इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, बिहार-बंगाल समेत पांच देशों में महसूस हुए झटके कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, चार बच्चों की मौत, 20 घायल तिरुवन्नामलाई में तड़के जगमगाया भरणी दीपम, आकाश गूंज उठा अरोहरा के जयघोष से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने की यूक्रेन युद्ध खत्म करने की मांग बिहार के लखीसराय में सड़क हादसा, पांच की मौत, चार की हालत नाजुक शेख हसीना के गृह जिला गोपालगंज में अवामी लीग के जुलूस पर विवाद, बम चले, दुकानें फूंकी, 30 घायल बांग्लादेश में धरपकड़ तेज, ग्रामीण बैंक की शाखाओं पर हमले, पूर्व सांसद गिरफ्तार जेन्सेन हुआंग की एनवीडिया में वापसी तो हुई पर संदेह के बादल छंटे नहीं, अगले सप्ताह अमेरिकी कांग्रेस के सामने देनी होगी गवाही इतिहास के पन्नों में 25 नवंबर : संविधान सभा में आंबेडकर ने किया था ऐतिहासिक समापन भाषण मप्र के धार में पिकअप और बाइक के बीच सीधी भिड़ंत, चार लोगों की मौत राजकोट के जेतपुर के पास ट्रेन की चपेट में आईं दो शेरनियां, मौके पर ही मौत मप्र के उज्जैन में क्लीन एंड ग्रीन सिंहस्थ की तैयारी, 2801.75 करोड़ के 33 प्रस्तावित कार्यों को मिली मंजूरी मप्र कैबिनेट ने राज्य के समग्र विकास के लिए 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों को दी स्वीकृति होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा बहाली के लिए अमेरिका को अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करनी होंगी : ईरान प्रयागराज : एसपी हमीरपुर को निर्देश -आदेश का पालन करें या हाजिर होकर बतायें क्यों न हो अवमानना कार्यवाही ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने किया अवैध निर्माण ध्वस्त, करीब 24 करोड़ की संपत्ति कराई कब्जे से मुक्त आधार के फिंगरप्रिंट ने नौ साल बाद मिलाई मां-बेटी की राह, मृत समझी गई फूलसरी लौटी घर प्रेम प्रसंग के चलते बेटी ने ही प्रेमी संग मिलकर करवाई थी मां की हत्या, गिरफ्तार दादूपुर में घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोलियों से भूनकर हत्या, बदमाश फरार दबंगों ने बुजुर्ग को गोली मारकर किया घायल, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज सबाह के खिलाफ चैंपियंस लीग मुकाबले से बाहर हुए बार्सिलोना के लामिन यामल मोदी ने स्वीकारा नेपाल का निमंत्रण मोदी को नेपाल आने का न्योता, भारतीय निवेशकों से नेपाल में निवेश की अपील इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ आपराधिक शिकायत, दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट लाल किला विस्फोट मामले के आरोपित दानिश की डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज
शेख हसीना के गृह जिला गोपालगंज में अवामी लीग के जुलूस पर विवाद, बम चले, दुकानें फूंकी, 30 घायल

शेख हसीना के गृह जिला गोपालगंज में अवामी लीग के जुलूस पर विवाद, बम चले, दुकानें फूंकी, 30 घायल

24 Nov 2026

ढाका (बांग्लादेश), 24 नवंबर (एजेंसी.)। अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का पैतृक गृह जनपद और देश के राजनीतिक गढ़ के रूप में मशहूर गोपालगंज में सोमवार शाम और रात को जमकर देसी बम फूटे। कम से कम 12 दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान लगभग 30 लोग घायल हो गए। यह घटनाएं हसीना की पार्टी अवामी लीग और उससे संबद्ध संगठनों के दिन में निकाले गए जुलूस को लेकर हुए विवाद के बाद हुईं।


द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिबंधित अवामी लीग के गोपालगंज शहर व अन्य स्थानों पर निकाले गए जुलूस पर हुए विवाद के बाद हिंसा भड़क गई। यह खूनखराबा गोपालगंज शहर के लॉन्च घाट और गोपालगंज क्रिकेट स्टेडियम के आसपास के इलाकों और कोतालीपाड़ा उपजिला के दक्षिण हिरन गांव में हुआ।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोमवार दोपहर अवामी लीग और उससे जुड़े संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गोपालगंज शहर के लॉन्च घाट इलाके से एक जुलूस निकाला। जुलूस के बाद एक रैली में पार्टी नेताओं के बगल में खड़े होने को लेकर घोषरचर गांव के एक युवक और चारमानिकदाह गांव के कुछ युवकों के बीच बहस हो गई। इस घटना के कारण शाम को दोनों गांवों के निवासियों के बीच झड़पें शुरू हो गईं।


गोपालगंज क्रिकेट स्टेडियम के पास की सड़क पर दोनों गुटों के बीच देसी हथियारों के साथ आमना-सामना हुआ और एक-दूसरे का पीछा किया गया। झड़प के दौरान चार देसी बम फटे और फूलों की कम से कम सात दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इस घटना में कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं।


शुरुआती जानकारी के अनुसार, इनमें से पांच गंभीर रूप से घायल लोगों को गोपालगंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया। गोपालगंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सहायक निदेशक डॉ. नियाज़ महमूद ने बताया कि शाम को एक झड़प में घायल हुए कई लोग अस्पताल आए। कुछ लोग प्राथमिक उपचार के बाद चले गए, जबकि कई अन्य अस्पताल में भर्ती रहे।


गोपालगंज सदर थाना के इंस्पेक्टर (जांच) मो. सिराजुल इस्लाम ने कहा, "हमें घटना के बारे में शुरुआती जानकारी मिली है। अभी तक किसी ने थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। अगर कोई शिकायत दर्ज कराई जाती है,तो जांच के बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" इस बीच, कोतालीपाड़ा उपजिला के दक्षिण हिरन गांव में अवामी लीग और उससे जुड़े संगठनों के निकाले गए जुलूस को लेकर दो गुटों के बीच बहस हो गई, जिसके बाद झड़प हो गई। इस घटना में 10 लोग घायल हो गए और पांच दुकानों में तोड़फोड़ की गई।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोमवार शाम को हिरन यूनियन में अवामी लीग, जुबो लीग और प्रतिबंधित संगठन छात्र लीग के कार्यकर्ताओं ने एक जुलूस निकाला। जब यह जुलूस दक्षिण हिरन गांव पहुंचा तो जुबो लीग के नेता और हिरन यूनियन परिषद के चेयरमैन पद को उम्मीदवार मशियुर रहमान और एक अन्य नेता मुंशी रायच उद्दीन के भाई शफीकुल इस्लाम के बीच बहस हो गई। इसके बाद उनके समर्थकों के बीच झड़प हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को कोतालीपाड़ा उपजिला स्वास्थ्य परिसर में भर्ती कराया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।


कोतालीपाड़ा थाना प्रभारी अधिकारी नयन चंद्र देबनाथ ने बताया, "हिरन गांव में दो गुटों के बीच झड़प हुई है। हालांकि, इस घटना को लेकर किसी ने कोई लिखित या मौखिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। अगर कोई शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो हम कार्रवाई करेंगे।"

Latest News