इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, बिहार-बंगाल समेत पांच देशों में महसूस हुए झटके कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, चार बच्चों की मौत, 20 घायल तिरुवन्नामलाई में तड़के जगमगाया भरणी दीपम, आकाश गूंज उठा अरोहरा के जयघोष से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने की यूक्रेन युद्ध खत्म करने की मांग बिहार के लखीसराय में सड़क हादसा, पांच की मौत, चार की हालत नाजुक शेख हसीना के गृह जिला गोपालगंज में अवामी लीग के जुलूस पर विवाद, बम चले, दुकानें फूंकी, 30 घायल बांग्लादेश में धरपकड़ तेज, ग्रामीण बैंक की शाखाओं पर हमले, पूर्व सांसद गिरफ्तार जेन्सेन हुआंग की एनवीडिया में वापसी तो हुई पर संदेह के बादल छंटे नहीं, अगले सप्ताह अमेरिकी कांग्रेस के सामने देनी होगी गवाही इतिहास के पन्नों में 25 नवंबर : संविधान सभा में आंबेडकर ने किया था ऐतिहासिक समापन भाषण मप्र के धार में पिकअप और बाइक के बीच सीधी भिड़ंत, चार लोगों की मौत राजकोट के जेतपुर के पास ट्रेन की चपेट में आईं दो शेरनियां, मौके पर ही मौत मप्र के उज्जैन में क्लीन एंड ग्रीन सिंहस्थ की तैयारी, 2801.75 करोड़ के 33 प्रस्तावित कार्यों को मिली मंजूरी मप्र कैबिनेट ने राज्य के समग्र विकास के लिए 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों को दी स्वीकृति होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा बहाली के लिए अमेरिका को अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करनी होंगी : ईरान प्रयागराज : एसपी हमीरपुर को निर्देश -आदेश का पालन करें या हाजिर होकर बतायें क्यों न हो अवमानना कार्यवाही ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने किया अवैध निर्माण ध्वस्त, करीब 24 करोड़ की संपत्ति कराई कब्जे से मुक्त आधार के फिंगरप्रिंट ने नौ साल बाद मिलाई मां-बेटी की राह, मृत समझी गई फूलसरी लौटी घर प्रेम प्रसंग के चलते बेटी ने ही प्रेमी संग मिलकर करवाई थी मां की हत्या, गिरफ्तार दादूपुर में घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोलियों से भूनकर हत्या, बदमाश फरार दबंगों ने बुजुर्ग को गोली मारकर किया घायल, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज सबाह के खिलाफ चैंपियंस लीग मुकाबले से बाहर हुए बार्सिलोना के लामिन यामल मोदी ने स्वीकारा नेपाल का निमंत्रण मोदी को नेपाल आने का न्योता, भारतीय निवेशकों से नेपाल में निवेश की अपील इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ आपराधिक शिकायत, दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट लाल किला विस्फोट मामले के आरोपित दानिश की डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज
आधार के फिंगरप्रिंट ने नौ साल बाद मिलाई मां-बेटी की राह, मृत समझी गई फूलसरी लौटी घर

आधार के फिंगरप्रिंट ने नौ साल बाद मिलाई मां-बेटी की राह, मृत समझी गई फूलसरी लौटी घर

23 Nov 2026

कोलकाता, 23 नवंबर (एजेंसी)। नौ साल पहले जिस बेटी की मौत की खबर सुनकर परिवार ने उसके जीवित लौटने की उम्मीद छोड़ दी थी, वही बेटी अचानक मां के सामने जीवित आकर खड़ी हो गई। आधार कार्ड बनवाने के दौरान फिंगरप्रिंट से हुई पहचान ने झारखंड की फूलसरी महतो को उनके परिवार से मिला दिया। सोमवार को हावड़ा जिले के जयपुर थाना अंतर्गत बाक्शी स्थित चिरनबीन होम में मां प्रेमी महतो और भाई रोहित महतो से उनका भावुक पुनर्मिलन हुआ। नौ साल बाद बेटी को सामने देखकर मां खुद को संभाल नहीं सकीं। दोनों करीब पांच मिनट तक एक-दूसरे को गले लगाकर रोती रहीं।


जानकारी के अनुसार, फूलसरी मूल रूप से झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के घड़सावां थाना अंतर्गत बुरुडीह के महालसाई इलाके की निवासी हैं। वर्ष 2017 में वह परिवार से बिछड़ गई थीं। 8 नवंबर, 2017 को हावड़ा रेलवे स्टेशन पर उन्हें भटकती अवस्था में पाया गया था। रेलवे पुलिस ने उन्हें सुरक्षित निकालकर बाल कल्याण समिति के माध्यम से चिरनबीन होम भेज दिया था। उस समय उनकी उम्र करीब 16 वर्ष थी। बोलने और सुनने में दिव्यांग होने के कारण वह अपना नाम-पता और परिवार की जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं दे पा रही थीं। इसके बाद नौ वर्षों तक वह होम में रहीं। इस दौरान उन्होंने व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ नृत्य, चित्रकला और योग का भी प्रशिक्षण लिया।


फूलसरी की पहचान का राज हाल ही में तब खुला, जब उन्हें आधार कार्ड बनवाने के लिए हावड़ा के अंकुरहाटी स्थित आधार केंद्र ले जाया गया। वहां फिंगरप्रिंट लेने के दौरान कंप्यूटर पर उनकी पुरानी पहचान सामने आ गई। इसके बाद होम प्रबंधन ने झारखंड पुलिस से संपर्क किया और उनकी मां प्रेमी महतो तथा भाई रोहित महतो का पता लगाया। वीडियो कॉल के जरिए भी परिवार को फूलसरी से मिलवाया गया था।


इस मामले का सबसे दुखद पहलू यह है कि परिवार उन्हें मृत समझ चुका था। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद ससुराल में विवाद होने पर फूलसरी के नदी में कूदने की सूचना दी गई थी। बाद में बाघमुंडी नदी में एक अज्ञात युवती का शव मिला था। अखबार में तस्वीर देखने के बाद परिवार को उसके फूलसरी होने का संदेह हुआ। परिवार का दावा है कि पुलिस की ओर से शव के अंतिम संस्कार की जानकारी देने के साथ मृत्यु संबंधी दस्तावेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी दी गई थी।


सोमवार सुबह करीब छह बजे मां प्रेमी महतो और भाई रोहित महतो चिरनबीन होम पहुंचे। कानूनी प्रक्रिया और बाल कल्याण समिति की अनुमति के बाद दोपहर करीब एक बजे दोनों की मुलाकात कराई गई। रोहित ने बताया कि उन्हें कभी पूरी तरह विश्वास नहीं हुआ था कि बहन की मौत हो चुकी है। इसी वर्ष मार्च में पिता का निधन हो गया था। अब बहन के वापस मिलने से उन्हें ऐसा लग रहा है, जैसे पिता फिर लौट आए हों।


होम की सुपरिंटेंडेंट श्रावंती सिन्हा ने इस मिलन को बेहद भावुक पल बताया। अधिकारी तन्मय साउ ने कहा कि फूलसरी को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है और आगे भी फोन से उनकी कुशलक्षेम ली जाएगी। दोपहर करीब दो बजे फूलसरी मां और भाई के साथ झारखंड रवाना हो गईं।

Latest News