इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें \'बिग बॉस 20\' से बाहर आकर ईशा रिखी ने दी पहली प्रतिक्रिया, फैंस से मांगी माफी मिलन प्रधान की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार, नंदीग्राम में दो कांग्रेस नेता हिरासत में राज्यसभा चुनाव : सपा से रामगोपाल और धनराज परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश यादव रहे मौजूद विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में लगे पोस्टर, विपक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना चुनाव आयोग और एसआईआर मुद्दे पर इंडी गठबंधन की बैठक शुरू, संयुक्त रणनीति पर मंथन कारों के लिए नए ईंधन दक्षता मानक अधिसूचित, 2032 तक 16.7 प्रतिशत सुधार का लक्ष्य बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा मारा गया नवगछिया में गंगा और कोसी का रौद्र रूप: खतरे के निशान के पार पहुंची गंगा, निचले इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, कमजोर शुरुआत के बाद सेंसेक्स और निफ्टी उछले ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार कौशांबी के बच्चों ने वीडियो वायरल कर डीएम से मांगी लाइट,10 घंटे में रोशन हुआ गांव एशियन खेल 2026: सुनील कुमार सेमीफाइनल में हारे, अब कांस्य के लिए होगी चुनौती क्रिकेटर रिंकू सिंह ने किए महाकाल के दर्शन राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बादल और हल्की बारिश बलोचिस्तान में इमारत में विस्फोट, सेना के दो वाहनों पर हमला, पांच जवान मारे गए बांग्लादेश, न्यूजीलैंड सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, सोफी मोलिन्यू होंगी कप्तान मप्र में मानसून की विदाई का काउंटडाउन, 3 अक्टूबर तक छंट जाएंगे बादल, आज 19 जिलों में बारिश के आसार एशियन खेल 2026: सुनील कुमार सेमीफाइनल में, निशा दहिया का सफर समाप्त इतिहास के पन्नों में 01 अक्टूबर : भाषा के आधार पर हुआ आंध्र प्रदेश राज्य का गठन एशियन खेल 2026: ज्योति, चिकिता, पृथिका ने रचा इतिहास, भारत ने जीता कंपाउंड तीरंदाजी का स्वर्ण अमेरिका में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम होगा सुपर इंटेलिजेंस, ट्रंप ने किए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर एशियन खेल 2026: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में बनाई जगह, स्वर्ण के लिए चीन से होगा मुकाबला अमेठी : गर्भवती महिला के लिए एंबुलेंस का हाेता रहा इंतजार, सड़क पर ही दो बच्चों की गूंजी किलकारी रूस का परमाणु क्षमता वाला Tu-95 क्रैश, छह की मौत कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार की मौत

शरजील इमाम की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

17 Jul 2026



नई दिल्ली, 17 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली दंगों की साज़िश रचने के आरोपित शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। जस्टिस प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता वाली बेंच ने दिल्ली पुलिस को दो हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी।


शरजील इमाम ने ट्रायल कोर्ट के 4 जुलाई के आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट मे चुनौती दी है। कड़कड़डूमा कोर्ट ने 4 जुलाई को शरजील इमाम के साथ-सात उमर खालिद की जमानत याचिका को भी खारिज कर दी थी। शरजील इमाम ने कड़कड़डूमा कोर्ट में जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद दायर की थी, जिसमें दोनों की जमानत याचिकाओं के खारिज करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सवाल खड़े किए गए।


शरजील इमाम ने जमानत याचिका में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के जमानत याचिका खारिज करने के आदेश के छह महीने बीतने के बावजूद ट्रायल में कोई खास प्रगति नहीं हुई है। यहां तक कि आरोप तय करने पर अभी दलीलें भी पूरी नहीं हुई हैं।


सुप्रीम कोर्ट ने 5 जनवरी को उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने इसी दिन गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, शादाब अहम और मोहम्मद सलीम खान को जमानत दी थी। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 22 मई को आरोपितों खालिद सैफी और तसलीम अहमद को छह महीने की अंतरिम जमानत दी।


इस मामले में पहले ही सफूरा जरगर, आसिफ इकबाल तान्हा, देवांगन कलीता और नताशा नरवाल को जमानत मिल चुकी है। इस मामले में 18 आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के तहत दर्ज मामले में चार्जशीट दाखिल की गई है। इस मामले में सफूरा जरगर, ताहिर हुसैन, उमर खालिद, खालिद सैफी, इशरत जहां, मीरान हैदर, गुलफिशा, शफा उर रहमान, आसिफ इकबाल तान्हा, शादाब अहमद, तसलीम अहमद, सलीम मलिक, मोहम्मद सलीम खान, अतहर खान, शरजील इमाम, फैजान खान, नताशा नरवाल और देवांगन कलीता को आरोपित बनाया गया है। दिल्ली दंगों में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई थी और काफी लोग घायल हुए थे।हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Latest News