इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें आईजीयू ने पदक विजेता महिला गोल्फरों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ 05 अक्टूबर को अयोध्या में मार्च : अवधेश प्रसाद किन्नौर में बर्फीले तूफान के बीच फंसे चरवाहों का पुलिस ने किया रेस्क्यू जबलपुर : काशी एक्सप्रेस से महिला के गायब होने की खबर से मचा हड़कंप, इटारसी में उतरकर पहुंची थी मायके पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट-2026’ संपन्न खटीमा के एकलव्य विद्यालय के विस्तार पर खर्च होंगे 10 करोड़ रुपये : जुएल ओराम सीमा पार से हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, अमृतसर में एके-47 राइफल व दो हैंड ग्रेनेड सहित एक गिरफ्तार फरीदाबाद : हत्या केस में बंद बाल सुधार गृह से तीन बंदी भागे परीक्षा केंद्र में हिंदू छात्रों के हाथ का कलावा काटवाने पर बवाल, हिंदू संगठनाें ने किया विराेध अब प्रदेश से पलायन नहीं होता, अपनी माटी में हुनर दिखा रहे कारीगर : योगी आदित्यनाथ 9 अक्टूबर को बदलेगा शनि का नक्षत्र: पांच राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते बाराबंकी में कल्याणी नदी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत असम के घिलामरा में दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबकर मौत भदोही के कालीन उद्योग की गूंज दुनिया में, हुनरमंद हाथों में नई तकनीक जरूरी: सीएम योगी खटीमा में धामी और रिजिजू ने किया ‘उत्तराखंड आदि महोत्सव’ का शुभारंभ प्रेस वार्ता में थप्पड़ कांड के बाद अखिलेश यादव का एक्शन - गोरखपुर की सपा जिला-महानगर एवं सभी फ्रंटल संगठन भंग चम्पावत में पहली कैबिनेट बैठक, रोजगार से नजूल भूमि तक कई अहम फैसले लुधियाना में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज बदरीनाथ हाइवे पर अनियंत्रित ट्रक ने बस और कार को मारी टक्कर, दो घायल जोधपुर में सेखों आईएएफ मैराथन, दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के स्टेशनों पर 15 हजार से अधिक ने दौड़ लगाई बिजनौर में सड़क पर दिखा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत विलुप्त होती क्षेत्रीय बोलियों को बचाने उठी आवाज, बघेली, बुंदेली और मालवी के लिए अलग साहित्य अकादमियों की मांग सड़क हादसे में दारोगा की मां और ताऊ की मौत सुलतानपुर हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने मुआवजे का ऐलान किया आंध्र प्रदेश में तीन लाख गरीब परिवारों को मिलेंगे पक्के घर, 3,600 करोड़ रुपये की मंजूरी

फरीदाबाद : हत्या केस में बंद बाल सुधार गृह से तीन बंदी भागे

04 Oct 2026

फरीदाबाद, 04 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। फरीदाबाद के एन.एच.-5 स्थित बाल सुधार गृह से करीब 17 साल उम्र के तीन नाबालिग फरार हो गए। तीनों अलग-अलग हत्या के मामलों में बंद थे। तीनों ने बाथरूम की पुरानी खिडक़ी को हाथ से उखाड़ा और उससे बाहर निकल गए। खिडक़ी के नीचे बनी नर्सरी में लटककर नीचे कूदे और वहां से फरार हो गए। इनमें से दो बंदी वर्ष 2024 से यहां बंद थे, जबकि तीसरा साल 2025 से बाल सुधार गृह में आया था।

बताया जा रहा है कि जिस समय तीनों ने बाल सुधार गृह से निकलने की कोशिश की, उस दौरान सुरक्षा कर्मी वहां मौजूद नहीं थे। सुरक्षा कर्मचारी किसी दूसरे स्थान पर गए हुए थे। इसी दौरान तीनों ने मौके का फायदा उठाया और खिडक़ी उखाडक़र बाहर निकल गए। घटना के बाद बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें तीनों की तलाश कर रही हैं। तीनों नाबालिग अलग-अलग हत्या के मामलों में बाल सुधार गृह में रखे गए थे। तीनों की उम्र करीब 17 साल बताई जा रही है। तीनों को संबंधित मामलों में बाल सुधार के लिए विभाग के अधीन रखा गया था। फरार होने के बाद अब पुलिस उनके संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटाकर तलाश कर रही है। फरार नाबालिगों में एक गुरुग्राम, दूसरा नूंह और तीसरा हिसार जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच की टीमें भी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। एनआईटी थाना प्रभारी महावीर ने बताया कि बाल सुधार गृह की तरफ से शिकायत मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए तीनों की गतिविधियों और उनके भागने की दिशा का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि खिडक़ी इतनी आसानी से कैसे उखड़ी और घटना के समय सुरक्षा कर्मी वहां क्यों मौजूद नहीं थे। फिलहाल पुलिस का फोकस तीनों नाबालिगों को तलाशने पर है।

Latest News