इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें जेल में कटेगी छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपित प्रोफेसर की दीवाली 31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश, 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भारत ने दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच गुरदयाल सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, एक हफ्ते से रुकी केबीसी की शूटिंग, ब्लॉग में दिया सेहत में सुधार का संकेत मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी डब्ल्यूएचओ की कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर, दिसंबर में होगी समीक्षा ट्रंप ने माना- अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप के पास किया हमला, वायु रक्षा प्रणाली को बनाया निशाना मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें अमेरिका में डिटेन हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य हरि बॉक्सर दीपावली की तारीख आखिर क्यों हर साल बदलती है, खगोलीय विश्लेषण में सामने आए रोचक तथ्य मध्य प्रदेश को दो साल में दुग्ध उत्पादन में बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री सीएक्यूएम ने गुरुग्राम में सड़क धूल प्रदूषण पर दिखाई सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश सीबीआई ने विशाखापत्तनम में प्लांट क्वारंटीन स्टेशन के सहायक निदेशक को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान पाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन पर सैनिकों के साथ मनाई दिवाली उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
ठाणे से 10 लाख का इनामी कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

ठाणे से 10 लाख का इनामी कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

07 Nov 2026

ठाणे, 07 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज) । महाराष्ट्र के ठाणे आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने झारखंड के एक वांछित नक्सली को डोंबिवली के पास ठाकुर्ली इलाके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान संजय सरोज यादव उर्फ संजय गोडराय उर्फ बुधराम (45) के रूप में हुई है। झारखंड सरकार ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।


संजय यादव झारखंड के जंगल क्षेत्र का रहने वाला है और पिछले करीब दस दिनों से ठाकुर्ली में रह रहा था। झारखंड की सुरक्षा एजेंसियों को उसकी तलाश थी। उसके महाराष्ट्र में आने की जानकारी मिलने के बाद महाराष्ट्र एटीएस ने ठाकुर्ली इलाके में निगरानी शुरू की और उचित अवसर मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तारी के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया गया है। एटीएस अब इस बात की जांच कर रही है कि पिछले दस दिनों से वह ठाकुर्ली में किसके सहयोग से रह रहा था। उसे रहने की जगह किसने उपलब्ध कराई और स्थानीय स्तर पर वह किन लोगों के संपर्क में था, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।


महाराष्ट्र आने का उद्देश्य क्या था?


जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि संजय यादव झारखंड से महाराष्ट्र क्यों आया था और ठाकुर्ली में रहने के पीछे उसका क्या उद्देश्य था। क्या उसने महाराष्ट्र में रहते हुए किसी नक्सली गतिविधि की योजना बनाई थी और क्या वह राज्य के अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क में था, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


झारखंड सरकार द्वारा 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किए गए नक्सली की ठाणे जिले से गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एटीएस आरोपित की गतिविधियों, संपर्कों और महाराष्ट्र आने के कारणों की गहन जांच कर रही है। अब जांच में आगे कौन-से नए तथ्य सामने आते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Latest News