इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें क्रिप्टो करेंसी मार्केट में चौतरफा गिरावट, 76 हजार डॉलर से भी नीचे लुढ़का बिटकॉइन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के कप्तान होंगे वैभव सूर्यवंशी, 17 सदस्यीय टीम घोषित मुंबई के क्रिकेट संग्रहालय में दिखेंगी गांगुली, द्रविड़ और धोनी की ऐतिहासिक जर्सी अंडर-19 एशिया कप में ईशान, सहवाग और रायचंदानी का बेहतरीन प्रदर्शन, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया नारियल की खेती करने वाले किसान की बेटी ब्रिडनी ने रचा इतिहास, साइकिलिंग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण देवी-देवताओं का उपहास उड़ाने वालों के खिलाफ मुकदमे के लिए पतंजलि में बनेगी विशेष टीम : रामदेव नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रंग-कोडित व्यवस्था लागू, जनरल और रिजर्व यात्रियों के लिए अलग-अलग गेट सीबीआई ने कटनी में रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर दिल्ली समेत सात राज्यों को फिर से एक मौका दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू, कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार महाराष्ट्र के 87.45 लाख किसानों के खातों में 4,372 करोड़ रुपये की दिवाली अग्रिम सहायता जमा बैंक धोखाधड़ी मामले में फ्यूचर रिटेल के प्रवर्तकों व अन्य के ठिकानों पर सीबीआई का छापा कतर के अमीर ने ईरान के परमाणु प्रस्ताव पर ट्रंप से बात की फ्रांस में सरकार के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल में 16 लाख लोग सड़कों पर उतरे दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले वकील और कोर्ट स्टॉफ को हाई कोर्ट से राहत, कर सकेंगे बीएस-6 मानक पूरा न करने वाले वाहनों का इस्तेमाल सुप्रीम कोर्ट को बीसीआई ने बताया- लॉ कोर्सेज में दाखिले के लिए ऊपरी आयु सीमा की बाधा हटाई गई गंभीर आपराधिक आरोपों वाले नेताओं को मंत्री बनाने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज बिना पटाखों वाली दिवाली की पहल को जन आंदोलन में बदलना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करती है फिल्म, निर्माताओं को 2 करोड़ जमा कराने के निर्देश रेसकोर्स मस्जिद की बिजली-पानी बंद करने पर एनडीएमसी को फटकार अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, जेल में ही कटेगा त्योहारी सीजन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ याचिका खारिज सोनिया गांधी मतदाता सूची मामलाः शिकायतकर्ता को अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने की अनुमति तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार तेलंगाना में भारतनेट कार्यक्रम लागू करने को 3,189 करोड़ रुपये की मंजूरी
बिना पटाखों वाली दिवाली की पहल को जन आंदोलन में बदलना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट

बिना पटाखों वाली दिवाली की पहल को जन आंदोलन में बदलना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट

06 Nov 2026



नई दिल्ली, 06 नवंबर (हि.स.)। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार काे महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि दिवाली और अन्य त्योहारों के दौरान 'साफ हवा' की पहल को "जन आंदोलन" में बदलना चाहिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसे त्योहारों पर प्रदूषण को केवल अदालती आदेशों या पुलिस की तैनाती के जरिए नियंत्रित नहीं किया जा सकता। उच्चतम न्यायालय ने यह टिप्पणी दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर दर्ज एक स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई के दौरान की।


चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल्ली सरकार और अन्य संबंधित अधिकारियों से कहा है कि वे स्थानीय नगर पार्षदों को सक्रिय रूप से शामिल करें, ताकि वे नागरिकों से आने वाली दिवाली पर प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे न फोड़ने की अपील कर सकें। कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि पर्यावरण का संरक्षण केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि देश के हर नागरिक को इसमें अपना योगदान देना होगा। जब तक लोग स्वयं जागरूक होकर प्रदूषण फैलाने वाले तौर-तरीकों का त्याग नहीं करेंगे, तब तक जमीनी स्तर पर कोई बड़ा बदलाव देखना नामुमकिन है।


उच्चतम न्यायालय ने याद दिलाया कि सर्दियों के मौसम में दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद जहरीली हो जाती है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सांस लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में त्योहारों की खुशी को दूसरों के स्वास्थ्य की कीमत पर नहीं मनाया जाना चाहिए। कोर्ट ने उम्मीद जताई है कि जन-प्रतिनिधियों और नागरिकों के सामूहिक प्रयास से आने वाले समय में प्रदूषण मुक्त और सुरक्षित त्योहारों की नई शुरुआत होगी।


इससे पहले 2 नवंबर को उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर लगा बैन दिवाली पर दो दिनों के लिए सशर्त हटाने आदेश दिया था। शीर्ष अदालत ने कहा था कि सर्टिफाइड ग्रीन पटाखे 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे के दौरान जलाए जा सकेंगे। इस साल दिवाली 8 नवंबर को है।

Latest News