इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें जेल में कटेगी छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपित प्रोफेसर की दीवाली 31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश, 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भारत ने दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच गुरदयाल सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, एक हफ्ते से रुकी केबीसी की शूटिंग, ब्लॉग में दिया सेहत में सुधार का संकेत मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी डब्ल्यूएचओ की कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर, दिसंबर में होगी समीक्षा ट्रंप ने माना- अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप के पास किया हमला, वायु रक्षा प्रणाली को बनाया निशाना मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें अमेरिका में डिटेन हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य हरि बॉक्सर दीपावली की तारीख आखिर क्यों हर साल बदलती है, खगोलीय विश्लेषण में सामने आए रोचक तथ्य मध्य प्रदेश को दो साल में दुग्ध उत्पादन में बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री सीएक्यूएम ने गुरुग्राम में सड़क धूल प्रदूषण पर दिखाई सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश सीबीआई ने विशाखापत्तनम में प्लांट क्वारंटीन स्टेशन के सहायक निदेशक को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान पाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन पर सैनिकों के साथ मनाई दिवाली उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
रियल एस्टेट कंपनी आर्यन होमटेक के ठिकानों पर ईडी का छापा

रियल एस्टेट कंपनी आर्यन होमटेक के ठिकानों पर ईडी का छापा

04 Nov 2026

नई दिल्ली, 04 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल एस्टेट कंपनी आर्यन होमटेक प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों भरत रेड्डी तथा रश्मि भरत रेड्डी से जुड़े तीन ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय की इस कार्रवाई में आपत्तिजनक और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। कंपनी पर आवासीय परियोजनाओं के लिए घर खरीदारों और निवेशकों से जुटाई गई करीब 90 करोड़ रुपये की राशि दूसरी जगह इस्तेमाल करने और धन शोधन का आरोप है।


ईडी ने जमीन मालिकों, घर खरीदारों और वित्तीय संस्थानों की शिकायतों पर पुलिस की ओर से दर्ज विभिन्न प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू की थी। इनमें से कुछ मामलों में पुलिस ने आरोपितों का पता नहीं चलने की बात कहते हुए सी-रिपोर्ट दाखिल की थी। ईडी के अनुसार तलाशी से पहले आरोपितों के ठिकानों का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। जांच में सामने आया कि आर्यन होमटेक ने जमीन मालिक बीजी अंजिनप्पा के साथ संयुक्त विकास समझौता किया था। इसके तहत परियोजना और उससे जुड़ी जमीन में बनने वाली इकाइयों का 63 और 37 प्रतिशत के अनुपात में बंटवारा होना था। कंपनी की दो परियोजनाएं ‘आर्यन फाउंटेन स्क्वायर’ और ‘आर्यन गोल्डन एरिना’ थीं।


ईडी के अनुसार कंपनी और उसके निदेशकों ने संयुक्त विकास समझौते के तहत जमीन मालिक को आवंटित अपार्टमेंट का निर्माण नहीं किया। इसके अलावा विभिन्न वित्तीय संस्थानों से लिए गए ऋण में जमीन मालिक को गारंटर बनाया गया। कंपनी से कोई लाभ नहीं मिलने के बावजूद जमीन बचाने के लिए जमीन मालिक को ऋण का बड़ा हिस्सा चुकाना पड़ा।


ईडी ने आरोप लगाया कि कंपनी के निदेशकों ने दोनों परियोजनाओं के लिए घर खरीदारों और निवेशकों से जुटाई गई रकम का दूसरी जगह इस्तेमाल किया। निर्माण के लिए निर्धारित करीब 90 करोड़ रुपये की राशि दूसरी जगह भेज दी गई। कंपनी और उसके निदेशकों ने इस रकम को परिवार के सदस्यों तथा उनसे जुड़ी कंपनियों के खातों में स्थानांतरित कर धन शोधन किया। ईडी ने कहा कि मामले में जांच जारी है।

Latest News