इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी निर्विरोध निर्वाचित ट्रंप की सत्ता को मतदाताओं का झटका : युद्ध, महंगाई और एपस्टीन फाइल का राजनीतिक विस्फोट पराग्वे का सबसे बड़ा डिजीटल बैंक हुआ कंगाल, 30 लाख लोगों का पैसा फंसा, जनता सड़कों पर उतरी राशिफल : 06 नवंबर, 2026 पंचांग : 06 नवंबर, 2026 दिल्ली झुग्गी पुनर्वास नीति-2026 अधिसूचित, 4-5 लाख परिवारों को मिलेगा पक्का मकान शरद पवार का स्वास्थ्य स्थिर, संक्रमण के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शहडोल में 24 घंटे में जंगली जानवरों के हमले से दूसरी मौत, बाघ ने बुजुर्ग को बनाया शिकार मुख्यमंत्री योगी ने नव चयनित वैज्ञानिकों को सौंपा नियुक्ति पत्र योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था उप्र में कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस के लिए 1022 करोड़ रुपये स्वीकृत महिला वर्ग में दीप्ति शर्मा \'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ\' पुरस्कार के लिए नामित दिविजा पॉल ने डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर चेन्नई में अंडर-13 एकल वर्ग का खिताब जीता आईसीसी \'प्लेयर ऑफ द मंथ\' के लिए मार्को यानसेन, अराफात मिन्हास और शाई होप नामांकित सैफ चैंपियनशिप: भारत ने जीत के साथ की शुरुआत, पाकिस्तान को 3-2 से हराया दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो ने की संन्यास की घोषणा, 23 साल का शानदार सफर खत्म आईपीएल 2027 से पहले सीएसके और एसआरएच के बीच बड़ा ट्रेड, चार खिलाड़ियों की अदला-बदली यूक्रेन को बुनियादी सुविधाओं की मरम्मत के लिए 10 करोड़ यूरो अतिरिक्त देगा जर्मनी भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने रवि लामिछाने से की मुलाकात, नेपाल-भारत संबंधों पर हुई चर्चा जनकपुरधाम-अयोध्या के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन का हुआ ट्रायल रन, पर्यटन और व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार जर्मनी को गैस आपूर्ति फिर शुरू करने पर चर्चा के लिए रूस तैयार हकीम जेफ़रीज़ ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद के लिए पेश की दावेदारी जेल से छूटते ही हत्या के आरोपित ने किया शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने निकाला जुलूस; ठंडी हुई हेकड़ी दरभंगाः गश्ती के दौरान एसआई रंधीर कुमार को लगी गोली, मची अफरातफरी बहुचर्चित पुजारी हत्याकांड का खुलासा: पोते की मौत के प्रतिशोध में की गई थी नृशंस हत्या, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

पराग्वे का सबसे बड़ा डिजीटल बैंक हुआ कंगाल, 30 लाख लोगों का पैसा फंसा, जनता सड़कों पर उतरी

05 Nov 2026

असुंसियन, 05 नवंबर (एजेंसी। पराग्वे के सबसे बड़े डिजिटल बैंक 'यूएनो बैंक' के अचानक धराशायी होने के बाद पूरे देश में भीषण वित्तीय और राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। बैंक की साख (सॉल्वेंसी रेशियो) कानूनी सीमा से आधी से भी कम रह जाने के कारण सेंट्रल बैंक ऑफ पराग्वे (बीसीपी) ने इसका अधिग्रहण कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद लगभग 30 लाख ग्राहक प्रभावित हुए हैं और राजधानी असुंसियन की सड़कों पर जन आक्रोश फूट पड़ा है।


सेंट्रल बैंक द्वारा अधिग्रहण किए जाने के तुरंत बाद यूएनओ बैंक के डिजिटल ऐप, क्रेडिट कार्ड और मनी ट्रांसफर सहित सभी सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं। इससे पराग्वे की लगभग 60 प्रतिशत वयस्क आबादी अपने ही जमा पैसों से वंचित हो गई है। लोगों के सामने दैनिक जरूरतों और लेनदेन के लिए भारी संकट खड़ा हो गया है।


राजनीतिक भूचाल और प्रमुख गिरफ्तारियां


मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रपति सेंटियागो पेन्या के निर्देश पर सेंट्रल बैंक के प्रमुख कार्लोस कारवालो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कारवालो पहले उसी वित्तीय कंपनी के अध्यक्ष रह चुके थे जो बाद में यूएनो बैंक बनी। उन पर हितों के टकराव और नियामक अनदेखी के गंभीर आरोप लग रहे हैं।


दूसरी ओर, आर्थिक अपराध और भ्रष्टाचार निरोधक विशेष इकाई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक के संस्थापक एवं बहुसंख्यक शेयरधारक मिगुएल वाज़क्वेज़ तथा यूएनो बैंक के अध्यक्ष जुआन मैनुअल गुस्ताले सहित आठ शीर्ष अधिकारियों की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं।


सरकारी पेंशन फंड भी खतरे में


इस संकट का असर केवल आम नागरिकों तक सीमित नहीं है। राज्य स्वास्थ्य एवं पेंशन फंड के लगभग 38 करोड़ डॉलर की सार्वजनिक सेवानिवृत्ति निधि इस बैंक में फंसी हुई है, जिससे आम जनता के साथ-साथ पेंशनभोगियों में भी भारी अनिश्चितता का माहौल है।


सड़कों पर उतरा जनसैलाब


बैंक बंद होने और खाते फ्रीज होने से गुस्साए हजारों नागरिक, खाताधारक और पेंशनभोगी असुंसियन की सड़कों पर उतर आए। बंद पड़ी बैंक शाखाओं के बाहर भारी भीड़ एकत्र हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने अपना पैसा वापस दिलाने की मांग के साथ-साथ सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। अनेक वीडियो फुटेज में लोग आगजनी और तोड़ फोड़ करते हुए दिखाई दिये।