इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी निर्विरोध निर्वाचित ट्रंप की सत्ता को मतदाताओं का झटका : युद्ध, महंगाई और एपस्टीन फाइल का राजनीतिक विस्फोट पराग्वे का सबसे बड़ा डिजीटल बैंक हुआ कंगाल, 30 लाख लोगों का पैसा फंसा, जनता सड़कों पर उतरी राशिफल : 06 नवंबर, 2026 पंचांग : 06 नवंबर, 2026 दिल्ली झुग्गी पुनर्वास नीति-2026 अधिसूचित, 4-5 लाख परिवारों को मिलेगा पक्का मकान शरद पवार का स्वास्थ्य स्थिर, संक्रमण के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शहडोल में 24 घंटे में जंगली जानवरों के हमले से दूसरी मौत, बाघ ने बुजुर्ग को बनाया शिकार मुख्यमंत्री योगी ने नव चयनित वैज्ञानिकों को सौंपा नियुक्ति पत्र योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था उप्र में कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस के लिए 1022 करोड़ रुपये स्वीकृत महिला वर्ग में दीप्ति शर्मा \'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ\' पुरस्कार के लिए नामित दिविजा पॉल ने डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर चेन्नई में अंडर-13 एकल वर्ग का खिताब जीता आईसीसी \'प्लेयर ऑफ द मंथ\' के लिए मार्को यानसेन, अराफात मिन्हास और शाई होप नामांकित सैफ चैंपियनशिप: भारत ने जीत के साथ की शुरुआत, पाकिस्तान को 3-2 से हराया दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो ने की संन्यास की घोषणा, 23 साल का शानदार सफर खत्म आईपीएल 2027 से पहले सीएसके और एसआरएच के बीच बड़ा ट्रेड, चार खिलाड़ियों की अदला-बदली यूक्रेन को बुनियादी सुविधाओं की मरम्मत के लिए 10 करोड़ यूरो अतिरिक्त देगा जर्मनी भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने रवि लामिछाने से की मुलाकात, नेपाल-भारत संबंधों पर हुई चर्चा जनकपुरधाम-अयोध्या के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन का हुआ ट्रायल रन, पर्यटन और व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार जर्मनी को गैस आपूर्ति फिर शुरू करने पर चर्चा के लिए रूस तैयार हकीम जेफ़रीज़ ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद के लिए पेश की दावेदारी जेल से छूटते ही हत्या के आरोपित ने किया शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने निकाला जुलूस; ठंडी हुई हेकड़ी दरभंगाः गश्ती के दौरान एसआई रंधीर कुमार को लगी गोली, मची अफरातफरी बहुचर्चित पुजारी हत्याकांड का खुलासा: पोते की मौत के प्रतिशोध में की गई थी नृशंस हत्या, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
यूक्रेन को बुनियादी सुविधाओं की मरम्मत के लिए 10 करोड़ यूरो अतिरिक्त देगा जर्मनी

यूक्रेन को बुनियादी सुविधाओं की मरम्मत के लिए 10 करोड़ यूरो अतिरिक्त देगा जर्मनी

05 Nov 2026

बर्लिन, 05 नवंबर (एजेंसी)। रूस के बढ़ते हमलों से क्षतिग्रस्त यूक्रेन के जल, ऊर्जा और परिवहन ढांचे को फिर से खड़ा करने के लिए जर्मनी 10 करोड़ यूरो (करीब 11.3 करोड़ डॉलर) की अतिरिक्त सहायता देने की तैयारी कर रहा है। जर्मनी के वित्त मंत्रालय के एक पत्र के अनुसार, इस राशि का इस्तेमाल यूक्रेन की बुनियादी सुविधाओं की मरम्मत और उन्हें भविष्य के हमलों से निपटने में सक्षम बनाने के लिए किया जाएगा।


यह सहायता वर्ष 2026 के बजट में यूक्रेन के लिए पहले से निर्धारित राशि के अतिरिक्त होगी। वित्त मंत्रालय ने संसद की बजट समिति को भेजे पत्र में कहा है कि गर्मियों के बाद से रूस ने यूक्रेन के महत्वपूर्ण और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। इससे बड़े शहरों, परिवहन मार्गों, लॉजिस्टिक केंद्रों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा है।


मंत्रालय के मुताबिक, 2026 का संघीय बजट तैयार करते समय संघर्ष की तीव्रता का इस स्तर तक बढ़ना अनुमानित नहीं था। ऐसे में अतिरिक्त सहायता की जरूरत पैदा हुई है। जर्मनी सरकार सितंबर में भी यूक्रेन की ऊर्जा जरूरतों के लिए यूक्रेन एनर्जी सपोर्ट फंड के तहत 25 करोड़ यूरो आवंटित कर चुकी है।


वित्त मंत्रालय के पत्र में कहा गया है कि रूस के 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से देश की बिजली उत्पादन क्षमता का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा नष्ट हो चुका है। अक्टूबर में हुए हमलों के कारण यूक्रेन के एक-तिहाई से अधिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। सर्दी नजदीक आने के साथ ऊर्जा ढांचे को दुरुस्त करना यूक्रेन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।


प्रस्तावित सहायता से विकेंद्रीकृत बिजली उत्पादन और ऊर्जा भंडारण के उपकरण खरीदे जाएंगे। इसके अलावा जल एवं बिजली आपूर्ति व्यवस्था की मरम्मत, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और स्कूल भवनों को ठीक करने पर भी राशि खर्च की जाएगी।