमार को लगी गोली, मची अफरातफरी बहुचर्चित पुजारी हत्याकांड का खुलासा: पोते की मौत के प्रतिशोध में की गई थी नृशंस हत्या, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
जेल से छूटते ही हत्या के आरोपित ने किया शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने निकाला जुलूस; ठंडी हुई हेकड़ी

जेल से छूटते ही हत्या के आरोपित ने किया शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने निकाला जुलूस; ठंडी हुई हेकड़ी

05 Nov 2026

सतना, 05 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मध्य प्रदेश के सतना में हत्या के मामले में करीब 14 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुए आरोपित मान सिंह उर्फ बेटू सिंगरौल ने जेल से बाहर आते ही अपने साथियों के साथ सड़क पर शक्ति प्रदर्शन किया। बुधवार को जेल से रिहाई के बाद उसके समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद आरोपित बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट पीते हुए बाइक रैली के साथ शहर की सड़कों पर निकला। इस दौरान बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।


आरोपी का काफिला जेल परिसर से बिड़ला रोड होते हुए सिद्धार्थ कॉलोनी स्थित उसके घर पहुंचा। बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट पीने और साथियों के साथ बाइक रैली निकालने के इस अंदाज से शहर में चर्चा शुरू हो गई। हत्या के आरोपी के खुलेआम इस तरह शक्ति प्रदर्शन करने से लोगों में भय का माहौल बनने की आशंका जताई गई।


मान सिंह उर्फ बेटू सिंगरौल 16 वर्षीय सत्यम शुक्ला की हत्या के मामले में जेल में बंद था। घटना 4 सितंबर को कोलगवां थाना क्षेत्र में एफसीआई गोदाम के पास हुई थी। पुलिस के अनुसार, सूर्यप्रताप अपने दोस्त आदित्य के साथ चाय पीने के बाद बस स्टैंड जाने के लिए बाइक पर बैठ रहा था। तभी पुराने परिचित वेद मिश्रा, आयुष द्विवेदी उर्फ बेटू किंग, अर्पित तिवारी, सचिन पाल, बेटू सिंगरौल और सत्यम शुक्ला वहां पहुंचे।


बताया गया कि वेद मिश्रा ने सूर्यप्रताप से विवाद शुरू किया और इसी दौरान आयुष ने उसका मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर वेद ने कट्टे से फायर कर दिया। सूर्यप्रताप ने झुककर अपनी जान बचाई। गोली चलने से नाराज सत्यम ने साथियों को कट्टा रखने के लिए कहा, जिसके बाद विवाद उसी पर पलट गया। आरोप है कि सचिन पाल ने सत्यम के सीने में गोली मार दी।


गोली लगने से सत्यम जमीन पर गिर पड़ा। आरोपितों पर उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय बिरला हॉस्पिटल के गेट पर छोड़कर भागने का आरोप है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रीवा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में मान सिंह उर्फ बेटू सिंगरौल अपने तीन अन्य साथियों के साथ करीब 14 महीने से जेल में बंद था।


जेल से बाहर आने के बाद शक्ति प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए मान सिंह उर्फ बेटू सिंगरौल और उसके साथियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला। सीएसपी मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व और टीआई सुदीप सोनी की अगुआई में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान आरोपी अपनी करतूत पर माफी मांगते नजर आए। जिस शक्ति प्रदर्शन के जरिए आरोपियों ने शहरवासियों में दहशत पैदा करने की कोशिश की थी, पुलिस की कार्रवाई के बाद उनकी हेकड़ी निकलती दिखाई दी।