इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एलआईजी फ्लैटों का ड्रा रद्द,लोगों ने किया हंगामा `भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए तौहिद हृदोय बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम सात साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को बिना नोटिस हटाना मनमाना: हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार में शूट हुई फिल्म ऑफलाइन की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा \'देव\' \'ईठा\' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म \'मॉन्स्टर\' में सलमान और नयनतारा की जोड़ी दिखाएगी दम, एक्शन से सजेगी फिल्म जयपुर में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक डिपोर्ट, इस साल अब तक 75 को भेजा गया वापस एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए लापता बांग्लादेशी नागरिक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड को \'जीरो एफआईआर\' दर्ज करने का निर्देश बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश पीएमएलए के तहत ईडी की शक्तियों की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, जनवरी में होगी सुनवाई रोस्टर का हवाला देकर बेंच ने किया किनारा, सीजेआई के पास भेजा गया ऐतिहासिक सीएस लाइब्रेरी का केस सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर विरोध स्थल मामले में जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया राजस्थान हाइकोर्ट खंडपीठ का अहम फ़ैसला : सविंदा अल्प वेतनभोगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ एएनएम के नियमितीकरण पर लगी रोक हटी महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दाखिल किया पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन, भाजपा अध्यक्ष ने बताये प्रधानमंत्री की कार्यशैली के पांच मंत्र मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते

20 Nov 2026

नई दिल्ली, 20 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि परिचित पक्षों के बीच आपसी सहमति से हुए वित्तीय लेनदेन को रद्द करने या निजी दीवानी और व्यावसायिक विवादों को सुलझाने के लिए साइबर फ्रॉड शिकायत तंत्र का दुरुपयोग नहीं किया जा सकता। न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ ने 30 लाख के कथित लेनदेन से जुड़े एक मामले में पिता-पुत्र के दो बैंक खातों पर लगाई गई रोक और लियन को तत्काल हटाने का निर्देश दिया है।


मामला 2013 का है। विवाद दिल्ली के करोलबाग स्थित एक संपत्ति की खरीद से शुरू हुआ था, जिसके लिए पिता ने बयाने के तौर पर 30 लाख दिए थे। रजिस्ट्री न होने पर मामला कोर्ट पहुंचा और 16 मार्च, 2026 को दोनों पक्षों के बीच एक समझौता हुआ। समझौते के तहत 17 मार्च को 30 लाख पिता के खाते में वापस किए गए, जिसे उन्होंने पारिवारिक व्यवस्था के तहत अपने बेटे के खाते में ट्रांसफर कर दिया। लेकिन अगले ही दिन, पैसे भेजने वाली महिला की बेटी ने 'गलती से पैसे ट्रांसफर होने' का दावा करते हुए साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करा दी, जिसके बाद पिता-पुत्र के खाते फ्रीज कर दिए गए। बाद में शिकायतकर्ता ने अपना बयान बदलते हुए इसे कच्चे सोने में निवेश का मामला बताया।


सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि अभियोजन ने खुद माना है कि यह मामला प्रथम दृष्टया साइबर धोखाधड़ी का नहीं है और शिकायतकर्ता के दोनों बयान आपस में विरोधाभासी हैं। कोर्ट ने कहा कि इस तरह खातों को फ्रीज रखने से परिचित लोगों के निजी विवाद को साइबर अपराध का रूप मिल जाएगा। इसके अलावा, कोर्ट ने यह भी रेखांकित किया कि गृह मंत्रालय की 2 जनवरी, 2026 की मानक संचालन प्रक्रिया के तहत बैंक खाते फ्रीज करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत औपचारिक आदेश जारी करना अनिवार्य है, जिसका इस मामले में पालन नहीं किया गया।


हालांकि, उच्च न्यायालय ने बैंक खातों से रोक हटाने का आदेश देते हुए साइबर शिकायत को पूरी तरह रद्द करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि तथ्यात्मक विवादों की जांच जारी रह सकती है और दोनों पक्ष दीवानी या अन्य कानूनी उपायों के तहत अपना पक्ष रखने के लिए स्वतंत्र हैं।

Latest News