इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें जेल में कटेगी छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपित प्रोफेसर की दीवाली 31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश, 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भारत ने दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच गुरदयाल सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, एक हफ्ते से रुकी केबीसी की शूटिंग, ब्लॉग में दिया सेहत में सुधार का संकेत मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी डब्ल्यूएचओ की कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर, दिसंबर में होगी समीक्षा ट्रंप ने माना- अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप के पास किया हमला, वायु रक्षा प्रणाली को बनाया निशाना मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें अमेरिका में डिटेन हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य हरि बॉक्सर दीपावली की तारीख आखिर क्यों हर साल बदलती है, खगोलीय विश्लेषण में सामने आए रोचक तथ्य मध्य प्रदेश को दो साल में दुग्ध उत्पादन में बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री सीएक्यूएम ने गुरुग्राम में सड़क धूल प्रदूषण पर दिखाई सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश सीबीआई ने विशाखापत्तनम में प्लांट क्वारंटीन स्टेशन के सहायक निदेशक को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान पाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन पर सैनिकों के साथ मनाई दिवाली उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
साप्ताहिक शेयर समीक्षाः निफ्टी 25,000 और सेंसेक्स 81,000 के पार, विदेशी निवेशकों की तूफानी वापसी

साप्ताहिक शेयर समीक्षाः निफ्टी 25,000 और सेंसेक्स 81,000 के पार, विदेशी निवेशकों की तूफानी वापसी

07 Nov 2026

नई दिल्ली, 07 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। घरेलू शेयर बाजार के लिए बीता कारोबारी हफ्ता काफी शानदार रहा। इस पूरे सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मुख्य सूचकांक लगातार मजबूती के साथ कारोबार करते रहे। अमेरिक में हुए मिडटर्म पोल में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी की हार और विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट की धमाकेदार जीत के बाद ग्लोबल मार्केट से आए पॉजिटिव संकेतों और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की आक्रामक वापसी ने दलाल स्ट्रीट पर जबरदस्त उत्साह भर दिया।


इस तूफानी तेजी के चलते 6 नवंबर को समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह के दौरान 27 फरवरी के बाद पहली बार निफ्टी ने 25,000 अंक और सेंसेक्स ने 81,000 के स्तर को पार किया। पूरे हफ्ते के शानदार कारोबार के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 6,598.49 अंक यानी 8.82 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त के साथ 81,028.02 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी साप्ताहिक आधार पर 1,977.25 अंक यानी 8.58 प्रतिशत की जोरदार छलांग लगाकर 25,030.35 अंक के स्तर पर बंद होने में सफल रहा।


2 नवंबर से 6 नवंबर के इस कारोबारी सप्ताह के दौरान शेयर बाजार ने तो लगातार तेजी का रुख बना रहा, लेकिन इसी सप्ताह बाजार में शॉर्ट टर्म वोलैटिलिटी मापने वाला इंडिकेटर इंडिया वोलेटिलिटी इंडेक्स (इंडिया वीआईएक्स) 13.71 प्रतिशत के बड़े उछाल के साथ 17.72 के स्तर पर पहुंच गया। इंडिया वीआईएक्स में आई उछाल आने वाले दिनों में बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने का संकेत दे रही है।


इस सप्ताह दिग्गज शेयरों की जोरदार तेजी के बावजूद ब्रॉडर मार्केट पर अंतिम कारोबारी सत्र में बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके चलते मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। पूरे सप्ताह के कारोबार में ऑटोमोबाइल और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर के शेयरों ने बाजार को ऊपर उठाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। इनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक जैसी दिग्गज कंपनियां साप्ताहिक गेनर्स की सूची में सबसे आगे रहीं, जबकि मुनाफावसूली के दबाव में फंसी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन जैसी कंपनियां लाल निशान में बंद हुईं।


इस कारोबारी सप्ताह के दौरान भारतीय बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से की गई बंपर लिवाली ने बाजार के सेंटीमेंट को पूरी तरह से बदल दिया। अमेरिकी टेक कंपनियों के महंगे वैल्यूएशन और वहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) निवेश के रिटर्न पर उठ रहे सवालों के कारण निवेशक अब वापस भारतीय बाजारों में लौटने लगे हैं, जिससे घरेलू शेयर बाजार को निचले स्तर से सपोर्ट मिला है।


इसके साथ ही पिछले सप्ताह मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) द्वारा सरकार को विदेशी निवेशकों के लिए लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस टैक्स पर बड़ी छूट देने का प्रस्ताव भेजने की खबर ने भी इस सप्ताह बाजार में तेजी की आग में घी का काम किया। इस खबर की वजह से मार्केट लिक्विडिटी को तगड़ा बूस्ट मिला। हालांकि बाजार में चौतरफा लिवाली के बीच स्मॉलकैप शेयरों में अंतिम सत्र में हुई मुनाफावसूली यह भी दिखाती है कि ब्रॉडर मार्केट में निवेशक अभी भी ऊंचे स्तर पर सतर्क बने हुए हैं, जिसके चलते अगले सप्ताह के कारोबार में सेक्टोरल रोटेशन की जबरदस्त संभावना बनी हुई है।

Latest News