इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी निर्विरोध निर्वाचित ट्रंप की सत्ता को मतदाताओं का झटका : युद्ध, महंगाई और एपस्टीन फाइल का राजनीतिक विस्फोट पराग्वे का सबसे बड़ा डिजीटल बैंक हुआ कंगाल, 30 लाख लोगों का पैसा फंसा, जनता सड़कों पर उतरी राशिफल : 06 नवंबर, 2026 पंचांग : 06 नवंबर, 2026 दिल्ली झुग्गी पुनर्वास नीति-2026 अधिसूचित, 4-5 लाख परिवारों को मिलेगा पक्का मकान शरद पवार का स्वास्थ्य स्थिर, संक्रमण के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शहडोल में 24 घंटे में जंगली जानवरों के हमले से दूसरी मौत, बाघ ने बुजुर्ग को बनाया शिकार मुख्यमंत्री योगी ने नव चयनित वैज्ञानिकों को सौंपा नियुक्ति पत्र योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था उप्र में कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस के लिए 1022 करोड़ रुपये स्वीकृत महिला वर्ग में दीप्ति शर्मा \'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ\' पुरस्कार के लिए नामित दिविजा पॉल ने डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर चेन्नई में अंडर-13 एकल वर्ग का खिताब जीता आईसीसी \'प्लेयर ऑफ द मंथ\' के लिए मार्को यानसेन, अराफात मिन्हास और शाई होप नामांकित सैफ चैंपियनशिप: भारत ने जीत के साथ की शुरुआत, पाकिस्तान को 3-2 से हराया दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो ने की संन्यास की घोषणा, 23 साल का शानदार सफर खत्म आईपीएल 2027 से पहले सीएसके और एसआरएच के बीच बड़ा ट्रेड, चार खिलाड़ियों की अदला-बदली यूक्रेन को बुनियादी सुविधाओं की मरम्मत के लिए 10 करोड़ यूरो अतिरिक्त देगा जर्मनी भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने रवि लामिछाने से की मुलाकात, नेपाल-भारत संबंधों पर हुई चर्चा जनकपुरधाम-अयोध्या के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन का हुआ ट्रायल रन, पर्यटन और व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार जर्मनी को गैस आपूर्ति फिर शुरू करने पर चर्चा के लिए रूस तैयार हकीम जेफ़रीज़ ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद के लिए पेश की दावेदारी जेल से छूटते ही हत्या के आरोपित ने किया शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने निकाला जुलूस; ठंडी हुई हेकड़ी दरभंगाः गश्ती के दौरान एसआई रंधीर कुमार को लगी गोली, मची अफरातफरी बहुचर्चित पुजारी हत्याकांड का खुलासा: पोते की मौत के प्रतिशोध में की गई थी नृशंस हत्या, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिविजा पॉल ने डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर चेन्नई में अंडर-13 एकल वर्ग का खिताब जीता

दिविजा पॉल ने डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर चेन्नई में अंडर-13 एकल वर्ग का खिताब जीता

05 Nov 2026

अहमदाबाद, 05 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। अदाणी स्पोर्ट्सलाइन की पहल ‘गर्व है’ से जुड़ी युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी दिविजा पॉल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर चेन्नई 2026 में अंडर-13 एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। यह प्रतियोगिता 23 से 26 अक्टूबर तक चेन्नई में आयोजित हुई। दिविजा ने इसके अलावा अपने से बड़ी आयु वर्ग में हिस्सा लेते हुए अंडर-15 मिश्रित युगल वर्ग के सेमीफाइनल तक भी जगह बनाई।


दिविजा ने एक बयान में कहा कि चेन्नई में ‘गर्व है’ जर्सी पहनकर जीतना ऐसा पल है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगी। जब अदाणी स्पोर्ट्सलाइन ने मेरा समर्थन किया तो मुझे महसूस हुआ कि किसी को मेरी जीत पर पूरा भरोसा है। जब भी मैं टेबल पर उतरती हूं, यह भरोसा मेरे साथ रहता है। मैं इस सफर में मेरा और मेरे परिवार का साथ देने के लिए उनकी आभारी हूं। अब मेरा पूरा ध्यान जालंधर में होने वाली आगामी अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) चैंपियनशिप पर है।"


चेन्नई में मिली यह सफलता दिविजा के शानदार प्रदर्शन की कड़ी में एक और उपलब्धि है। इससे पहले उन्होंने फिलीपींस के प्यूर्टो प्रिंसेसा में आयोजित डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर 2026 में अंडर-13 एकल वर्ग का स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा, उन्होंने 2025 और 2026 में वडोदरा में आयोजित डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर प्रतियोगिताओं में अंडर-11 और अंडर-13 वर्ग के स्वर्ण पदक भी अपने नाम किए हैं। इसी महीने की शुरुआत में दिविजा ने पंचकूला में आयोजित राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के अंडर-13 बालिका वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया था।


दिविजा ने वर्ष 2023 में अपना पहला राष्ट्रीय खिताब जीता था। इस उपलब्धि ने उन्हें पेशेवर टेबल टेनिस खिलाड़ी बनने के लिए और प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने 2025 में दिल्ली में आयोजित यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का अंडर-13 खिताब जीता और उसी वर्ष गांधीनगर में आयोजित यूटीटी राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-13 युगल वर्ग का खिताब भी अपने नाम किया।---------------