इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पंजाब सीएम के ओएसडी समेत छह के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर जोकोविच ने जीता चाइना ओपन का रिकॉर्ड सातवां खिताब, लगातार 21वें सत्र में जीता टूर-स्तरीय खिताब स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान उत्तराखंड में भूकंप के झटके, दिल्ली-NCR तक हिली धरती; चमोली में रहा केंद्र दिल्ली में सीईसी के खिलाफ विपक्ष का हाई-वोल्टेज प्रदर्शन खत्म, राहुल-प्रियंका समेत 250 नेता हिरासत में लेने के बाद रिहा सिलचर नगर निगम चुनाव का परिणाम, 42 में से 32 वार्डों में भाजपा की बड़ी जीत राशिफल : 07 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 07 अक्टूबर, 2026 राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026 अक्षरा सिंह की आवाज में गूंजा \'छठी मइया खेवनहार\' मतदाता सूची से नाम हटाने के खिलाफ एकजुट हों राजनीतिक दल : नेहा बोरा नोएडा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस में लगी भयंकर आग, सभी 32 यात्रियों की बची जान उप्र में 12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी सहायता सीएम सैनी का सिंगापुर दौरा सफल, हरियाणा को मिले 5,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पंजाब सीएमओ में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई जांच शुरू, चंडीगढ़ कैंप ऑफिस में सर्च गाजियाबादः महिला की हत्या के आरोप में पति समेत तीन गिरफ्तार देहरादून में बुजुर्ग दंपति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार दिल्ली के पांच सितारा होटल में पूर्वोत्तर की युवती से छेड़छाड़ मामले में केस दर्ज नोएडा : जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2.54 लाख के नकली नोटाें के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार साइबर ठगों से मिले आधार कार्ड से खोले गए थे 100 से ज्यादा खाते, पुलिस जांच में जुटी निजी क्षेत्र के बैंक सरकारी वित्तीय समावेशन योजनाओं में भागीदारी बढ़ाएं: वित्त मंत्रालय इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक अथॉरिटी का गठन देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा : खंडेलवाल टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी जिम्मी-दिव्या की \'तुम रहे ना तुम\' शाहरुख खान की \'किंग\' में दिखेंगी करीना कपूर सोनाक्षी के इश्क में जुनूनी बने जहीर, \'तू है मेरी किरण\' का ट्रेलर जारी

अक्षरा सिंह की आवाज में गूंजा \'छठी मइया खेवनहार\'

06 Oct 2026


मुंबई, 6 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच आम लोगों की पीड़ा, बेबसी और आस्था को आवाज देने वाला भोजपुरी गीत 'बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार' रिलीज हो गया है। अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह की आवाज में आए इस गीत में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मुश्किलों के साथ छठी मइया और अन्य देवी-देवताओं से बिहार की रक्षा की प्रार्थना की गई है। गीत के बोल मनोज भावुक ने लिखे हैं, जबकि मधुकर आनंद ने इसका संगीत तैयार किया है।


गीत में बाढ़ के कारण घर-परिवार, खेत-खलिहान और आम जनजीवन पर पड़े असर को भावुक शब्दों के जरिए सामने रखा गया है। संकट के बीच लोगों की उम्मीद और आस्था को गीत का केंद्रीय भाव बनाया गया है। मनोज भावुक के संवेदनशील बोल और मधुकर आनंद का भावप्रधान संगीत अक्षरा सिंह की गायकी के साथ मिलकर बाढ़ की पीड़ा और उससे उबरने की उम्मीद को स्वर देते हैं। 'हारमोनिया रिकार्ड्स' से जारी यह गीत आपदा के बीच लोकजीवन और धार्मिक आस्था से जुड़े भावों को सामने लाता है।


इस गीत को अक्षरा सिंह के लिए इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि बाढ़ के दौरान वह खुद बिहार पहुंची थीं और प्रभावित लोगों की मदद में जुटी थीं। ऐसे में गीत की भावनाओं से उनका व्यक्तिगत जुड़ाव भी दिखाई देता है। ---------------