इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पंजाब सीएम के ओएसडी समेत छह के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर जोकोविच ने जीता चाइना ओपन का रिकॉर्ड सातवां खिताब, लगातार 21वें सत्र में जीता टूर-स्तरीय खिताब स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान उत्तराखंड में भूकंप के झटके, दिल्ली-NCR तक हिली धरती; चमोली में रहा केंद्र दिल्ली में सीईसी के खिलाफ विपक्ष का हाई-वोल्टेज प्रदर्शन खत्म, राहुल-प्रियंका समेत 250 नेता हिरासत में लेने के बाद रिहा सिलचर नगर निगम चुनाव का परिणाम, 42 में से 32 वार्डों में भाजपा की बड़ी जीत राशिफल : 07 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 07 अक्टूबर, 2026 राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026 अक्षरा सिंह की आवाज में गूंजा \'छठी मइया खेवनहार\' मतदाता सूची से नाम हटाने के खिलाफ एकजुट हों राजनीतिक दल : नेहा बोरा नोएडा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस में लगी भयंकर आग, सभी 32 यात्रियों की बची जान उप्र में 12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी सहायता सीएम सैनी का सिंगापुर दौरा सफल, हरियाणा को मिले 5,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पंजाब सीएमओ में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई जांच शुरू, चंडीगढ़ कैंप ऑफिस में सर्च गाजियाबादः महिला की हत्या के आरोप में पति समेत तीन गिरफ्तार देहरादून में बुजुर्ग दंपति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार दिल्ली के पांच सितारा होटल में पूर्वोत्तर की युवती से छेड़छाड़ मामले में केस दर्ज नोएडा : जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2.54 लाख के नकली नोटाें के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार साइबर ठगों से मिले आधार कार्ड से खोले गए थे 100 से ज्यादा खाते, पुलिस जांच में जुटी निजी क्षेत्र के बैंक सरकारी वित्तीय समावेशन योजनाओं में भागीदारी बढ़ाएं: वित्त मंत्रालय इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक अथॉरिटी का गठन देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा : खंडेलवाल टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी जिम्मी-दिव्या की \'तुम रहे ना तुम\' शाहरुख खान की \'किंग\' में दिखेंगी करीना कपूर सोनाक्षी के इश्क में जुनूनी बने जहीर, \'तू है मेरी किरण\' का ट्रेलर जारी

नोएडा : जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2.54 लाख के नकली नोटाें के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

06 Oct 2026

नोएडा, 06 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। नोएडा के थाना ईकोटेक- प्रथम पुलिस और स्वाट टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई के तहत मंगलवार काे भारतीय करेंसी के नकली नोट छापने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए इनके पास से 100 -100 रूपए कीमत के कुल 2,549 जाली नोट बरामद किया है। इनके पास से पुलिस ने नकली नोट छापने में प्रयुक्त होने वाला एक प्रिंटर, कटिंग मशीन तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार बरामद किया है।


अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना ईकोटेक- प्रथम पुलिस और स्वाट टीम ने एक सूचना के आधार पर मंगलवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सिरसा गोल चक्कर के पास से स्कॉर्पियो कार में सवार बंटी अत्री पुत्र रामपाल सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी जनपद अलीगढ़, खुशदिल पुत्र तेजवीर निवासी चंडौस जनपद अलीगढ़ उम्र 21 वर्ष, उपेंद्र कुमार पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी चंडौस जनपद अलीगढ़ उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 2,54,900 रूपए के 100-100 के नकली नाेट बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि जाली नोट छापने में प्रयोग होने वाला एक प्रिंटर, एक कटिंग मशीन, एक स्कॉर्पियो कार तथा चार मोबाइल फोन इनके पास से बरामद हुए हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी नकली नोट छापने के बाद उसके ऊपर केनरा बैंक की सील लगाकर लोगों को सप्लाई करते थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से खुफिया एजेंसी के अधिकारी भी पूछताछ कर रहे हैं।