इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, बिहार-बंगाल समेत पांच देशों में महसूस हुए झटके कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, चार बच्चों की मौत, 20 घायल तिरुवन्नामलाई में तड़के जगमगाया भरणी दीपम, आकाश गूंज उठा अरोहरा के जयघोष से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने की यूक्रेन युद्ध खत्म करने की मांग बिहार के लखीसराय में सड़क हादसा, पांच की मौत, चार की हालत नाजुक शेख हसीना के गृह जिला गोपालगंज में अवामी लीग के जुलूस पर विवाद, बम चले, दुकानें फूंकी, 30 घायल बांग्लादेश में धरपकड़ तेज, ग्रामीण बैंक की शाखाओं पर हमले, पूर्व सांसद गिरफ्तार जेन्सेन हुआंग की एनवीडिया में वापसी तो हुई पर संदेह के बादल छंटे नहीं, अगले सप्ताह अमेरिकी कांग्रेस के सामने देनी होगी गवाही इतिहास के पन्नों में 25 नवंबर : संविधान सभा में आंबेडकर ने किया था ऐतिहासिक समापन भाषण मप्र के धार में पिकअप और बाइक के बीच सीधी भिड़ंत, चार लोगों की मौत राजकोट के जेतपुर के पास ट्रेन की चपेट में आईं दो शेरनियां, मौके पर ही मौत मप्र के उज्जैन में क्लीन एंड ग्रीन सिंहस्थ की तैयारी, 2801.75 करोड़ के 33 प्रस्तावित कार्यों को मिली मंजूरी मप्र कैबिनेट ने राज्य के समग्र विकास के लिए 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों को दी स्वीकृति होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा बहाली के लिए अमेरिका को अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करनी होंगी : ईरान प्रयागराज : एसपी हमीरपुर को निर्देश -आदेश का पालन करें या हाजिर होकर बतायें क्यों न हो अवमानना कार्यवाही ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने किया अवैध निर्माण ध्वस्त, करीब 24 करोड़ की संपत्ति कराई कब्जे से मुक्त आधार के फिंगरप्रिंट ने नौ साल बाद मिलाई मां-बेटी की राह, मृत समझी गई फूलसरी लौटी घर प्रेम प्रसंग के चलते बेटी ने ही प्रेमी संग मिलकर करवाई थी मां की हत्या, गिरफ्तार दादूपुर में घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोलियों से भूनकर हत्या, बदमाश फरार दबंगों ने बुजुर्ग को गोली मारकर किया घायल, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज सबाह के खिलाफ चैंपियंस लीग मुकाबले से बाहर हुए बार्सिलोना के लामिन यामल मोदी ने स्वीकारा नेपाल का निमंत्रण मोदी को नेपाल आने का न्योता, भारतीय निवेशकों से नेपाल में निवेश की अपील इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ आपराधिक शिकायत, दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट लाल किला विस्फोट मामले के आरोपित दानिश की डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज
इतिहास के पन्नों में 25 नवंबर : संविधान सभा में आंबेडकर ने किया था ऐतिहासिक समापन भाषण

इतिहास के पन्नों में 25 नवंबर : संविधान सभा में आंबेडकर ने किया था ऐतिहासिक समापन भाषण

24 Nov 2026

भारतीय इतिहास में 25 नवंबर की तारीख संविधान निर्माण की प्रक्रिया के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। वर्ष 1949 में इसी दिन संविधान सभा में संविधान के प्रारूप पर चर्चा के समापन के अवसर पर संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अपना ऐतिहासिक भाषण दिया था। इस संबोधन में उन्होंने स्वतंत्र भारत के सामने मौजूद चुनौतियों और लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी सिद्धांतों पर विस्तार से विचार रखे थे।


डॉ. आंबेडकर ने अपने भाषण में राजनीतिक लोकतंत्र के साथ सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र की स्थापना को भी अनिवार्य बताया था। उनका मानना था कि केवल राजनीतिक समानता से एक मजबूत और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण नहीं हो सकता। जब तक समाज में आर्थिक और सामाजिक असमानता बनी रहेगी, तब तक लोकतंत्र की बुनियाद कमजोर रहेगी।


उन्होंने चेताया था कि भारत में एक ओर राजनीतिक जीवन में समानता होगी, जबकि दूसरी ओर सामाजिक और आर्थिक जीवन में असमानता कायम रह सकती है। ऐसी स्थिति लंबे समय तक बनी रहने पर लोकतांत्रिक व्यवस्था के सामने गंभीर संकट पैदा हो सकता है। उन्होंने संवैधानिक तरीकों से सामाजिक और आर्थिक बदलाव लाने तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति निष्ठा बनाए रखने पर भी जोर दिया था।


महत्वपूर्ण घटनाचक्र


1538 - भारत पहुंचा तुर्किये का नौसैन्य अभियान पुर्तगाल का बेड़ा पहुंचने के बाद वापस लौट गया।


1667 - रूस के उत्तरी कॉकसस क्षेत्र के सेमाखा में आये विनाशकारी भूकंप में 80 हजार लोग मारे गए।


1741 - रूस की महारानी एलिजाबेथ ने इंपीरियल रशियन गार्ड्स की मदद से तख्ता पलट कर सेंट पीटर्सबर्ग की सत्ता पर कब्जा जमाया।


1744 - आस्ट्रिया की सेना ने पराग्वे के यहूदियों के खिलाफ जान लेवा हमले किये और लूटपाट की।


1758 - ब्रिटेन ने फ्रांस के ड्यूक्वीसन किले पर कब्जा किया।


1866 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन।


1867- अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।


1930 - जापान में एक ही दिन में भूकंप के 690 झटके रिकार्ड।


1936 - जर्मनी और जापान के बीच कोमिंटन (कम्युनिस्ट इंटरनेशनल) विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर।


1937- फ्रांस की राजधानी पेरिस में विश्व मेले का समापन।


1948 - भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना ।


1949 - स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किए तथा इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।


1951 - अमेरिकी प्रान्त अल्बामा में ट्रेन दुघर्टना में 17 लोगों की मौत।


1952 - जार्ज मेनाय आस्ट्रेलियन फुटबाल लीग के अध्यक्ष चुने गए।


1960 - टेलीफोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।


1974 - संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव ऊ थांट का बर्मा में निधन।


1975 - सूरीनाम को हालैंड से आजादी मिली।


1998 - पाकिस्तान ने अंधेरे में भी प्रहार कर सकने में सक्षम 'भक्तर शिकन' नामक नव विकसित टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।


2001 - 'अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद' (आई.सी.सी.) ने भारत को निलंबन की धमकी दी।


2001 - पाकिस्तान की तत्कालीन प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पांच दिन की यात्रा पर भारत पहुंचीं। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलीं।


2002 - लुसियो गुटेरेज इक्वाडोर के राष्ट्रपति निर्वाचित।


2004 - पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के कश्मीर फ़ार्मूले को पाक-कश्मीर समिति ने खारिज किया।


2006 - कोलंबो ने भारतीय पंचायती मॉडल का अध्ययन प्रारम्भ किया।


2007 - पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने लरकाना से अपना पर्चा दाखिल किया।


2008- योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूबालिया ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत का विकास 9% रहने की सम्भावना व्यक्त की।


2008- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित व मालेगाँव के अन्य आरोपियों द्वारा एटीएस पर लगाए गए शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के आरोपों के मद्देनजर माकोका अदालत ने महाराष्ट्र सरकार से जबाव मांगा।


2008-बस्तर जिले में नक्सलियों के जिला पुलिस जवानो को निशाना बनाकर किए गए बारूदी सुरंग हमले में 7 जवान शहीद हुए।


2012 - नाइजीरिया में एक चर्च के पास दो कार बम धमाकों में 11 की मौत, 30 घायल।


2013 - इराक की राजधानी बगदाद के कैफे में धमाके में 17 मरे, 37 घायल।


2016 - क्यूबा के राजनेता फिदेल कास्त्रो का 90 वर्ष की आयु में निधन। कास्रो को लातिन अमेरिका में कम्युनिस्ट क्रांति के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।


2018 - यूरोपीय यूनियन के नेताओं ने ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (ईयू) छोड़ने पर हामी भरी।


2019 - लूई विटॉन कंपनी ने प्रसिद्ध आभूषण कंपनी टिफनी एंड कंपनी को 16 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीदा।


जन्म


1872 - कृष्णजी प्रभाकर खाडिलकर - प्रसिद्ध भारतीय मराठी लेखक व नाटककार ।1879 - टी. एल. वासवानी - प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद और भारतीय संस्कृति के प्रचारक।


1890 - सुनीति कुमार चटर्जी- भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री।


1890 - राधेश्याम कथावाचक - पारसी रंगमंच शैली के हिन्दी नाटककारों में प्रमुख ।


1963- अरविन्द कुमार शर्मा- ग्यारहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य।1969- बिप्लब कुमार देब- त्रिपुरा के राजनीतिज्ञ एवं त्रिपुरा के 10वें मुख्यमंत्री ।1971 - बिप्लब कुमार देब - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ ।


1982 - झूलन गोस्वामी- भारत की प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर ।


निधन


1974 - यू. थांट - बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव ।


1975 - चन्दूलाल शाह - हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक।


1981 - आर. सी. बोराल - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार।


1984- यशवंतराव चव्हाण, भारत के पांचवे उपप्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री।


1987 - मेजर रामास्वामी परमेस्वरन - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।


2020 - अहमद पटेल - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।


2014 - सितारा देवी - भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना।


महत्वपूर्ण अवसर


- राष्ट्रीय एकता दिवस (सप्ताह)।


- विश्व मांसाहार रहित दिवस।

Latest News