इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पंजाब सीएम के ओएसडी समेत छह के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर जोकोविच ने जीता चाइना ओपन का रिकॉर्ड सातवां खिताब, लगातार 21वें सत्र में जीता टूर-स्तरीय खिताब स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान उत्तराखंड में भूकंप के झटके, दिल्ली-NCR तक हिली धरती; चमोली में रहा केंद्र दिल्ली में सीईसी के खिलाफ विपक्ष का हाई-वोल्टेज प्रदर्शन खत्म, राहुल-प्रियंका समेत 250 नेता हिरासत में लेने के बाद रिहा सिलचर नगर निगम चुनाव का परिणाम, 42 में से 32 वार्डों में भाजपा की बड़ी जीत राशिफल : 07 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 07 अक्टूबर, 2026 राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026 अक्षरा सिंह की आवाज में गूंजा \'छठी मइया खेवनहार\' मतदाता सूची से नाम हटाने के खिलाफ एकजुट हों राजनीतिक दल : नेहा बोरा नोएडा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस में लगी भयंकर आग, सभी 32 यात्रियों की बची जान उप्र में 12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी सहायता सीएम सैनी का सिंगापुर दौरा सफल, हरियाणा को मिले 5,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पंजाब सीएमओ में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई जांच शुरू, चंडीगढ़ कैंप ऑफिस में सर्च गाजियाबादः महिला की हत्या के आरोप में पति समेत तीन गिरफ्तार देहरादून में बुजुर्ग दंपति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार दिल्ली के पांच सितारा होटल में पूर्वोत्तर की युवती से छेड़छाड़ मामले में केस दर्ज नोएडा : जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2.54 लाख के नकली नोटाें के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार साइबर ठगों से मिले आधार कार्ड से खोले गए थे 100 से ज्यादा खाते, पुलिस जांच में जुटी निजी क्षेत्र के बैंक सरकारी वित्तीय समावेशन योजनाओं में भागीदारी बढ़ाएं: वित्त मंत्रालय इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक अथॉरिटी का गठन देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा : खंडेलवाल टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी जिम्मी-दिव्या की \'तुम रहे ना तुम\' शाहरुख खान की \'किंग\' में दिखेंगी करीना कपूर सोनाक्षी के इश्क में जुनूनी बने जहीर, \'तू है मेरी किरण\' का ट्रेलर जारी

टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी जिम्मी-दिव्या की \'तुम रहे ना तुम\'

06 Oct 2026

मुंबई, 06 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। जिम्मी शेरगिल और दिव्या दत्ता अभिनीत फिल्म 'तुम रहे ना तुम' का वर्ल्ड प्रीमियर 10 अक्टूबर को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ साउथ एशिया (आईएफएफएसए) टोरंटो में होगा।


फिल्म की गाला स्क्रीनिंग मिसिसॉगा के सिनेप्लेक्स सिनेमाज कोर्टनी पार्क में आयोजित की जाएगी। प्रेम प्रकाश मोदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक मनोवैज्ञानिक पारिवारिक ड्रामा है। इसमें तनिष्का तिवारी, हर्ष छाया, जरीना वहाब और राजेश जैस भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।


राकेश कुमार त्रिपाठी की लिखी पटकथा स्वीडिश नाटककार ऑगस्ट स्ट्रिंडबर्ग के चर्चित नाटक 'द फादर' से प्रेरित है। हालांकि, फिल्म की कहानी को भारतीय सामाजिक और पारिवारिक परिवेश में ढाला गया है। उत्तराखंड के एक पहाड़ी शहर की पृष्ठभूमि में कहानी एक दंपती के बीच अपनी बेटी के भविष्य को लेकर शुरू हुए मतभेद से आगे बढ़ती है। धीरे-धीरे यह टकराव परिवार में सत्ता, पहचान, भरोसे और रिश्तों से जुड़े गहरे संघर्ष में बदल जाता है। फिल्म इस सवाल को भी सामने रखती है कि बच्चे के भविष्य का फैसला करने का अधिकार आखिर किसके पास होना चाहिए। पितृसत्ता, असुरक्षा, विरासत और माता-पिता की अपेक्षाओं के साथ भावनात्मक रिश्तों की जटिलताओं को भी कहानी में जगह दी गई है।


फैनैटिकली फिल्मी प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले विन्नी चावला, डॉ. वृंदा चावला और सोनू कटियाल द्वारा निर्मित इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता विक्रमजीत रॉय हैं। दीपांकर 'जोजो' चाकी कार्यकारी निर्माता के साथ साउंड डिजाइनर भी हैं। वर्ल्ड प्रीमियर को लेकर जिम्मी शेरगिल ने कहा कि भारतीय परिवार की कहानी होने के बावजूद फिल्म की भावनाएं सार्वभौमिक हैं। प्रेम प्रकाश मोदी ने कहा कि वर्षों पहले लिखी गई कहानी का आज भी प्रासंगिक होना इसकी खासियत है। दिव्या दत्ता के मुताबिक, परिवार, प्रेम और उम्मीदों से जुड़े भाव हर संस्कृति में लोगों को जोड़ते हैं और दर्शक फिल्म में अपने जीवन की झलक महसूस कर सकते हैं।