इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, बिहार-बंगाल समेत पांच देशों में महसूस हुए झटके कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, चार बच्चों की मौत, 20 घायल तिरुवन्नामलाई में तड़के जगमगाया भरणी दीपम, आकाश गूंज उठा अरोहरा के जयघोष से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने की यूक्रेन युद्ध खत्म करने की मांग बिहार के लखीसराय में सड़क हादसा, पांच की मौत, चार की हालत नाजुक शेख हसीना के गृह जिला गोपालगंज में अवामी लीग के जुलूस पर विवाद, बम चले, दुकानें फूंकी, 30 घायल बांग्लादेश में धरपकड़ तेज, ग्रामीण बैंक की शाखाओं पर हमले, पूर्व सांसद गिरफ्तार जेन्सेन हुआंग की एनवीडिया में वापसी तो हुई पर संदेह के बादल छंटे नहीं, अगले सप्ताह अमेरिकी कांग्रेस के सामने देनी होगी गवाही इतिहास के पन्नों में 25 नवंबर : संविधान सभा में आंबेडकर ने किया था ऐतिहासिक समापन भाषण मप्र के धार में पिकअप और बाइक के बीच सीधी भिड़ंत, चार लोगों की मौत राजकोट के जेतपुर के पास ट्रेन की चपेट में आईं दो शेरनियां, मौके पर ही मौत मप्र के उज्जैन में क्लीन एंड ग्रीन सिंहस्थ की तैयारी, 2801.75 करोड़ के 33 प्रस्तावित कार्यों को मिली मंजूरी मप्र कैबिनेट ने राज्य के समग्र विकास के लिए 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों को दी स्वीकृति होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा बहाली के लिए अमेरिका को अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करनी होंगी : ईरान प्रयागराज : एसपी हमीरपुर को निर्देश -आदेश का पालन करें या हाजिर होकर बतायें क्यों न हो अवमानना कार्यवाही ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने किया अवैध निर्माण ध्वस्त, करीब 24 करोड़ की संपत्ति कराई कब्जे से मुक्त आधार के फिंगरप्रिंट ने नौ साल बाद मिलाई मां-बेटी की राह, मृत समझी गई फूलसरी लौटी घर प्रेम प्रसंग के चलते बेटी ने ही प्रेमी संग मिलकर करवाई थी मां की हत्या, गिरफ्तार दादूपुर में घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोलियों से भूनकर हत्या, बदमाश फरार दबंगों ने बुजुर्ग को गोली मारकर किया घायल, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज सबाह के खिलाफ चैंपियंस लीग मुकाबले से बाहर हुए बार्सिलोना के लामिन यामल मोदी ने स्वीकारा नेपाल का निमंत्रण मोदी को नेपाल आने का न्योता, भारतीय निवेशकों से नेपाल में निवेश की अपील इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ आपराधिक शिकायत, दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट लाल किला विस्फोट मामले के आरोपित दानिश की डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज
दादूपुर में घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोलियों से भूनकर हत्या, बदमाश फरार

दादूपुर में घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोलियों से भूनकर हत्या, बदमाश फरार

23 Nov 2026

-तीन बाइकों पर सवार होकर पहुंचे थे हमलावर, 60 वर्षीय पिता और 30 वर्षीय बेटे ने मौके पर तोड़ा दम

हरिद्वार, 23 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे यूपी के दादूपुर गांव में छह बदमाशों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। तीन बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने 60 वर्षीय मुख्तार सिंह और उनके 30 वर्षीय पुत्र सुखविंदर सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी यूपी की ओर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड से गांव में दहशत फैल गईजानकारी के अनुसार, घटना के समय गांव के लोग अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे। इसी दौरान तीन बाइकों पर सवार छह युवक मुख्तार सिंह के घर पहुंचे और अंदर घुसते ही पिता-पुत्र पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। अचानक हुई फायरिंग से आसपास के लोग सहम गए। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकले और घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों को संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी देहात अभय सिंह और लक्सर सीओ वीरेंद्र सिंह नेगी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

घटनास्थल उत्तर प्रदेश की सीमा में होने के कारण पुरकाजी थाना पुलिस को सूचना दी गई। यूपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इसके लिए ग्रामीणों से पूछताछ के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।


यूपी पुलिस को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा: अभय सिंह


एसपी देहात अभय सिंह ने बताया कि उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में घटना की सूचना मिलते ही वह लक्सर सीओ और खानपुर थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल यूपी क्षेत्र में होने के कारण पुरकाजी थाना पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इस मामले में हरिद्वार पुलिस की ओर से यूपी पुलिस को पूरा सहयोग दिया जाएगा।


दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।





Latest News