इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें आईजीयू ने पदक विजेता महिला गोल्फरों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ 05 अक्टूबर को अयोध्या में मार्च : अवधेश प्रसाद किन्नौर में बर्फीले तूफान के बीच फंसे चरवाहों का पुलिस ने किया रेस्क्यू जबलपुर : काशी एक्सप्रेस से महिला के गायब होने की खबर से मचा हड़कंप, इटारसी में उतरकर पहुंची थी मायके पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट-2026’ संपन्न खटीमा के एकलव्य विद्यालय के विस्तार पर खर्च होंगे 10 करोड़ रुपये : जुएल ओराम सीमा पार से हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, अमृतसर में एके-47 राइफल व दो हैंड ग्रेनेड सहित एक गिरफ्तार फरीदाबाद : हत्या केस में बंद बाल सुधार गृह से तीन बंदी भागे परीक्षा केंद्र में हिंदू छात्रों के हाथ का कलावा काटवाने पर बवाल, हिंदू संगठनाें ने किया विराेध अब प्रदेश से पलायन नहीं होता, अपनी माटी में हुनर दिखा रहे कारीगर : योगी आदित्यनाथ 9 अक्टूबर को बदलेगा शनि का नक्षत्र: पांच राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते बाराबंकी में कल्याणी नदी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत असम के घिलामरा में दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबकर मौत भदोही के कालीन उद्योग की गूंज दुनिया में, हुनरमंद हाथों में नई तकनीक जरूरी: सीएम योगी खटीमा में धामी और रिजिजू ने किया ‘उत्तराखंड आदि महोत्सव’ का शुभारंभ प्रेस वार्ता में थप्पड़ कांड के बाद अखिलेश यादव का एक्शन - गोरखपुर की सपा जिला-महानगर एवं सभी फ्रंटल संगठन भंग चम्पावत में पहली कैबिनेट बैठक, रोजगार से नजूल भूमि तक कई अहम फैसले लुधियाना में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज बदरीनाथ हाइवे पर अनियंत्रित ट्रक ने बस और कार को मारी टक्कर, दो घायल जोधपुर में सेखों आईएएफ मैराथन, दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के स्टेशनों पर 15 हजार से अधिक ने दौड़ लगाई बिजनौर में सड़क पर दिखा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत विलुप्त होती क्षेत्रीय बोलियों को बचाने उठी आवाज, बघेली, बुंदेली और मालवी के लिए अलग साहित्य अकादमियों की मांग सड़क हादसे में दारोगा की मां और ताऊ की मौत सुलतानपुर हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने मुआवजे का ऐलान किया आंध्र प्रदेश में तीन लाख गरीब परिवारों को मिलेंगे पक्के घर, 3,600 करोड़ रुपये की मंजूरी

सीमा पार से हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, अमृतसर में एके-47 राइफल व दो हैंड ग्रेनेड सहित एक गिरफ्तार

04 Oct 2026

चंडीगढ़, 04 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। पंजाब के अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक व्यक्ति को एक एके-47 असॉल्ट राइफल (मैगजीन और नौ जिंदा कारतूस सहित) तथा दो हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार करके अवैध हथियार और विस्फोटक सप्लाई करने वाले एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।


पंजाब के पुलिस महानिदेशक गाैरव यादव ने रविवार काे बताया कि पकड़ा गया नवजोत सिंह (28) पेशे से ट्रक ड्राइवर है और तरनतारन के गांव चीमा का रहने वाला है। हथियारों और विस्फोटकों की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल वह खेपों की सप्लाई के लिए करता था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह विदेशी तस्करों से जुड़ा हुआ था और अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल था। उन्होंने बताया कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इसके आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

ऑपरेशन के संबंध में जानकारी साझा करते हुए इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी), बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस की विशेष टीमों ने विशेष अभियान चलाया और मोटरसाइकिल पर जा रहे नवजोत सिंह को रोककर हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस टीमों ने मैगजीन और जिंदा कारतूसों सहित एक एके-47 असॉल्ट राइफल तथा दो जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद किए।


अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एसएसपी) कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि यह कार्रवाई एसपी (जांच) रमनदीप सिंह, डीएसपी गुरिंदरपाल सिंह नागरा और डीएसपी अटारी यादविंदर सिंह की निगरानी में अंजाम दी गई। इस संबंध में एफआईआर दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Latest News