इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें आईजीयू ने पदक विजेता महिला गोल्फरों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ 05 अक्टूबर को अयोध्या में मार्च : अवधेश प्रसाद किन्नौर में बर्फीले तूफान के बीच फंसे चरवाहों का पुलिस ने किया रेस्क्यू जबलपुर : काशी एक्सप्रेस से महिला के गायब होने की खबर से मचा हड़कंप, इटारसी में उतरकर पहुंची थी मायके पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट-2026’ संपन्न खटीमा के एकलव्य विद्यालय के विस्तार पर खर्च होंगे 10 करोड़ रुपये : जुएल ओराम सीमा पार से हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, अमृतसर में एके-47 राइफल व दो हैंड ग्रेनेड सहित एक गिरफ्तार फरीदाबाद : हत्या केस में बंद बाल सुधार गृह से तीन बंदी भागे परीक्षा केंद्र में हिंदू छात्रों के हाथ का कलावा काटवाने पर बवाल, हिंदू संगठनाें ने किया विराेध अब प्रदेश से पलायन नहीं होता, अपनी माटी में हुनर दिखा रहे कारीगर : योगी आदित्यनाथ 9 अक्टूबर को बदलेगा शनि का नक्षत्र: पांच राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते बाराबंकी में कल्याणी नदी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत असम के घिलामरा में दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबकर मौत भदोही के कालीन उद्योग की गूंज दुनिया में, हुनरमंद हाथों में नई तकनीक जरूरी: सीएम योगी खटीमा में धामी और रिजिजू ने किया ‘उत्तराखंड आदि महोत्सव’ का शुभारंभ प्रेस वार्ता में थप्पड़ कांड के बाद अखिलेश यादव का एक्शन - गोरखपुर की सपा जिला-महानगर एवं सभी फ्रंटल संगठन भंग चम्पावत में पहली कैबिनेट बैठक, रोजगार से नजूल भूमि तक कई अहम फैसले लुधियाना में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज बदरीनाथ हाइवे पर अनियंत्रित ट्रक ने बस और कार को मारी टक्कर, दो घायल जोधपुर में सेखों आईएएफ मैराथन, दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के स्टेशनों पर 15 हजार से अधिक ने दौड़ लगाई बिजनौर में सड़क पर दिखा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत विलुप्त होती क्षेत्रीय बोलियों को बचाने उठी आवाज, बघेली, बुंदेली और मालवी के लिए अलग साहित्य अकादमियों की मांग सड़क हादसे में दारोगा की मां और ताऊ की मौत सुलतानपुर हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने मुआवजे का ऐलान किया आंध्र प्रदेश में तीन लाख गरीब परिवारों को मिलेंगे पक्के घर, 3,600 करोड़ रुपये की मंजूरी

प्रेस वार्ता में थप्पड़ कांड के बाद अखिलेश यादव का एक्शन - गोरखपुर की सपा जिला-महानगर एवं सभी फ्रंटल संगठन भंग

04 Oct 2026

लखनऊ, 04 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। समाजवादी पार्टी (सपा) के गोरखपुर कार्यक्रम में शनिवार को हुई थप्पड़ मारने की घटना के बाद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर की पूरी जिला -महानगर कार्यकारिणी भंग कर दी है। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम और महानगर अध्यक्ष को भी पद से हटा दिया है। पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों और विंग के पदाधिकारियों को भी हटाने का निर्णय लिया गया है।


यह कार्रवाई शनिवार को पार्टी के 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' के तहत आयोजित प्रेस वार्ता में हुए विवाद के बाद की गई है। उल्लेखनीय है कि गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में शनिवार को सपा की प्रेस वार्ता के दौरान बैठने की जगह को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम नगीना साहनी के साथ मारपीट की गई और उन्हें थप्पड़ मारा गया। घटना का वीडियो भी सामने आया। विवाद के बाद पार्टी ने अंशुमान सिंह को अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित कर दिया था।


सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव गंगा राम ने उक्त कार्रवाई के संबंध में रविवार को पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने गोरखपुर की घटना को गंभीरता से लिया है और संगठन में अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता के तहत गोरखपुर की सभी सभी फ्रंटल संगठनों और विंग के पदाधिकारियों को हटा दिया गया है।


अब जिला कार्यकारिणी, जिला और महानगर स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों तथा विभिन्न फ्रंटल संगठनों को हटाए जाने के बाद गोरखपुर में सपा संगठन का नए सिरे से गठन किया जाएगा।

Latest News