इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पंजाब सीएम के ओएसडी समेत छह के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर जोकोविच ने जीता चाइना ओपन का रिकॉर्ड सातवां खिताब, लगातार 21वें सत्र में जीता टूर-स्तरीय खिताब स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान उत्तराखंड में भूकंप के झटके, दिल्ली-NCR तक हिली धरती; चमोली में रहा केंद्र दिल्ली में सीईसी के खिलाफ विपक्ष का हाई-वोल्टेज प्रदर्शन खत्म, राहुल-प्रियंका समेत 250 नेता हिरासत में लेने के बाद रिहा सिलचर नगर निगम चुनाव का परिणाम, 42 में से 32 वार्डों में भाजपा की बड़ी जीत राशिफल : 07 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 07 अक्टूबर, 2026 राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026 अक्षरा सिंह की आवाज में गूंजा \'छठी मइया खेवनहार\' मतदाता सूची से नाम हटाने के खिलाफ एकजुट हों राजनीतिक दल : नेहा बोरा नोएडा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस में लगी भयंकर आग, सभी 32 यात्रियों की बची जान उप्र में 12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी सहायता सीएम सैनी का सिंगापुर दौरा सफल, हरियाणा को मिले 5,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पंजाब सीएमओ में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई जांच शुरू, चंडीगढ़ कैंप ऑफिस में सर्च गाजियाबादः महिला की हत्या के आरोप में पति समेत तीन गिरफ्तार देहरादून में बुजुर्ग दंपति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार दिल्ली के पांच सितारा होटल में पूर्वोत्तर की युवती से छेड़छाड़ मामले में केस दर्ज नोएडा : जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2.54 लाख के नकली नोटाें के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार साइबर ठगों से मिले आधार कार्ड से खोले गए थे 100 से ज्यादा खाते, पुलिस जांच में जुटी निजी क्षेत्र के बैंक सरकारी वित्तीय समावेशन योजनाओं में भागीदारी बढ़ाएं: वित्त मंत्रालय इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक अथॉरिटी का गठन देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा : खंडेलवाल टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी जिम्मी-दिव्या की \'तुम रहे ना तुम\' शाहरुख खान की \'किंग\' में दिखेंगी करीना कपूर सोनाक्षी के इश्क में जुनूनी बने जहीर, \'तू है मेरी किरण\' का ट्रेलर जारी

पंजाब सीएम के ओएसडी समेत छह के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

06 Oct 2026

- हाई कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई, चंडीगढ़, मोहाली समेत 7 जिलों में 8 ठिकानों पर छापेमारी- लैपटॉप, मोबाइल और दस्तावेज जब्त


चंडीगढ़, 06 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से मिली रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर घुम्मन समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई ने पंजाब में अधिकारियों की पोस्टिंग, विभागीय कार्यवाही, नीतियां बनाने, प्रशासनिक मंजूरियों, टेंडर की शर्तों, लाइसेंसिंग, भूमि उपयोग परिवर्तन, संपत्ति विवाद तथा राजस्व एवं भूमि से जुड़े मामलों में कथित भ्रष्टाचार और आर्थिक लाभ के बदले प्रभाव डालने व हेरफेर करने के आरोपों की जांच शुरू की है।

सीबीआई के अनुसार एफआईआर में पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर घुम्मन, नितिन गोहल, जितिन गोहल उर्फ राजा, रोमी राजा महाजन, बीर देविंदर, आर.एस. नागरा तथा अज्ञात सरकारी कर्मचारियों और निजी व्यक्तियों को नामजद किया गया है। इनमें सरकारी कर्मचारी, कथित बिचौलिए और अन्य सहयोगी शामिल हैं।


जांच एजेंसी के मुताबिक आरोप है कि आरोपियों ने आर्थिक लाभ के बदले आईएएस और आईपीएस अधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों की पोस्टिंग को प्रभावित और उसमें हेरफेर करने का प्रयास किया। इसके अलावा विभागीय कार्यवाही, नीति निर्माण, प्रशासनिक मंजूरियों, टेंडर की शर्तों, लाइसेंसिंग मामलों और भूमि व संपत्ति से जुड़े मामलों में भी कथित तौर पर हस्तक्षेप किया गया।


सीबीआई ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ आरोपित सरकारी कर्मचारियों ने सरकार की ओर से आदेश और नीतियां जारी किए जाने से पहले उनके मसौदे कथित तौर पर निजी व्यक्तियों को उपलब्ध कराए। जांच एजेंसी अब इन आरोपों से जुड़े तथ्यों और कथित आर्थिक लेन-देन की जांच कर रही है।


एफआईआर दर्ज करने के बाद सीबीआई ने मंगलवार को पंजाब के विभिन्न हिस्सों में व्यापक और समन्वित तलाशी अभियान चलाया। एजेंसी की टीमों ने चंडीगढ़, मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर में आरोपियों से जुड़े कुल आठ ठिकानों पर तलाशी ली।


तलाशी के दौरान सीबीआई ने लैपटॉप, मोबाइल फोन और विभिन्न दस्तावेज समेत कई महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की है। एजेंसी के अनुसार जब्त सामग्री की जांच की जा रही है ताकि कथित रिश्वतखोरी और अनियमितताओं से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें।


सीबीआई ने कहा है कि मामले की आगे की जांच जारी है। जांच एजेंसी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखने और रिश्वतखोरी में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने की बात कही है।