इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पंजाब सीएम के ओएसडी समेत छह के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर जोकोविच ने जीता चाइना ओपन का रिकॉर्ड सातवां खिताब, लगातार 21वें सत्र में जीता टूर-स्तरीय खिताब स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान उत्तराखंड में भूकंप के झटके, दिल्ली-NCR तक हिली धरती; चमोली में रहा केंद्र दिल्ली में सीईसी के खिलाफ विपक्ष का हाई-वोल्टेज प्रदर्शन खत्म, राहुल-प्रियंका समेत 250 नेता हिरासत में लेने के बाद रिहा सिलचर नगर निगम चुनाव का परिणाम, 42 में से 32 वार्डों में भाजपा की बड़ी जीत राशिफल : 07 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 07 अक्टूबर, 2026 राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026 अक्षरा सिंह की आवाज में गूंजा \'छठी मइया खेवनहार\' मतदाता सूची से नाम हटाने के खिलाफ एकजुट हों राजनीतिक दल : नेहा बोरा नोएडा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस में लगी भयंकर आग, सभी 32 यात्रियों की बची जान उप्र में 12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी सहायता सीएम सैनी का सिंगापुर दौरा सफल, हरियाणा को मिले 5,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पंजाब सीएमओ में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई जांच शुरू, चंडीगढ़ कैंप ऑफिस में सर्च गाजियाबादः महिला की हत्या के आरोप में पति समेत तीन गिरफ्तार देहरादून में बुजुर्ग दंपति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार दिल्ली के पांच सितारा होटल में पूर्वोत्तर की युवती से छेड़छाड़ मामले में केस दर्ज नोएडा : जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2.54 लाख के नकली नोटाें के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार साइबर ठगों से मिले आधार कार्ड से खोले गए थे 100 से ज्यादा खाते, पुलिस जांच में जुटी निजी क्षेत्र के बैंक सरकारी वित्तीय समावेशन योजनाओं में भागीदारी बढ़ाएं: वित्त मंत्रालय इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक अथॉरिटी का गठन देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा : खंडेलवाल टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी जिम्मी-दिव्या की \'तुम रहे ना तुम\' शाहरुख खान की \'किंग\' में दिखेंगी करीना कपूर सोनाक्षी के इश्क में जुनूनी बने जहीर, \'तू है मेरी किरण\' का ट्रेलर जारी

सोनाक्षी के इश्क में जुनूनी बने जहीर, \'तू है मेरी किरण\' का ट्रेलर जारी

06 Oct 2026

मुंबई, 06 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। करण रावल के निर्देशन में बनी यह फिल्म रोमांटिक थ्रिलर है, जिसमें प्यार, जुनून, जिद और सस्पेंस की कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म का निर्माण एशेलॉन प्रोडक्शंस के बैनर तले पाम स्टूडियोज और एंड प्रोडक्शंस के सहयोग से किया गया है।


ट्रेलर की शुरुआत सोनाक्षी और जहीर के किरदारों की दोस्ती से होती है, लेकिन कहानी जल्द ही एकतरफा प्यार और जुनून की ओर बढ़ती दिखाई देती है। जहीर का किरदार सोनाक्षी को पाने की जिद में इस कदर आगे बढ़ता है कि उसका जुनून डराने लगता है। वहीं, सोनाक्षी का किरदार शुरुआत में मासूम नजर आता है। ट्रेलर में कहानी के दौरान कई अप्रत्याशित मोड़ आते हैं, जो फिल्म के सस्पेंस और रोमांच को बनाए रखते हैं।


करण रावल ने फिल्म की कहानी लिखने के साथ इसका निर्देशन भी किया है। ट्रेलर से संकेत मिलता है कि फिल्म में प्यार और जुनून के बीच की सीमा धीरे-धीरे धुंधली होती जाएगी और रिश्तों का एक अलग पहलू सामने आएगा। शादी के बाद सोनाक्षी और जहीर की पहली ऑनस्क्रीन जोड़ी को लेकर भी दर्शकों में खास उत्सुकता है। 'तू है मेरी किरण' 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।