इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पंजाब सीएम के ओएसडी समेत छह के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर जोकोविच ने जीता चाइना ओपन का रिकॉर्ड सातवां खिताब, लगातार 21वें सत्र में जीता टूर-स्तरीय खिताब स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान उत्तराखंड में भूकंप के झटके, दिल्ली-NCR तक हिली धरती; चमोली में रहा केंद्र दिल्ली में सीईसी के खिलाफ विपक्ष का हाई-वोल्टेज प्रदर्शन खत्म, राहुल-प्रियंका समेत 250 नेता हिरासत में लेने के बाद रिहा सिलचर नगर निगम चुनाव का परिणाम, 42 में से 32 वार्डों में भाजपा की बड़ी जीत राशिफल : 07 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 07 अक्टूबर, 2026 राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026 अक्षरा सिंह की आवाज में गूंजा \'छठी मइया खेवनहार\' मतदाता सूची से नाम हटाने के खिलाफ एकजुट हों राजनीतिक दल : नेहा बोरा नोएडा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस में लगी भयंकर आग, सभी 32 यात्रियों की बची जान उप्र में 12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी सहायता सीएम सैनी का सिंगापुर दौरा सफल, हरियाणा को मिले 5,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पंजाब सीएमओ में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई जांच शुरू, चंडीगढ़ कैंप ऑफिस में सर्च गाजियाबादः महिला की हत्या के आरोप में पति समेत तीन गिरफ्तार देहरादून में बुजुर्ग दंपति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार दिल्ली के पांच सितारा होटल में पूर्वोत्तर की युवती से छेड़छाड़ मामले में केस दर्ज नोएडा : जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2.54 लाख के नकली नोटाें के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार साइबर ठगों से मिले आधार कार्ड से खोले गए थे 100 से ज्यादा खाते, पुलिस जांच में जुटी निजी क्षेत्र के बैंक सरकारी वित्तीय समावेशन योजनाओं में भागीदारी बढ़ाएं: वित्त मंत्रालय इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक अथॉरिटी का गठन देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा : खंडेलवाल टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी जिम्मी-दिव्या की \'तुम रहे ना तुम\' शाहरुख खान की \'किंग\' में दिखेंगी करीना कपूर सोनाक्षी के इश्क में जुनूनी बने जहीर, \'तू है मेरी किरण\' का ट्रेलर जारी

नोएडा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस में लगी भयंकर आग, सभी 32 यात्रियों की बची जान

06 Oct 2026

-हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस जल कर खाक


नोएडा, 06 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिल्ली से बिहार के जनपद मुजफ्फरपुर जा रही एक डबल डेकर बस में मंगलवार की शाम को नोएडा एक्सप्रेसवे पर भयंकर आग लग गई। घटना के समय बस में 32 लोग सवार थे। उन्हें सकुशल बाहर निकला गया है। सवारियों का सारा सामान जल गया है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं है।


मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मंगलवार की शाम को फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 150 के पास चलती हुई डबल डेकर बस में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। थाना नॉलेज पार्क पुलिस और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन बस पूरी तरह से जल गई है। उन्होंने बताया कि बस में घटना के समय 32 लोग सवार थे। यह बस दिल्ली से बिहार के जनपद मुजफ्फरनगर जा रही थी। उन्होंने बताया कि आग लगने के चलते सवारियों का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। उन्होंने बताया कि बस यात्रियाें काे उनके गंतव्य मुजफ्फरनगर, बिहार भेजने के लिए अलग से बस की व्यवस्था कराई जा रही है।