इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, बिहार-बंगाल समेत पांच देशों में महसूस हुए झटके कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, चार बच्चों की मौत, 20 घायल तिरुवन्नामलाई में तड़के जगमगाया भरणी दीपम, आकाश गूंज उठा अरोहरा के जयघोष से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने की यूक्रेन युद्ध खत्म करने की मांग बिहार के लखीसराय में सड़क हादसा, पांच की मौत, चार की हालत नाजुक शेख हसीना के गृह जिला गोपालगंज में अवामी लीग के जुलूस पर विवाद, बम चले, दुकानें फूंकी, 30 घायल बांग्लादेश में धरपकड़ तेज, ग्रामीण बैंक की शाखाओं पर हमले, पूर्व सांसद गिरफ्तार जेन्सेन हुआंग की एनवीडिया में वापसी तो हुई पर संदेह के बादल छंटे नहीं, अगले सप्ताह अमेरिकी कांग्रेस के सामने देनी होगी गवाही इतिहास के पन्नों में 25 नवंबर : संविधान सभा में आंबेडकर ने किया था ऐतिहासिक समापन भाषण मप्र के धार में पिकअप और बाइक के बीच सीधी भिड़ंत, चार लोगों की मौत राजकोट के जेतपुर के पास ट्रेन की चपेट में आईं दो शेरनियां, मौके पर ही मौत मप्र के उज्जैन में क्लीन एंड ग्रीन सिंहस्थ की तैयारी, 2801.75 करोड़ के 33 प्रस्तावित कार्यों को मिली मंजूरी मप्र कैबिनेट ने राज्य के समग्र विकास के लिए 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों को दी स्वीकृति होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा बहाली के लिए अमेरिका को अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करनी होंगी : ईरान प्रयागराज : एसपी हमीरपुर को निर्देश -आदेश का पालन करें या हाजिर होकर बतायें क्यों न हो अवमानना कार्यवाही ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने किया अवैध निर्माण ध्वस्त, करीब 24 करोड़ की संपत्ति कराई कब्जे से मुक्त आधार के फिंगरप्रिंट ने नौ साल बाद मिलाई मां-बेटी की राह, मृत समझी गई फूलसरी लौटी घर प्रेम प्रसंग के चलते बेटी ने ही प्रेमी संग मिलकर करवाई थी मां की हत्या, गिरफ्तार दादूपुर में घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोलियों से भूनकर हत्या, बदमाश फरार दबंगों ने बुजुर्ग को गोली मारकर किया घायल, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज सबाह के खिलाफ चैंपियंस लीग मुकाबले से बाहर हुए बार्सिलोना के लामिन यामल मोदी ने स्वीकारा नेपाल का निमंत्रण मोदी को नेपाल आने का न्योता, भारतीय निवेशकों से नेपाल में निवेश की अपील इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ आपराधिक शिकायत, दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट लाल किला विस्फोट मामले के आरोपित दानिश की डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने की यूक्रेन युद्ध खत्म करने की मांग

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने की यूक्रेन युद्ध खत्म करने की मांग

24 Nov 2026

संयुक्त राष्ट्र, 24 नवंबर (एजेंसी)। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि पी हरीश ने कहा कि यूक्रेन युद्ध खत्म होना चाहिए। काला सागर में जहाजों और खाद्य की आपूर्ति सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि यूक्रेन युद्ध पांचवें वर्ष में पहुंच चुका है। इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है।


भारत के स्थाई प्रतिनिधि पी हरीश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि दुनिया को "कभी न खत्म होने वाले युद्ध" से आगे बढ़कर "युद्ध के अंत" की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत और काला सागर क्षेत्र मिलकर दुनिया के करीब 20 फीसद अनाज का उत्पादन करते हैं। रूस और यूक्रेन दुनिया के गेहूं, मक्का और जौ के कुल निर्यात में करीब 25 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखते हैं।


पी हरीश ने कहा कि युद्ध से खाद्य, ईंधन और उर्वरक संकट बढ़ा है। इससे विकासशील देश (ग्लोबल साउथ के देश) सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उन्होंने भारत के 1943 के बंगाल अकाल का जिक्र किया, जिसमें 30 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने इस अवसर पर काला सागर में जहाजों पर हमलों में अब तक चार भारतीय नाविकों की मौत और दो लापता होने का जिक्र किया।


भारत ने वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर हमले तत्काल रोकने की मांग की। हरीश ने कहा कि भारत और लाइबेरिया ने यूएन में जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए 'ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स' पहल शुरू की है। भारत ने कहा कि वह काला सागर में जहाजों की सुरक्षा और अनाज निर्यात के लिए युद्ध के दोनों पक्षों से सीधे बातचीत कर रहा है।

Latest News