इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें आईजीयू ने पदक विजेता महिला गोल्फरों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ 05 अक्टूबर को अयोध्या में मार्च : अवधेश प्रसाद किन्नौर में बर्फीले तूफान के बीच फंसे चरवाहों का पुलिस ने किया रेस्क्यू जबलपुर : काशी एक्सप्रेस से महिला के गायब होने की खबर से मचा हड़कंप, इटारसी में उतरकर पहुंची थी मायके पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट-2026’ संपन्न खटीमा के एकलव्य विद्यालय के विस्तार पर खर्च होंगे 10 करोड़ रुपये : जुएल ओराम सीमा पार से हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, अमृतसर में एके-47 राइफल व दो हैंड ग्रेनेड सहित एक गिरफ्तार फरीदाबाद : हत्या केस में बंद बाल सुधार गृह से तीन बंदी भागे परीक्षा केंद्र में हिंदू छात्रों के हाथ का कलावा काटवाने पर बवाल, हिंदू संगठनाें ने किया विराेध अब प्रदेश से पलायन नहीं होता, अपनी माटी में हुनर दिखा रहे कारीगर : योगी आदित्यनाथ 9 अक्टूबर को बदलेगा शनि का नक्षत्र: पांच राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते बाराबंकी में कल्याणी नदी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत असम के घिलामरा में दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबकर मौत भदोही के कालीन उद्योग की गूंज दुनिया में, हुनरमंद हाथों में नई तकनीक जरूरी: सीएम योगी खटीमा में धामी और रिजिजू ने किया ‘उत्तराखंड आदि महोत्सव’ का शुभारंभ प्रेस वार्ता में थप्पड़ कांड के बाद अखिलेश यादव का एक्शन - गोरखपुर की सपा जिला-महानगर एवं सभी फ्रंटल संगठन भंग चम्पावत में पहली कैबिनेट बैठक, रोजगार से नजूल भूमि तक कई अहम फैसले लुधियाना में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज बदरीनाथ हाइवे पर अनियंत्रित ट्रक ने बस और कार को मारी टक्कर, दो घायल जोधपुर में सेखों आईएएफ मैराथन, दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के स्टेशनों पर 15 हजार से अधिक ने दौड़ लगाई बिजनौर में सड़क पर दिखा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत विलुप्त होती क्षेत्रीय बोलियों को बचाने उठी आवाज, बघेली, बुंदेली और मालवी के लिए अलग साहित्य अकादमियों की मांग सड़क हादसे में दारोगा की मां और ताऊ की मौत सुलतानपुर हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने मुआवजे का ऐलान किया आंध्र प्रदेश में तीन लाख गरीब परिवारों को मिलेंगे पक्के घर, 3,600 करोड़ रुपये की मंजूरी

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ 05 अक्टूबर को अयोध्या में मार्च : अवधेश प्रसाद

04 Oct 2026

- पांच अक्टूबर को अयोध्या में निकलेगा मार्च

अयोध्या, 04 अक्टूबर (इंंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश की राम नगरी अयाेध्या में समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने रविवार को प्रेसवार्ता में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान ने सभी को मताधिकार दिया है। लोकतंत्र की जड़ें मजबूत रखने के लिए चुनाव प्रक्रिया का स्वतंत्र और निष्पक्ष होना जरूरी है।


सांसद ने चुनाव आयोग को लेकर सपा नेतृत्व की ओर से की गई टिप्पणियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी की ओर से सभी जिलों में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। पांच अक्टूबर को अयोध्या में गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक मार्च प्रस्तावित है। छह अक्टूबर को पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली में एकत्र होकर चुनाव आयोग तक पैदल मार्च करेंगे। मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर सपा ने सात दिवसीय अभियान की घोषणा की है। सांसद ने कहा कि सांडों का आतंक भी बढ़ रहा है। इस समस्या को लेकर पार्टी ने सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाई है।


उन्होंने बताया कि आठ अक्टूबर को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय 'पवन' के यहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आने का कार्यक्रम है। प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय 'पवन', सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव 'राणा', श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, अनूप सिंह, छोटे लाल यादव, बलराम मौर्य, सरोज यादव, छेदी सिंह, राम अचल यादव, हामिद जाफर 'मीसम' लवलेश पाण्डेय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Latest News