इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एलआईजी फ्लैटों का ड्रा रद्द,लोगों ने किया हंगामा `भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए तौहिद हृदोय बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम सात साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को बिना नोटिस हटाना मनमाना: हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार में शूट हुई फिल्म ऑफलाइन की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा \'देव\' \'ईठा\' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म \'मॉन्स्टर\' में सलमान और नयनतारा की जोड़ी दिखाएगी दम, एक्शन से सजेगी फिल्म जयपुर में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक डिपोर्ट, इस साल अब तक 75 को भेजा गया वापस एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए लापता बांग्लादेशी नागरिक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड को \'जीरो एफआईआर\' दर्ज करने का निर्देश बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश पीएमएलए के तहत ईडी की शक्तियों की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, जनवरी में होगी सुनवाई रोस्टर का हवाला देकर बेंच ने किया किनारा, सीजेआई के पास भेजा गया ऐतिहासिक सीएस लाइब्रेरी का केस सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर विरोध स्थल मामले में जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया राजस्थान हाइकोर्ट खंडपीठ का अहम फ़ैसला : सविंदा अल्प वेतनभोगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ एएनएम के नियमितीकरण पर लगी रोक हटी महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दाखिल किया पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन, भाजपा अध्यक्ष ने बताये प्रधानमंत्री की कार्यशैली के पांच मंत्र मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन

मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन

20 Nov 2026

यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल), 20 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम मां सावित्री देवी के निधन की सूचना मिलने के बाद अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। शाम करीब पांच बजे पैतृक आवास पहुंचकर उन्होंने मां के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वह भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं।


मुख्यमंत्री योगी कुछ देर तक मां के पार्थिव शरीर के सामने मौन खड़े रहे। उन्हें भावुक देखकर वहां मौजूद परिजन और ग्रामीण भी अपने आंसू नहीं रोक सके। मां के निधन से पूरे पंचूर गांव में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में रिश्तेदार और ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।


सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे करीब 89 वर्ष की आयु में पंचूर स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया था। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ थीं। परिजनों के अनुसार,पिछले तीन वर्षों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। इस दौरान उन्हें एम्स ऋषिकेश और जौलीग्रांट अस्पताल में भी उपचार के लिए ले जाया गया था। दोनों अवसरों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने इस वर्ष सात मई को भी पंचूर पहुंचकर मां का हालचाल जाना था।


परिजनों के अनुसार,सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को शनिवार सुबह करीब सात बजे सड़क मार्ग से हरिद्वार ले जाया जाएगा,जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।


ग्रामीणों ने बताया कि सावित्री देवी सरल और मिलनसार स्वभाव की थीं। उनके परिवार में चार बेटे और तीन बेटियां हैं। बेटों में सबसे बड़े मानेंद्र सिंह बिष्ट, दूसरे नंबर योगी आदित्यनाथ, तीसरे नंबर पर शैलेंद्र मोहन बिष्ट एवं सबसे छोटे महेंद्र सिंह बिष्ट हैं। तीन बहनों में बड़ी बेटी पुष्पा देवी,दूसरी कौशल्या देवी एवं तीसरी बेटी शशि देवी हैं।


वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बाबा केदारनाथ से प्रार्थना की। धामी ने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममत्व जीवन की सबसे अनमोल धरोहर हैं। उन्होंने शोकाकुल योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।


इधर, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जोशी ने अपने दो दिवसीय कुमाऊं दौरे के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए और पंतनगर से देहरादून पहुंच गए। वह शनिवार को हरिद्वार में होने वाले अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Latest News