इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एलआईजी फ्लैटों का ड्रा रद्द,लोगों ने किया हंगामा `भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए तौहिद हृदोय बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम सात साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को बिना नोटिस हटाना मनमाना: हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार में शूट हुई फिल्म ऑफलाइन की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा \'देव\' \'ईठा\' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म \'मॉन्स्टर\' में सलमान और नयनतारा की जोड़ी दिखाएगी दम, एक्शन से सजेगी फिल्म जयपुर में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक डिपोर्ट, इस साल अब तक 75 को भेजा गया वापस एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए लापता बांग्लादेशी नागरिक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड को \'जीरो एफआईआर\' दर्ज करने का निर्देश बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश पीएमएलए के तहत ईडी की शक्तियों की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, जनवरी में होगी सुनवाई रोस्टर का हवाला देकर बेंच ने किया किनारा, सीजेआई के पास भेजा गया ऐतिहासिक सीएस लाइब्रेरी का केस सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर विरोध स्थल मामले में जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया राजस्थान हाइकोर्ट खंडपीठ का अहम फ़ैसला : सविंदा अल्प वेतनभोगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ एएनएम के नियमितीकरण पर लगी रोक हटी महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दाखिल किया पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन, भाजपा अध्यक्ष ने बताये प्रधानमंत्री की कार्यशैली के पांच मंत्र मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर

बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर

20 Nov 2026

नई दिल्ली, 20 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार काे कर्नाटक में बाइक टैक्सी सेवाओं को अनुमति देने वाले उच्च न्यायालय के फैसले को बरकरार रखते हुए राज्य सरकार की अपील खारिज कर दी। शीर्ष अदालत ने कहा कि बाइक टैक्सी सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने के बजाय उन्हें नियमन के दायरे में लाना बेहतर है। इस फैसले से कर्नाटक में ओला, उबर और रैपिडो जैसी कंपनियों की बाइक टैक्सी सेवाओं के संचालन का रास्ता साफ हो गया है।


जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कर्नाटक सरकार की अपील पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय के 23 जनवरी के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। सुनवाई के दौरान पीठ ने बाइक टैक्सी सेवाओं की उपयोगिता और किफायती किराये का उल्लेख करते हुए कहा कि इन्हें प्रतिबंधित करने के बजाय नियमन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाइक टैक्सी में जीपीएस सुविधा भी होती है, जो विशेषकर महिला यात्रियों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से उपयोगी हो सकती है।


पीठ ने अपने कार्यालय में काम करने वाली युवतियों से बातचीत का उल्लेख करते हुए कहा कि वे बाइक टैक्सी से कार्यालय आती हैं क्योंकि ऑटो रिक्शा का किराया उनके लिए काफी अधिक पड़ता है। उन्होंने कहा कि बाइक टैक्सी का किराया ऑटो की तुलना में काफी कम है और यह आम लोगों के लिए सुविधाजनक विकल्प है।


यह विवाद कर्नाटक में बाइक टैक्सी संचालन पर रोक लगाने के उच्च न्यायालय की सिंगल पीठ के आदेश से शुरू हुआ था। अप्रैल, 2025 में उच्च न्यायालय ने कहा था कि राज्य सरकार द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश और नियम बनाए जाने तक बाइक टैक्सी सेवाएं संचालित नहीं की जा सकतीं। इसके बाद ओला, उबर, रैपिडो, बाइक टैक्सी संचालकों और बाइक टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन ने इस आदेश को चुनौती दी थी।


23 जनवरी, 2026 को उच्च न्यायालय की युगल पीठ ने एकल पीठ के आदेश को रद्द करते हुए बाइक टैक्सी संचालन का रास्ता खोल दिया था। अदालत ने कहा था कि मोटरसाइकिलों को परिवहन वाहन के रूप में पंजीकृत किया जा सकता है और उन्हें कॉन्ट्रैक्ट कैरिज के रूप में चलाने की अनुमति दी जा सकती है।

Latest News