इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, बिहार-बंगाल समेत पांच देशों में महसूस हुए झटके कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, चार बच्चों की मौत, 20 घायल तिरुवन्नामलाई में तड़के जगमगाया भरणी दीपम, आकाश गूंज उठा अरोहरा के जयघोष से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने की यूक्रेन युद्ध खत्म करने की मांग बिहार के लखीसराय में सड़क हादसा, पांच की मौत, चार की हालत नाजुक शेख हसीना के गृह जिला गोपालगंज में अवामी लीग के जुलूस पर विवाद, बम चले, दुकानें फूंकी, 30 घायल बांग्लादेश में धरपकड़ तेज, ग्रामीण बैंक की शाखाओं पर हमले, पूर्व सांसद गिरफ्तार जेन्सेन हुआंग की एनवीडिया में वापसी तो हुई पर संदेह के बादल छंटे नहीं, अगले सप्ताह अमेरिकी कांग्रेस के सामने देनी होगी गवाही इतिहास के पन्नों में 25 नवंबर : संविधान सभा में आंबेडकर ने किया था ऐतिहासिक समापन भाषण मप्र के धार में पिकअप और बाइक के बीच सीधी भिड़ंत, चार लोगों की मौत राजकोट के जेतपुर के पास ट्रेन की चपेट में आईं दो शेरनियां, मौके पर ही मौत मप्र के उज्जैन में क्लीन एंड ग्रीन सिंहस्थ की तैयारी, 2801.75 करोड़ के 33 प्रस्तावित कार्यों को मिली मंजूरी मप्र कैबिनेट ने राज्य के समग्र विकास के लिए 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों को दी स्वीकृति होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा बहाली के लिए अमेरिका को अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करनी होंगी : ईरान प्रयागराज : एसपी हमीरपुर को निर्देश -आदेश का पालन करें या हाजिर होकर बतायें क्यों न हो अवमानना कार्यवाही ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने किया अवैध निर्माण ध्वस्त, करीब 24 करोड़ की संपत्ति कराई कब्जे से मुक्त आधार के फिंगरप्रिंट ने नौ साल बाद मिलाई मां-बेटी की राह, मृत समझी गई फूलसरी लौटी घर प्रेम प्रसंग के चलते बेटी ने ही प्रेमी संग मिलकर करवाई थी मां की हत्या, गिरफ्तार दादूपुर में घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोलियों से भूनकर हत्या, बदमाश फरार दबंगों ने बुजुर्ग को गोली मारकर किया घायल, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज सबाह के खिलाफ चैंपियंस लीग मुकाबले से बाहर हुए बार्सिलोना के लामिन यामल मोदी ने स्वीकारा नेपाल का निमंत्रण मोदी को नेपाल आने का न्योता, भारतीय निवेशकों से नेपाल में निवेश की अपील इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ आपराधिक शिकायत, दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट लाल किला विस्फोट मामले के आरोपित दानिश की डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज
मप्र के धार में पिकअप और बाइक के बीच सीधी भिड़ंत, चार लोगों की मौत

मप्र के धार में पिकअप और बाइक के बीच सीधी भिड़ंत, चार लोगों की मौत

23 Nov 2026

धार, 23 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मध्य प्रदेश के धार जिले के कानवन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोद-बिड़वाल रोड पर ग्राम कुमेड़ी में बिलकेश्वर महादेव मंदिर के पास सोमवार रात करीब आठ बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक युवक और तीन लड़कियां शामिल हैं।


पुलिस के अनुसार, पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 09 जीएच 4628 कोद से बिड़वाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान बिड़वाल की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी-11 जेडएल 5727 को पिकअप ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद पिकअप सड़क से नीचे उतरकर पलट गया।


पुलिस के अनुसार, टक्कर के बाद बाइक चालक शुभम पिकअप वाहन के नीचे दब गया था। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। सूचना मिलने पर एंबुलेंस की मदद से चारों को सरकारी अस्पताल बदनावर पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाने पहुंचाया है। कानवन थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


धार की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर ने बताया कि हादसे में हादसे में बाइक चला रहे शुभम (20) पुत्र भारत मेडा, निवासी पांदा और उसके साथ बैठी उसकी तीन चचेरी बहनों भूरी उर्फ अक्षरा (14), आनंदी (16) और सुहाना (12) की मौत हो गई। तीनों किशोरियां भी पांदा की रहने वाली थीं।


उन्होंने बताया कि शुभम और उसकी तीनों बहनें एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्राम पांदा से राजोद थाना क्षेत्र के कोटेश्वर के आगे स्थित एक गांव में अपनी बहन के यहां रात्रि जागरण में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बड़वाल की तरफ से आ रही पिकअप से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू

कर दी है।

Latest News