इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पंजाब सीएम के ओएसडी समेत छह के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर जोकोविच ने जीता चाइना ओपन का रिकॉर्ड सातवां खिताब, लगातार 21वें सत्र में जीता टूर-स्तरीय खिताब स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान उत्तराखंड में भूकंप के झटके, दिल्ली-NCR तक हिली धरती; चमोली में रहा केंद्र दिल्ली में सीईसी के खिलाफ विपक्ष का हाई-वोल्टेज प्रदर्शन खत्म, राहुल-प्रियंका समेत 250 नेता हिरासत में लेने के बाद रिहा सिलचर नगर निगम चुनाव का परिणाम, 42 में से 32 वार्डों में भाजपा की बड़ी जीत राशिफल : 07 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 07 अक्टूबर, 2026 राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026 अक्षरा सिंह की आवाज में गूंजा \'छठी मइया खेवनहार\' मतदाता सूची से नाम हटाने के खिलाफ एकजुट हों राजनीतिक दल : नेहा बोरा नोएडा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस में लगी भयंकर आग, सभी 32 यात्रियों की बची जान उप्र में 12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी सहायता सीएम सैनी का सिंगापुर दौरा सफल, हरियाणा को मिले 5,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पंजाब सीएमओ में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई जांच शुरू, चंडीगढ़ कैंप ऑफिस में सर्च गाजियाबादः महिला की हत्या के आरोप में पति समेत तीन गिरफ्तार देहरादून में बुजुर्ग दंपति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार दिल्ली के पांच सितारा होटल में पूर्वोत्तर की युवती से छेड़छाड़ मामले में केस दर्ज नोएडा : जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2.54 लाख के नकली नोटाें के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार साइबर ठगों से मिले आधार कार्ड से खोले गए थे 100 से ज्यादा खाते, पुलिस जांच में जुटी निजी क्षेत्र के बैंक सरकारी वित्तीय समावेशन योजनाओं में भागीदारी बढ़ाएं: वित्त मंत्रालय इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक अथॉरिटी का गठन देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा : खंडेलवाल टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी जिम्मी-दिव्या की \'तुम रहे ना तुम\' शाहरुख खान की \'किंग\' में दिखेंगी करीना कपूर सोनाक्षी के इश्क में जुनूनी बने जहीर, \'तू है मेरी किरण\' का ट्रेलर जारी

सिलचर नगर निगम चुनाव का परिणाम, 42 में से 32 वार्डों में भाजपा की बड़ी जीत

06 Oct 2026

कछार (असम), 06 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। कछार जिला मुख्यालय शहर सिलचर नगर निगम चुनाव की मतगणना में भाजपा ने एक तरह से क्लीन स्वीप करते हुए बड़ी जीत हासिल की है। प्रकाशित परिणामों के बाद कांग्रेस और भाजपा की ओर से पुनर मतगणना की मांग किए जाने के चलते, काफी देर बाद पुनः दो वार्डों की गिनती आरंभ हुई। पहले भाजपा को 34 वार्डों में जीत हासिल हुई थी। पुनर्मतगणना के बाद भाजपा की दो सीटें कम हो गयी। जिसके चलते भाजपा को कुल 32 सीटों पर जीत मिली है।


पुनर्मतगणना के बाद एक सीट पर यानी वार्ड नंबर 41 पर कांग्रेस तथा एक सीट पर वार्ड नंबर 29 पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है।


सिलचर नगर निगम के कुल 42 वार्डों में से 32 वार्डों में भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इसके परिणामस्वरूप, सिलचर नगर निगम में भाजपा को मजबूत स्थिति हासिल करने में सफलता मिली है। हालांकि, राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने 9 नंबर और 20 नंबर यानी दो वार्डों में निर्विरोध चुनाव जीत गयी थी।


वहीं, भाजपा की सहयोगी पार्टी असम गण परिषद (अगप) ने 2 वार्डों में जीत हासिल की है। भाजपा के साथ गठबंधन में रहे अगप के उम्मीदवारों की यह जीत भी नगर निगम चुनाव के परिणाम में महत्वपूर्ण स्थान रखती है।


इस बीच, कांग्रेस पार्टी को दो वार्ड में जीत दर्ज की है। सिलचर जैसे महत्वपूर्ण शहरी क्षेत्र में कांग्रेस का यह परिणाम पार्टी के लिए कुछ हद तक निराशाजनक माना जा रहा है। चुनाव में पार्टी से उम्मीद की जा रही थी कि वह अधिक वार्डों में मजबूत प्रतिस्पर्धा पेश करेगी, लेकिन परिणाम में इसका असर दिखाई नहीं दिया।


इसके अलावा 5 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। दल के उम्मीदवारों के मुकाबले स्वतंत्र रूप से प्रतिस्पर्धा करके जीतने वाले इन उम्मीदवारों के परिणामों ने सिलचर नगर निगम चुनाव में विशेष चर्चा बटोरी है।


ज्ञात हो कि कांग्रेस को 30 और 41 नंबर वार्ड में जीत मिली है, वहीं भाजपा की सहयोगी पार्टी अगप को 16 नंबर और 26 नंबर वार्ड में जीत मिली है। इसी तरह निर्दलीय उम्मीदवारों ने 1, 19, 24, 25, 29 और 42 नंबर वार्डों में जीत हासिल किया है।


उल्लेखनीय है कि सिलचर शहर पहले नगर पालिका थी। नगर निगम बनने के बाद सिलचर में पहली बार चुनाव हुआ है।