इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पंजाब सीएम के ओएसडी समेत छह के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर जोकोविच ने जीता चाइना ओपन का रिकॉर्ड सातवां खिताब, लगातार 21वें सत्र में जीता टूर-स्तरीय खिताब स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान उत्तराखंड में भूकंप के झटके, दिल्ली-NCR तक हिली धरती; चमोली में रहा केंद्र दिल्ली में सीईसी के खिलाफ विपक्ष का हाई-वोल्टेज प्रदर्शन खत्म, राहुल-प्रियंका समेत 250 नेता हिरासत में लेने के बाद रिहा सिलचर नगर निगम चुनाव का परिणाम, 42 में से 32 वार्डों में भाजपा की बड़ी जीत राशिफल : 07 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 07 अक्टूबर, 2026 राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026 अक्षरा सिंह की आवाज में गूंजा \'छठी मइया खेवनहार\' मतदाता सूची से नाम हटाने के खिलाफ एकजुट हों राजनीतिक दल : नेहा बोरा नोएडा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस में लगी भयंकर आग, सभी 32 यात्रियों की बची जान उप्र में 12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी सहायता सीएम सैनी का सिंगापुर दौरा सफल, हरियाणा को मिले 5,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पंजाब सीएमओ में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई जांच शुरू, चंडीगढ़ कैंप ऑफिस में सर्च गाजियाबादः महिला की हत्या के आरोप में पति समेत तीन गिरफ्तार देहरादून में बुजुर्ग दंपति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार दिल्ली के पांच सितारा होटल में पूर्वोत्तर की युवती से छेड़छाड़ मामले में केस दर्ज नोएडा : जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2.54 लाख के नकली नोटाें के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार साइबर ठगों से मिले आधार कार्ड से खोले गए थे 100 से ज्यादा खाते, पुलिस जांच में जुटी निजी क्षेत्र के बैंक सरकारी वित्तीय समावेशन योजनाओं में भागीदारी बढ़ाएं: वित्त मंत्रालय इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक अथॉरिटी का गठन देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा : खंडेलवाल टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी जिम्मी-दिव्या की \'तुम रहे ना तुम\' शाहरुख खान की \'किंग\' में दिखेंगी करीना कपूर सोनाक्षी के इश्क में जुनूनी बने जहीर, \'तू है मेरी किरण\' का ट्रेलर जारी

इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक अथॉरिटी का गठन देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा : खंडेलवाल

06 Oct 2026

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। कारोबारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स अथॉरिटी (आईटीएलए) एसपीवी के गठन को मंजूरी मिलने का स्वागत किया है। उन्होंने इसे विकसित भारत, गति शक्ति और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के विजन को मजबूत करने वाला एक ऐतिहासिक निर्णय बताया है।


उन्होंने कहा कि इससे देश के व्यापार एवं उद्योग को भी बड़ा लाभ होगा। भारत की आर्थिक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने, सप्लाई चेन को अधिक सक्षम बनाने तथा परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए यह कदम अत्यंत महत्वपूर्ण है। कैट महामंत्री ने कहा कि वर्तमान में देश में सड़क, रेल, बंदरगाह, हवाई परिवहन तथा वेयरहाउसिंग से जुड़े विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच समन्वय की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी, इसलिए आईटीएलए का गठन इस दिशा में एक प्रभावी इंफ्रास्ट्रक्चर व्यवस्था प्रदान करेगा।


उन्होंने कहा कि भारत में लॉजिस्टिक्स लागत को वैश्विक मानकों के अनुरूप कम करना समय की जरूरत है। लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आने से भारतीय उत्पाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे, निर्यात को बढ़ावा मिलेगा तथा व्यापार एवं उद्योग की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे विशेष रूप से एमएसएमई, छोटे उद्योगों, स्टार्टअप्स, किसानों और व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलेगा।


उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आईटीएलए देश में माल परिवहन को अधिक तेज, सस्ता और कुशल बनाएगा, जिससे व्यापार करने की लागत घटेगी, निवेश आकर्षित होगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और भारत को एक वैश्विक विनिर्माण एवं व्यापारिक केंद्र बनाने के लक्ष्य को बल मिलेगा।