इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें आईजीयू ने पदक विजेता महिला गोल्फरों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ 05 अक्टूबर को अयोध्या में मार्च : अवधेश प्रसाद किन्नौर में बर्फीले तूफान के बीच फंसे चरवाहों का पुलिस ने किया रेस्क्यू जबलपुर : काशी एक्सप्रेस से महिला के गायब होने की खबर से मचा हड़कंप, इटारसी में उतरकर पहुंची थी मायके पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट-2026’ संपन्न खटीमा के एकलव्य विद्यालय के विस्तार पर खर्च होंगे 10 करोड़ रुपये : जुएल ओराम सीमा पार से हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, अमृतसर में एके-47 राइफल व दो हैंड ग्रेनेड सहित एक गिरफ्तार फरीदाबाद : हत्या केस में बंद बाल सुधार गृह से तीन बंदी भागे परीक्षा केंद्र में हिंदू छात्रों के हाथ का कलावा काटवाने पर बवाल, हिंदू संगठनाें ने किया विराेध अब प्रदेश से पलायन नहीं होता, अपनी माटी में हुनर दिखा रहे कारीगर : योगी आदित्यनाथ 9 अक्टूबर को बदलेगा शनि का नक्षत्र: पांच राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते बाराबंकी में कल्याणी नदी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत असम के घिलामरा में दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबकर मौत भदोही के कालीन उद्योग की गूंज दुनिया में, हुनरमंद हाथों में नई तकनीक जरूरी: सीएम योगी खटीमा में धामी और रिजिजू ने किया ‘उत्तराखंड आदि महोत्सव’ का शुभारंभ प्रेस वार्ता में थप्पड़ कांड के बाद अखिलेश यादव का एक्शन - गोरखपुर की सपा जिला-महानगर एवं सभी फ्रंटल संगठन भंग चम्पावत में पहली कैबिनेट बैठक, रोजगार से नजूल भूमि तक कई अहम फैसले लुधियाना में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज बदरीनाथ हाइवे पर अनियंत्रित ट्रक ने बस और कार को मारी टक्कर, दो घायल जोधपुर में सेखों आईएएफ मैराथन, दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के स्टेशनों पर 15 हजार से अधिक ने दौड़ लगाई बिजनौर में सड़क पर दिखा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत विलुप्त होती क्षेत्रीय बोलियों को बचाने उठी आवाज, बघेली, बुंदेली और मालवी के लिए अलग साहित्य अकादमियों की मांग सड़क हादसे में दारोगा की मां और ताऊ की मौत सुलतानपुर हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने मुआवजे का ऐलान किया आंध्र प्रदेश में तीन लाख गरीब परिवारों को मिलेंगे पक्के घर, 3,600 करोड़ रुपये की मंजूरी

खटीमा में धामी और रिजिजू ने किया ‘उत्तराखंड आदि महोत्सव’ का शुभारंभ

04 Oct 2026

  • -15 से अधिक राज्यों के जनजातीय कलाकार, कारीगर और उत्पादक ले रहे हिस्सा
  • -रोड शो,जनजातीय संस्कृति के रंगों से सजा माहौल


खटीमा (ऊधमसिंह नगर), 04 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को खटीमा में आयोजित ‘उत्तराखंड आदि महोत्सव’ का शुभारंभ किया। 15 से अधिक राज्यों के जनजातीय कलाकार, कारीगर और उत्पादक इस महोत्सव में हिस्सा ले रहे हैं, जहां विभिन्न राज्यों की जनजातीय संस्कृति, लोककला, हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों को मंच दिया गया है। इस अवसर पर स्थानीय लोगों और आयोजन से जुड़े प्रतिनिधियों ने दोनों नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


आयोजन में विभिन्न राज्यों की जनजातीय संस्कृति, लोककला, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को एक साझा मंच उपलब्ध कराया गया है। कलाकार पारंपरिक कला एवं संस्कृति की प्रस्तुतियां दे रहे हैं, जबकि कारीगर और उत्पादक अपने हस्तनिर्मित और पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं।


महोत्सव में प्रदर्शित उत्पादों के जरिए लोगों को देश के विभिन्न क्षेत्रों की जनजातीय परंपराओं, कला और हस्तशिल्प को करीब से जानने का अवसर मिल रहा है। आयोजन का एक उद्देश्य पारंपरिक उत्पादों को व्यापक बाजार से जोड़ने की संभावनाओं को मजबूत करना भी है, जिससे कारीगरों और उत्पादकों को अपने उत्पादों के लिए नए बाजार उपलब्ध हो सकें।


उत्तराखंड आदि महोत्सव के माध्यम से प्रदेश की जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और विरासत को भी व्यापक मंच मिल रहा है। आयोजन में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ जनजातीय कला, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।


इससे पहले मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री रिजिजू खटीमा चौराहे से मंडी समिति मैदान तक निकाले गए रोड शो में शामिल हुए। रोड शो के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा से दोनों नेताओं का स्वागत किया। पारंपरिक वेशभूषा और लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए जनजातीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिली।


जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित इस उत्सव में जनजातीय समुदायों की संस्कृति, लोक परंपराओं, कला, हस्तशिल्प और विरासत को प्रदर्शित किया जा रहा है। आयोजन के जरिए उत्तराखंड की जनजातीय विरासत को भी व्यापक मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।

Latest News