इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एलआईजी फ्लैटों का ड्रा रद्द,लोगों ने किया हंगामा `भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए तौहिद हृदोय बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम सात साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को बिना नोटिस हटाना मनमाना: हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार में शूट हुई फिल्म ऑफलाइन की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा \'देव\' \'ईठा\' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म \'मॉन्स्टर\' में सलमान और नयनतारा की जोड़ी दिखाएगी दम, एक्शन से सजेगी फिल्म जयपुर में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक डिपोर्ट, इस साल अब तक 75 को भेजा गया वापस एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए लापता बांग्लादेशी नागरिक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड को \'जीरो एफआईआर\' दर्ज करने का निर्देश बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश पीएमएलए के तहत ईडी की शक्तियों की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, जनवरी में होगी सुनवाई रोस्टर का हवाला देकर बेंच ने किया किनारा, सीजेआई के पास भेजा गया ऐतिहासिक सीएस लाइब्रेरी का केस सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर विरोध स्थल मामले में जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया राजस्थान हाइकोर्ट खंडपीठ का अहम फ़ैसला : सविंदा अल्प वेतनभोगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ एएनएम के नियमितीकरण पर लगी रोक हटी महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दाखिल किया पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन, भाजपा अध्यक्ष ने बताये प्रधानमंत्री की कार्यशैली के पांच मंत्र मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
`भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया

`भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया

20 Nov 2026


नई दिल्ली, 20 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को नई दिल्ली में फिक्की (भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ) के खेल कारोबार पर वैश्विक शिखर सम्मेलन टर्फ के 16वें संस्करण का उद्घाटन किया।


इस अवसर पर डॉ. मांडविया ने कहा, “खेल युवाओं के विकास, सामाजिक समावेशन, आर्थिक अवसरों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरे हैं।”


उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने खेलों को राष्ट्र निर्माण के अपने एजेंडे के केंद्र में रखा है। हमारा दृष्टिकोण एक स्पष्ट सोच से प्रेरित है- मैदान से पदक मंच तक हर उभरते खिलाड़ी के लिए अवसर तैयार करना।”


यह शिखर सम्मेलन ‘भारत की खेल अर्थव्यवस्था को गति देना : साझेदारी, नवाचार और वैश्विक नेतृत्व’ विषय पर आयोजित किया जा रहा है। पिछले 12 वर्षों में भारत के खेल तंत्र में आए बदलावों का उल्लेख करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा, “खेलो इंडिया मिशन, फिट इंडिया आंदोलन और टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना जैसी पहलों के माध्यम से हम जमीनी स्तर पर खेलों में भागीदारी बढ़ा रहे हैं, खेल प्रतिभाओं की पहचान कर रहे हैं और उच्च प्रदर्शन वाले खेलों तक पहुंचने के रास्ते तैयार कर रहे हैं।”


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में नई खेलो इंडिया योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत अगले पांच वर्षों के लिए 36,441 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, प्रतिभाओं को निखारना और देशभर में खेलों के विकास को बढ़ावा देना है। भारत के खेल प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए डॉ. मांडविया ने कहा, “एशियाई खेल 2026 में भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।”


उन्होंने कहा, “एशियाई पैरा खेल 2026 में भी भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा, जहां हमारे पैरा खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड 114 पदक जीते। इन खेलों में यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।”


खेल क्षेत्र में उद्योग जगत की भूमिका पर बोलते हुए डॉ. मांडविया ने कहा, “हम मानते हैं कि खेलों का भविष्य केवल खिलाड़ियों और खेल संस्थानों से ही नहीं, बल्कि एक मजबूत, प्रतिस्पर्धी और नवाचार से प्रेरित खेल उद्योग से भी तय होगा।”


सरकार ने भारत को खेल सामग्री के निर्माण और नवाचार का वैश्विक केंद्र बनाने के उद्देश्य से खेलो इंडिया खेल सामग्री विनिर्माण योजना को मंजूरी दी है। इसके लिए 1,856.67 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।


खेलो भारत नीति 2025 में भारत में खेलों के विकास के लिए व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है, जबकि राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम खेल प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित कर रहा है।


डॉ. मांडविया ने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने की भारत की मंशा भी सामने रखी। भारत 2030 में अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। इसके साथ ही इसी शहर में 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी की उम्मीद भी कर रहा है।


उन्होंने कहा, “केवल पिछले 18 महीनों में ही भारत ने 18 शहरों में 40 अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की सफलतापूर्वक मेजबानी की है। यह न केवल हमारे खेल बुनियादी ढांचे की मजबूती बल्कि आयोजन क्षमता में लगातार हो रही वृद्धि को भी दर्शाता है।”


केंद्रीय खेल मंत्री ने उद्योग जगत के दिग्गजों से इस क्षेत्र के विकास के लिए दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “खेल बुनियादी ढांचे, उच्च प्रदर्शन वाली अकादमियों, खेल विज्ञान केंद्रों, खेल प्रौद्योगिकी और खिलाड़ी प्रबंधन प्रणालियों के विकास की अपार संभावनाएं हैं। निजी निवेश हमारे खेल तंत्र में अधिक दक्षता, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय स्तर की बेहतर कार्यप्रणालियां ला सकता है।


डॉ. मांडविया ने कहा, “हमारा दृष्टिकोण भारत को खेल राष्ट्र से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था में बदलना है। वर्ष 2047 तक विकसित देश बनने की दिशा में आगे बढ़ते हुए इस यात्रा में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”


उन्होंने अंतरराष्ट्रीय साझेदारों, निवेशकों, निर्माताओं और खेल संस्थानों को इस बदलाव में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, “आइए, हम मिलकर भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें।”


उद्घाटन सत्र में फिक्की खेल समिति के अध्यक्ष एवं जीएमआर समूह के रणनीतिक सलाहकार पी.के.एस.वी. सागर, फिक्की खेल समिति के सह-अध्यक्ष एवं अडानी स्पोर्ट्सलाइन के मुख्य कारोबार अधिकारी संजय अडेसरा, फिक्की के अध्यक्ष विजय शंकर और फिक्की की महानिदेशक ज्योति विज सहित अंतरराष्ट्रीय साझेदार, खेल जगत के दिग्गज, उद्योग प्रतिनिधि और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Latest News