इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पंजाब सीएम के ओएसडी समेत छह के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर जोकोविच ने जीता चाइना ओपन का रिकॉर्ड सातवां खिताब, लगातार 21वें सत्र में जीता टूर-स्तरीय खिताब स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान उत्तराखंड में भूकंप के झटके, दिल्ली-NCR तक हिली धरती; चमोली में रहा केंद्र दिल्ली में सीईसी के खिलाफ विपक्ष का हाई-वोल्टेज प्रदर्शन खत्म, राहुल-प्रियंका समेत 250 नेता हिरासत में लेने के बाद रिहा सिलचर नगर निगम चुनाव का परिणाम, 42 में से 32 वार्डों में भाजपा की बड़ी जीत राशिफल : 07 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 07 अक्टूबर, 2026 राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026 अक्षरा सिंह की आवाज में गूंजा \'छठी मइया खेवनहार\' मतदाता सूची से नाम हटाने के खिलाफ एकजुट हों राजनीतिक दल : नेहा बोरा नोएडा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस में लगी भयंकर आग, सभी 32 यात्रियों की बची जान उप्र में 12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी सहायता सीएम सैनी का सिंगापुर दौरा सफल, हरियाणा को मिले 5,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पंजाब सीएमओ में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई जांच शुरू, चंडीगढ़ कैंप ऑफिस में सर्च गाजियाबादः महिला की हत्या के आरोप में पति समेत तीन गिरफ्तार देहरादून में बुजुर्ग दंपति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार दिल्ली के पांच सितारा होटल में पूर्वोत्तर की युवती से छेड़छाड़ मामले में केस दर्ज नोएडा : जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2.54 लाख के नकली नोटाें के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार साइबर ठगों से मिले आधार कार्ड से खोले गए थे 100 से ज्यादा खाते, पुलिस जांच में जुटी निजी क्षेत्र के बैंक सरकारी वित्तीय समावेशन योजनाओं में भागीदारी बढ़ाएं: वित्त मंत्रालय इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक अथॉरिटी का गठन देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा : खंडेलवाल टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी जिम्मी-दिव्या की \'तुम रहे ना तुम\' शाहरुख खान की \'किंग\' में दिखेंगी करीना कपूर सोनाक्षी के इश्क में जुनूनी बने जहीर, \'तू है मेरी किरण\' का ट्रेलर जारी

साइबर ठगों से मिले आधार कार्ड से खोले गए थे 100 से ज्यादा खाते, पुलिस जांच में जुटी

06 Oct 2026


मुरादाबाद, 06 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। सिविल लाइन्स थाना की पुलिस के हत्थे चढ़े गिरोह के सदस्यों से मिले आधार कार्डों से 100 से ज्यादा खाते खोले गए हैं। अब पुलिस खातों के लेनदेन की जांच कर रही है। किस खाते में कहां से रकम आई और कहां रकम भेजी गई है। इसका पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने मंगलवार काे बताया कि आरोपितों के बैंक खातों में लेनदेन की जांच की जा रही है।

इसके अलावा पुलिस यह भी जांच-पड़ताल में जुटी है कि इनके साथ और कितने लोग शामिल हैं। एक दिन पहले ही पुलिस ने 33 मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकलवाई थी। थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में पूर्व डिप्टी जेलर के पुत्र सहित 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 16 मोबाइल और एक लैपटॉप और 15 आधार कार्ड बरामद किए थे।

आरोपित लोगों को एपीके फाइल भेज कर साइबर ठगी करते थे। मोबाइल और लैपटॉप विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। गिरोह में आंध्र प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड के आरोपित शामिल हैं। अभी साइबर ठग गिरोह का सरगना उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी संजय कुमार है। पुलिस ने आरोपिताें के 33 मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकलवाई है। इसके अलावा आरोपिताें से मिले आधार कार्ड के जरिये पता चला कि इनसे 100 से ज्यादा खाते खोले गए थे। यह खाते देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में स्थित बैंक खातों में हैं।