इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, बिहार-बंगाल समेत पांच देशों में महसूस हुए झटके कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, चार बच्चों की मौत, 20 घायल तिरुवन्नामलाई में तड़के जगमगाया भरणी दीपम, आकाश गूंज उठा अरोहरा के जयघोष से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने की यूक्रेन युद्ध खत्म करने की मांग बिहार के लखीसराय में सड़क हादसा, पांच की मौत, चार की हालत नाजुक शेख हसीना के गृह जिला गोपालगंज में अवामी लीग के जुलूस पर विवाद, बम चले, दुकानें फूंकी, 30 घायल बांग्लादेश में धरपकड़ तेज, ग्रामीण बैंक की शाखाओं पर हमले, पूर्व सांसद गिरफ्तार जेन्सेन हुआंग की एनवीडिया में वापसी तो हुई पर संदेह के बादल छंटे नहीं, अगले सप्ताह अमेरिकी कांग्रेस के सामने देनी होगी गवाही इतिहास के पन्नों में 25 नवंबर : संविधान सभा में आंबेडकर ने किया था ऐतिहासिक समापन भाषण मप्र के धार में पिकअप और बाइक के बीच सीधी भिड़ंत, चार लोगों की मौत राजकोट के जेतपुर के पास ट्रेन की चपेट में आईं दो शेरनियां, मौके पर ही मौत मप्र के उज्जैन में क्लीन एंड ग्रीन सिंहस्थ की तैयारी, 2801.75 करोड़ के 33 प्रस्तावित कार्यों को मिली मंजूरी मप्र कैबिनेट ने राज्य के समग्र विकास के लिए 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों को दी स्वीकृति होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा बहाली के लिए अमेरिका को अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करनी होंगी : ईरान प्रयागराज : एसपी हमीरपुर को निर्देश -आदेश का पालन करें या हाजिर होकर बतायें क्यों न हो अवमानना कार्यवाही ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने किया अवैध निर्माण ध्वस्त, करीब 24 करोड़ की संपत्ति कराई कब्जे से मुक्त आधार के फिंगरप्रिंट ने नौ साल बाद मिलाई मां-बेटी की राह, मृत समझी गई फूलसरी लौटी घर प्रेम प्रसंग के चलते बेटी ने ही प्रेमी संग मिलकर करवाई थी मां की हत्या, गिरफ्तार दादूपुर में घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोलियों से भूनकर हत्या, बदमाश फरार दबंगों ने बुजुर्ग को गोली मारकर किया घायल, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज सबाह के खिलाफ चैंपियंस लीग मुकाबले से बाहर हुए बार्सिलोना के लामिन यामल मोदी ने स्वीकारा नेपाल का निमंत्रण मोदी को नेपाल आने का न्योता, भारतीय निवेशकों से नेपाल में निवेश की अपील इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ आपराधिक शिकायत, दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट लाल किला विस्फोट मामले के आरोपित दानिश की डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज
लाल किला विस्फोट मामले के आरोपित दानिश की डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज

लाल किला विस्फोट मामले के आरोपित दानिश की डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज

23 Nov 2026

नई दिल्ली, 23 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उच्चतम न्यायालय ने लाल किला विस्फोट मामले के आरोपित जासिर बिलाल वानी उर्फ दानिश की 'डिफॉल्ट जमानत' याचिका सोमवार को खारिज कर दी। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने दिल्ली उच्च न्यायालय के 18 अगस्त के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए यह स्पष्ट किया कि बीएनएसएस लागू होने के बावजूद यूएपीए मामलों में जांच की अधिकतम अवधि 180 दिन ही मान्य रहेगी।


आरोपित दानिश की ओर से पेश वरिष्ठ वकील वारिशा फरासत ने दलील दी कि सीआरपीसी की जगह अब बीएनएसएस लागू हो चुका है, जबकि यूएपीए की धारा 43डी(2) में अभी भी पुरानी सीआरपीसी की धारा 167 का ही संदर्भ है। इस तकनीकी आधार पर उन्होंने 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं होने पर डिफॉल्ट जमानत की मांग की थी।


उच्च न्यायालय की जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह की अध्यक्षता वाली बेंच ने 18 अगस्त को इस दलील को खारिज कर दिया था। उच्च न्यायालय ने 'जनरल क्लॉज एक्ट 1897' की धारा 8 का हवाला देते हुए कहा था कि यूएपीए में सीआरपीसी की धारा 167 के संदर्भ को अब स्वतः ही बीएनएसएस की धारा 187 के रूप में पढ़ा जाएगा।


उच्चतम न्यायालय ने याचिकाकर्ता के तर्क पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि इस व्याख्या को स्वीकार किया गया, तो सीआरपीसी के निरस्त होने के बाद यूएपीए की धारा 43डी निष्प्रभावी हो जाएगी। इसके साथ ही न्यायालय ने विशेष अनुमति याचिका को खारिज कर दिया।


यह मामला 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार बम विस्फोट से जुड़ा है। एनआईए ने दानिश को 17 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया था और शुरुआती 90 दिनों की अवधि समाप्त होने से पहले ट्रायल कोर्ट से जांच के लिए अतिरिक्त समय (180 दिनों तक) प्राप्त कर लिया था।

Latest News