इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, बिहार-बंगाल समेत पांच देशों में महसूस हुए झटके कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, चार बच्चों की मौत, 20 घायल तिरुवन्नामलाई में तड़के जगमगाया भरणी दीपम, आकाश गूंज उठा अरोहरा के जयघोष से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने की यूक्रेन युद्ध खत्म करने की मांग बिहार के लखीसराय में सड़क हादसा, पांच की मौत, चार की हालत नाजुक शेख हसीना के गृह जिला गोपालगंज में अवामी लीग के जुलूस पर विवाद, बम चले, दुकानें फूंकी, 30 घायल बांग्लादेश में धरपकड़ तेज, ग्रामीण बैंक की शाखाओं पर हमले, पूर्व सांसद गिरफ्तार जेन्सेन हुआंग की एनवीडिया में वापसी तो हुई पर संदेह के बादल छंटे नहीं, अगले सप्ताह अमेरिकी कांग्रेस के सामने देनी होगी गवाही इतिहास के पन्नों में 25 नवंबर : संविधान सभा में आंबेडकर ने किया था ऐतिहासिक समापन भाषण मप्र के धार में पिकअप और बाइक के बीच सीधी भिड़ंत, चार लोगों की मौत राजकोट के जेतपुर के पास ट्रेन की चपेट में आईं दो शेरनियां, मौके पर ही मौत मप्र के उज्जैन में क्लीन एंड ग्रीन सिंहस्थ की तैयारी, 2801.75 करोड़ के 33 प्रस्तावित कार्यों को मिली मंजूरी मप्र कैबिनेट ने राज्य के समग्र विकास के लिए 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों को दी स्वीकृति होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा बहाली के लिए अमेरिका को अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करनी होंगी : ईरान प्रयागराज : एसपी हमीरपुर को निर्देश -आदेश का पालन करें या हाजिर होकर बतायें क्यों न हो अवमानना कार्यवाही ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने किया अवैध निर्माण ध्वस्त, करीब 24 करोड़ की संपत्ति कराई कब्जे से मुक्त आधार के फिंगरप्रिंट ने नौ साल बाद मिलाई मां-बेटी की राह, मृत समझी गई फूलसरी लौटी घर प्रेम प्रसंग के चलते बेटी ने ही प्रेमी संग मिलकर करवाई थी मां की हत्या, गिरफ्तार दादूपुर में घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोलियों से भूनकर हत्या, बदमाश फरार दबंगों ने बुजुर्ग को गोली मारकर किया घायल, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज सबाह के खिलाफ चैंपियंस लीग मुकाबले से बाहर हुए बार्सिलोना के लामिन यामल मोदी ने स्वीकारा नेपाल का निमंत्रण मोदी को नेपाल आने का न्योता, भारतीय निवेशकों से नेपाल में निवेश की अपील इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ आपराधिक शिकायत, दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट लाल किला विस्फोट मामले के आरोपित दानिश की डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, चार बच्चों की मौत, 20 घायल

24 Nov 2026

  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब छह बजे हुआ हादसा
  • टॉयलेट के लिए सड़क किनारे रोकी गई थी बस
  • कौशांबी के स्कूल के बच्चे आगरा टूर से लौट रहे थे

कन्नौज, 24 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में मंगलवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में चार स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 अन्य घायल हो गए। बच्चों से भरी स्कूल बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 209-210 के आसपास सुबह करीब छह बजे हुआ। बस में कौशांबी जिले के सिराथू स्थित ओरिएंट पब्लिक स्कूल के करीब 48 से 50 बच्चे और स्कूल स्टाफ के सदस्य सवार थे। सभी बच्चे आगरा टूर पर गए थे और वहां से वापस कौशांबी लौट रहे थे।

बताया गया है कि रास्ते में बच्चों को लघुशंका के लिए बस सड़क किनारे रोकी गई थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार आलू लदे ट्रक ने खड़ी बस में टक्कर मार दी। टक्कर के कारण बस में सवार कई बच्चे घायल हो गए। चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

अस्पताल में घायलों का उपचार

हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा की सुरक्षा टीम, स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य के बाद घायलों को तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। शुरुआती रिपोर्टों में करीब 20 बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। प्रधानाचार्य और एक छात्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों के उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया और चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक, बस में पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी थी। हादसे में चार बच्चों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

हादसे के कारणों की जांच

इस दर्दनाक हादसे के बाद बच्चों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस सड़क किनारे रुकी हुई थी और पीछे से आए ट्रक की टक्कर से यह हादसा हुआ।

Latest News