इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी निर्विरोध निर्वाचित ट्रंप की सत्ता को मतदाताओं का झटका : युद्ध, महंगाई और एपस्टीन फाइल का राजनीतिक विस्फोट पराग्वे का सबसे बड़ा डिजीटल बैंक हुआ कंगाल, 30 लाख लोगों का पैसा फंसा, जनता सड़कों पर उतरी राशिफल : 06 नवंबर, 2026 पंचांग : 06 नवंबर, 2026 दिल्ली झुग्गी पुनर्वास नीति-2026 अधिसूचित, 4-5 लाख परिवारों को मिलेगा पक्का मकान शरद पवार का स्वास्थ्य स्थिर, संक्रमण के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शहडोल में 24 घंटे में जंगली जानवरों के हमले से दूसरी मौत, बाघ ने बुजुर्ग को बनाया शिकार मुख्यमंत्री योगी ने नव चयनित वैज्ञानिकों को सौंपा नियुक्ति पत्र योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था उप्र में कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस के लिए 1022 करोड़ रुपये स्वीकृत महिला वर्ग में दीप्ति शर्मा \'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ\' पुरस्कार के लिए नामित दिविजा पॉल ने डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर चेन्नई में अंडर-13 एकल वर्ग का खिताब जीता आईसीसी \'प्लेयर ऑफ द मंथ\' के लिए मार्को यानसेन, अराफात मिन्हास और शाई होप नामांकित सैफ चैंपियनशिप: भारत ने जीत के साथ की शुरुआत, पाकिस्तान को 3-2 से हराया दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो ने की संन्यास की घोषणा, 23 साल का शानदार सफर खत्म आईपीएल 2027 से पहले सीएसके और एसआरएच के बीच बड़ा ट्रेड, चार खिलाड़ियों की अदला-बदली यूक्रेन को बुनियादी सुविधाओं की मरम्मत के लिए 10 करोड़ यूरो अतिरिक्त देगा जर्मनी भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने रवि लामिछाने से की मुलाकात, नेपाल-भारत संबंधों पर हुई चर्चा जनकपुरधाम-अयोध्या के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन का हुआ ट्रायल रन, पर्यटन और व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार जर्मनी को गैस आपूर्ति फिर शुरू करने पर चर्चा के लिए रूस तैयार हकीम जेफ़रीज़ ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद के लिए पेश की दावेदारी जेल से छूटते ही हत्या के आरोपित ने किया शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने निकाला जुलूस; ठंडी हुई हेकड़ी दरभंगाः गश्ती के दौरान एसआई रंधीर कुमार को लगी गोली, मची अफरातफरी बहुचर्चित पुजारी हत्याकांड का खुलासा: पोते की मौत के प्रतिशोध में की गई थी नृशंस हत्या, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
शहडोल में 24 घंटे में जंगली जानवरों के हमले से दूसरी मौत, बाघ ने बुजुर्ग को बनाया शिकार

शहडोल में 24 घंटे में जंगली जानवरों के हमले से दूसरी मौत, बाघ ने बुजुर्ग को बनाया शिकार

05 Nov 2026

शहडोल, 05 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज.)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जंगली जानवरों के हमले में 24 घंटे के भीतर दो लोगों की मौत हो गई। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात पपौंध थाना क्षेत्र के छतवा गांव में भैंसों की तलाश में जंगल गए 60 वर्षीय बुजुर्ग राजेंद्र प्रसाद यादव पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे एक दिन पहले ब्यौहारी क्षेत्र में तेंदुए ने 15 वर्षीय किशोरी को मार डाला था। लगातार हो रही घटनाओं से जंगल से लगे गांवों में दहशत है।


जानकारी के अनुसार, ताजा घटना पपौंध थाना क्षेत्र के छतवा गांव के झील टोला की है। राजेंद्र प्रसाद यादव बुधवार रात अपनी भैंसों को खोजने गांव के पास जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान पनपथा बफर जोन क्षेत्र में बाघ ने उन पर हमला कर दिया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी पुलिस को मिली। सूचना पर पपौंध पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शरीर पर मिले निशानों के आधार पर परिजनों और ग्रामीणों ने बाघ के हमले में मौत होने की आशंका जताई है।


एक दिन पहले तेंदुए ने किशोरी को बनाया था शिकार


इससे एक दिन पहले ब्यौहारी क्षेत्र में तेंदुए के हमले में 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई थी। किशोरी अपनी बहन के साथ घर की परछी में सो रही थी। तड़के तेंदुआ उसे उठाकर ले गया था। बाद में घर से करीब 300 मीटर दूर झाड़ियों में उसका क्षत-विक्षत शव मिला था।


ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप


लगातार दो घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। राजेंद्र यादव की मौत के बाद परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजे की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई और सहायता का आश्वासन दिया है। पनपथा बफर जोन के एसडीओ फॉरेस्ट भूरा गायकवाड़ सहित वन विभाग का अमला घटनास्थल पर मौजूद है।