इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पंजाब सीएम के ओएसडी समेत छह के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर जोकोविच ने जीता चाइना ओपन का रिकॉर्ड सातवां खिताब, लगातार 21वें सत्र में जीता टूर-स्तरीय खिताब स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान उत्तराखंड में भूकंप के झटके, दिल्ली-NCR तक हिली धरती; चमोली में रहा केंद्र दिल्ली में सीईसी के खिलाफ विपक्ष का हाई-वोल्टेज प्रदर्शन खत्म, राहुल-प्रियंका समेत 250 नेता हिरासत में लेने के बाद रिहा सिलचर नगर निगम चुनाव का परिणाम, 42 में से 32 वार्डों में भाजपा की बड़ी जीत राशिफल : 07 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 07 अक्टूबर, 2026 राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026 अक्षरा सिंह की आवाज में गूंजा \'छठी मइया खेवनहार\' मतदाता सूची से नाम हटाने के खिलाफ एकजुट हों राजनीतिक दल : नेहा बोरा नोएडा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस में लगी भयंकर आग, सभी 32 यात्रियों की बची जान उप्र में 12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी सहायता सीएम सैनी का सिंगापुर दौरा सफल, हरियाणा को मिले 5,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पंजाब सीएमओ में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई जांच शुरू, चंडीगढ़ कैंप ऑफिस में सर्च गाजियाबादः महिला की हत्या के आरोप में पति समेत तीन गिरफ्तार देहरादून में बुजुर्ग दंपति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार दिल्ली के पांच सितारा होटल में पूर्वोत्तर की युवती से छेड़छाड़ मामले में केस दर्ज नोएडा : जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2.54 लाख के नकली नोटाें के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार साइबर ठगों से मिले आधार कार्ड से खोले गए थे 100 से ज्यादा खाते, पुलिस जांच में जुटी निजी क्षेत्र के बैंक सरकारी वित्तीय समावेशन योजनाओं में भागीदारी बढ़ाएं: वित्त मंत्रालय इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक अथॉरिटी का गठन देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा : खंडेलवाल टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी जिम्मी-दिव्या की \'तुम रहे ना तुम\' शाहरुख खान की \'किंग\' में दिखेंगी करीना कपूर सोनाक्षी के इश्क में जुनूनी बने जहीर, \'तू है मेरी किरण\' का ट्रेलर जारी

गाजियाबादः महिला की हत्या के आरोप में पति समेत तीन गिरफ्तार

06 Oct 2026

गाजियाबाद, 06 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र स्थित सदरपुर गांव में घरेलू विवाद के दौरान हुई रेनू नाम की महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार काे उसके पति अरुण कुमार और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपिताें की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपिताें ने खाना बनाने और छोटी-छोटी बातों को लेकर घर में विवाद होने की बात कही है। मामले में फरार देवर अर्पण कुमार की तलाश की जा रही है।


एसीपी कविनगर अभय डागा ने बताया कि मूलरूप से अलीगढ़ के पिसावा क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी राहुल राठी ने पांच अक्टूबर को मधुबन बापूधाम थाने में अपनी बहन रेनू की हत्या की शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि रेनू के पति अरुण कुमार, ससुर विनोद कुमार, सास रोहताशी और देवर अर्पण कुमार ने मिलकर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर मंगलवार को पुलिस टीम ने बुनकर मार्ट पुलिस चौकी के पास से अरुण कुमार, उसके पिता विनोद कुमार और मां रोहताशी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपिताें की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद की है। चौथे आरोपित अर्पण कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।


रेनू के मायके पक्ष ने आरोप लगाया था कि घटना के दौरान पति अरुण ने वीडियो कॉल कर अपनी सरहज को रेनू की पिटाई दिखा रहा था। उसने कहा था कि रेनू अधमरी हो गई है और मर जाए तो शव ले जाना। गंभीर हालत में रेनू को अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपिताें ने पूछताछ में बताया कि घर में छोटी-छोटी बातों और खाना बनाने को लेकर अक्सर विवाद होता था। इससे परिवार में आए दिन कलह होती थी। आरोपिताें ने इसी विवाद से परेशान होकर रेनू के सिर पर लोहे की रॉड से वार करने और मारपीट करने की बात स्वीकार की है।