इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एलआईजी फ्लैटों का ड्रा रद्द,लोगों ने किया हंगामा `भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए तौहिद हृदोय बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम सात साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को बिना नोटिस हटाना मनमाना: हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार में शूट हुई फिल्म ऑफलाइन की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा \'देव\' \'ईठा\' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म \'मॉन्स्टर\' में सलमान और नयनतारा की जोड़ी दिखाएगी दम, एक्शन से सजेगी फिल्म जयपुर में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक डिपोर्ट, इस साल अब तक 75 को भेजा गया वापस एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए लापता बांग्लादेशी नागरिक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड को \'जीरो एफआईआर\' दर्ज करने का निर्देश बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश पीएमएलए के तहत ईडी की शक्तियों की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, जनवरी में होगी सुनवाई रोस्टर का हवाला देकर बेंच ने किया किनारा, सीजेआई के पास भेजा गया ऐतिहासिक सीएस लाइब्रेरी का केस सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर विरोध स्थल मामले में जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया राजस्थान हाइकोर्ट खंडपीठ का अहम फ़ैसला : सविंदा अल्प वेतनभोगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ एएनएम के नियमितीकरण पर लगी रोक हटी महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दाखिल किया पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन, भाजपा अध्यक्ष ने बताये प्रधानमंत्री की कार्यशैली के पांच मंत्र मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
18 से 22 सितंबर तक सबसे चमकीला दिखेगा शुक्र, नग्न आंखों से कर सकेंगे दर्शन

18 से 22 सितंबर तक सबसे चमकीला दिखेगा शुक्र, नग्न आंखों से कर सकेंगे दर्शन

17 Sep 2026

नैनीताल, 17 सितंबर (एजेंसी)। खगोल प्रेमियों के लिए 18 से 22 सितंबर के बीच का समय खास रहने वाला है। इस अवधि में सौरमंडल का शुक्र ग्रह अधिकतम चमक के दौर में दिखाई देगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी क्षितिज की ओर देखने पर इसे नग्न आंखों से देखा जा सकेगा। साफ मौसम में इसके लिए टेलीस्कोप या दूरबीन की आवश्यकता नहीं होगी।


वैज्ञानिकों के अनुसार, इस अवधि में शुक्र की चमक लगभग -4.8 मैग्नीट्यूड तक पहुंच सकती है, जो रात के आकाश के सबसे चमकीले तारे सीरियस से लगभग 20 गुना अधिक है। सूर्यास्त के तुरंत बाद पश्चिमी क्षितिज की ओर देखने पर शुक्र सबसे चमकीले बिंदु के रूप में दिखाई देगा। साफ मौसम में इसे घर की छत से भी नग्न आंखों से देखा जा सकेगा।


एरीज के वरिष्ठ वैज्ञानिक वीरेंद्र यादव के अनुसार, इस अवधि में शुक्र की चमक के अध्ययन के साथ उसके वायुमंडल और बादलों की परतों का भी वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता है।


उल्लेखनीय है कि शुक्र को पृथ्वी की ‘जुड़वां बहन’ कहा जाता है, क्योंकि उसका आकार और द्रव्यमान पृथ्वी के समान है, लेकिन उसका वातावरण बेहद घना है। इसमें मुख्य रूप से कार्बन डाइऑक्साइड और सल्फ्यूरिक एसिड के बादल हैं और सतह का तापमान लगभग 475 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है। वैज्ञानिकों के लिए यह अब भी महत्वपूर्ण सवाल है कि पृथ्वी के समान आकार और द्रव्यमान वाला शुक्र अत्यधिक गर्म और जीवन के लिए प्रतिकूल ग्रह कैसे बना। शुक्र की अधिकतम चमक का यह दौर उसके वातावरण और अन्य विशेषताओं के अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Latest News