23 Nov 2026
कौशांबी, 23 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के काैशांबी जिले की काेखराज थाना पुलिस ने साेमवार काे वृद्ध राजमति की हत्या का खुलासा करते हुए उसकी बेटी और उसके प्रेमी काे गिरफ्तार कर लिया। प्रेम प्रसंग के बीच राेड़ा बन रही मां काे बेटी ने प्रेमी संग मिलकर मां की हत्या की थी। पुलिस ने आराेपिताें काे गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अमिता सिंह ने बताया कि 20 नवंबर की रात रसूलपुर गिरसा गांव में घर के अंदर महिला राजमति की हत्या की सूचना मिली थी। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण पुलिस टीम, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। महिला का सिर किसी भारी वस्तु से कूचकर हत्या किया गया था। परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी थीं।
इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने साेमवार काे दिलीप कुमार सरोज को तिलैया टिकुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर राजमति की बेटी शैलजा देवी को उसके घर से पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि शैलजा और दिलीप के बीच कई सालाें प्रेम संबंध है और दोनों शादी करना चाहते थे। शैलजा की मां राजमति इस रिश्ते का विरोध करती थी। प्रेम संबंध में राेड़ा बन रही मां काे रास्ते से हटाने के लिए शैलजा ने प्रेमी के साथ याेजना बनाई थी। 20 नवंबर की रात घर के लोग जब मेला देखने के पहुंचे ताे शैलजा ने प्रेमी दिलीप काे घर पर यह कहकर बुलाया कि आज मां घर पर अकेले है और उन्हें रास्ते से हटाने सबसे अच्छा माैका है।शैलेजा के कहने पर दिलीप घर पहुंचा और ईंट के टूकड़े से सिर पर प्रहार करके राजमति की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने ईंट का टुकड़ा तालाब के किनारे फेंका और पानी से अपने कपड़े व जूते धोए। इसके बाद वह दोबारा मेले देखने पहुंच गया। पुलिस ने आराेपित काे और उसकी प्रेमिका काे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।