इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एलआईजी फ्लैटों का ड्रा रद्द,लोगों ने किया हंगामा `भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए तौहिद हृदोय बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम सात साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को बिना नोटिस हटाना मनमाना: हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार में शूट हुई फिल्म ऑफलाइन की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा \'देव\' \'ईठा\' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म \'मॉन्स्टर\' में सलमान और नयनतारा की जोड़ी दिखाएगी दम, एक्शन से सजेगी फिल्म जयपुर में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक डिपोर्ट, इस साल अब तक 75 को भेजा गया वापस एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए लापता बांग्लादेशी नागरिक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड को \'जीरो एफआईआर\' दर्ज करने का निर्देश बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश पीएमएलए के तहत ईडी की शक्तियों की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, जनवरी में होगी सुनवाई रोस्टर का हवाला देकर बेंच ने किया किनारा, सीजेआई के पास भेजा गया ऐतिहासिक सीएस लाइब्रेरी का केस सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर विरोध स्थल मामले में जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया राजस्थान हाइकोर्ट खंडपीठ का अहम फ़ैसला : सविंदा अल्प वेतनभोगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ एएनएम के नियमितीकरण पर लगी रोक हटी महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दाखिल किया पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन, भाजपा अध्यक्ष ने बताये प्रधानमंत्री की कार्यशैली के पांच मंत्र मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
विलुप्त होती क्षेत्रीय बोलियों को बचाने उठी आवाज, बघेली, बुंदेली और मालवी के लिए अलग साहित्य अकादमियों की मांग

विलुप्त होती क्षेत्रीय बोलियों को बचाने उठी आवाज, बघेली, बुंदेली और मालवी के लिए अलग साहित्य अकादमियों की मांग

04 Oct 2026

भोपाल, 04 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। बदलते समय, शिक्षा और संचार के बढ़ते प्रभाव के बीच मध्य प्रदेश की समृद्ध क्षेत्रीय बोलियों के संरक्षण को लेकर मांग तेज होने लगी है। बघेली, बुंदेली और मालवी जैसी लोकभाषाएं प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान, लोकस्मृति और पीढ़ियों से चली आ रही जीवन परंपराओं की महत्वपूर्ण वाहक हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए अब राज्य सरकार से पृथक साहित्य अकादमियों की स्थापना की मांग उठी है।


अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राम विश्वास कुशवाहा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अपील की है कि मध्य प्रदेश में बघेली, बुंदेली और मालवी साहित्य अकादमियों की स्थापना की जाए। उनका कहना है कि इन अकादमियों के माध्यम से क्षेत्रीय भाषाओं और बोलियों के साहित्य, लोककथाओं, लोकगीतों, कहावतों, मुहावरों और सांस्कृतिक परंपराओं को व्यवस्थित रूप से संरक्षित किया जा सकेगा।


भाषा के साथ जुड़ी है लोकसंस्कृति की पहचान


राम विश्वास कुशवाहा ने कहा कि मध्य प्रदेश विविध भाषाई और सांस्कृतिक परंपराओं वाला प्रदेश है। यहां अलग-अलग क्षेत्रों की अपनी विशिष्ट बोलियां हैं, जिनमें स्थानीय समाज का इतिहास, जीवन अनुभव, लोकज्ञान और सांस्कृतिक चेतना सुरक्षित है। बघेली, बुंदेली और मालवी भी इसी समृद्ध परंपरा का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि किसी बोली का महत्व उसके शब्दों तक सीमित नहीं होता। उसके साथ लोकगीत, लोककथाएं, धार्मिक आख्यान, पारंपरिक ज्ञान, रीति-रिवाज, तीज-त्योहार, सामाजिक संबंधों की अभिव्यक्ति और स्थानीय जीवन शैली जुड़ी होती है। एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचने वाली कहावतें और मुहावरे समाज के अनुभवों का संचित रूप होते हैं।


लोकगीतों और लोककथाओं में जीवित है परंपरा


मध्य प्रदेश में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक अवसरों पर क्षेत्रीय बोलियों में लोकगीत, भजन, कीर्तन और पारंपरिक गीत गाने की परंपरा रही है। विवाह, जन्म, फसल, धार्मिक उत्सव और दूसरे सामुदायिक आयोजनों में स्थानीय बोलियों का प्रयोग सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करता रहा है। वहीं उनका कहना है कि आधुनिक संचार माध्यमों और बदलती जीवनशैली के कारण नई पीढ़ी का अपनी पारंपरिक बोलियों से संपर्क कई क्षेत्रों में कमजोर हो रहा है। ऐसे समय में इनके साहित्यिक और संस्थागत संरक्षण की आवश्यकता और अधिक बढ़ जाती है। यदि लोकसाहित्य का संकलन, प्रकाशन और दस्तावेजीकरण समय रहते किया जाए तो आने वाली पीढ़ियों को अपनी भाषाई विरासत से जोड़ना आसान होगा।


मौजूदा अकादमियों की तर्ज पर हो स्थापना


उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार भाषा और संस्कृति के संरक्षण के लिए पहले से विभिन्न संस्थागत व्यवस्थाएं संचालित कर रही है। मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद, आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी, साहित्य अकादमी, कालिदास संस्कृत अकादमी, सिंधी साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, मराठी साहित्य अकादमी, उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी, पंजाबी साहित्य अकादमी और भोजपुरी साहित्य अकादमी जैसी संस्थाएं अपने-अपने क्षेत्रों में भाषा, साहित्य और संस्कृति से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं। इसी व्यवस्था को आगे बढ़ाते हुए बघेली, बुंदेली और मालवी के लिए भी पृथक अकादमियों की स्थापना किए जाने की मांग की गई है।


उल्लेखनीय है कि इन संस्थाओं के माध्यम से स्थानीय लेखकों और साहित्यकारों को मंच देने के साथ शोध, साहित्य प्रकाशन, शब्दकोश निर्माण, लोककथाओं के संकलन तथा नई पीढ़ी के बीच क्षेत्रीय भाषाओं के प्रति रुचि विकसित करने के प्रयास किए जा सकते हैं। राम विश्वास कुशवाहा का कहना है कि क्षेत्रीय बोलियों का संरक्षण उनके दैनिक प्रयोग और साहित्यिक विकास, दोनों से जुड़ा विषय है। विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और सांस्कृतिक संस्थाओं के स्तर पर इन भाषाओं से जुड़े कार्यक्रम बढ़ाए जा सकते हैं। लोक साहित्य के वरिष्ठ रचनाकारों और कलाकारों के अनुभवों को भी दस्तावेज के रूप में सुरक्षित किया जाना आवश्यक है।

Latest News