इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एलआईजी फ्लैटों का ड्रा रद्द,लोगों ने किया हंगामा `भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए तौहिद हृदोय बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम सात साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को बिना नोटिस हटाना मनमाना: हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार में शूट हुई फिल्म ऑफलाइन की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा \'देव\' \'ईठा\' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म \'मॉन्स्टर\' में सलमान और नयनतारा की जोड़ी दिखाएगी दम, एक्शन से सजेगी फिल्म जयपुर में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक डिपोर्ट, इस साल अब तक 75 को भेजा गया वापस एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए लापता बांग्लादेशी नागरिक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड को \'जीरो एफआईआर\' दर्ज करने का निर्देश बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश पीएमएलए के तहत ईडी की शक्तियों की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, जनवरी में होगी सुनवाई रोस्टर का हवाला देकर बेंच ने किया किनारा, सीजेआई के पास भेजा गया ऐतिहासिक सीएस लाइब्रेरी का केस सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर विरोध स्थल मामले में जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया राजस्थान हाइकोर्ट खंडपीठ का अहम फ़ैसला : सविंदा अल्प वेतनभोगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ एएनएम के नियमितीकरण पर लगी रोक हटी महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दाखिल किया पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन, भाजपा अध्यक्ष ने बताये प्रधानमंत्री की कार्यशैली के पांच मंत्र मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए

यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए

20 Nov 2026

नई दिल्ली, 20 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के वर्क-चार्ज्ड, अस्थायी, दैनिक वेतनभोगी और मस्टर-रोल कर्मचारियों के पेंशन अधिकारों पर उच्चतम न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए राज्य के 2021 और 2025 के दो कानूनों को असंवैधानिक घोषित कर रद्द कर दिया है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि सरकारी सेवा में नियमित किए जाने के बाद कर्मचारियों को उनकी शुरुआती नियुक्ति की प्रकृति के आधार पर पेंशन लाभों से वंचित नहीं किया जा सकता। नियमितीकरण के बाद शुरुआती नियुक्ति का स्वरूप पेंशन पात्रता तय करने का आधार नहीं रह जाता।


जस्टिस दीपांकर दत्ता की अध्यक्षता वाली पीठ ने 'उत्तर प्रदेश क्वालिफाइंग सर्विस फॉर पेंशन एंड वैलिडेशन एक्ट, 2021' तथा 'उत्तर प्रदेश एंटाइटेलमेंट टू पेंशन एंड वैलिडेशन एक्ट, 2025' को संविधान के विपरीत ठहराते हुए निरस्त कर दिया। कोर्ट ने कहा कि जब किसी कर्मचारी को निर्धारित योजना के तहत सरकारी सेवा में नियमित कर दिया जाता है तो उसकी नियमितीकरण से पहले की सेवा की प्रकृति को आधार बनाकर उसे पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभों से वंचित नहीं किया जा सकता। राज्य सरकार ने पहले के फैसले में पहचानी गई कानूनी खामी को दूर किए बिना नए कानूनों के माध्यम से उसी व्यवस्था को फिर लागू करने का प्रयास किया था। केवल कानून की नई परिभाषाएं बनाकर पुराने प्रावधानों को वैध नहीं ठहराया जा सकता।


यह मामला 2019 के उच्चतम न्यायालय के 'प्रेम सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य' फैसले से जुड़ा है। उस फैसले में अदालत ने वर्क-चार्ज्ड व्यवस्था में की गई सेवा को पेंशन के लिए पात्र सेवा में गिनने का सिद्धांत स्वीकार किया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 2021 और 2025 में कानून बनाकर पेंशन पात्रता की परिभाषा निर्धारित की और कुछ श्रेणियों के कर्मचारियों की नियमित होने से पहले की सेवा को पेंशन गणना से बाहर रखने की व्यवस्था की थी। उच्चतम न्यायालय ने अब इन कानूनों को निरस्त कर दिया है।


फैसले के दायरे में आने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी सेवा का पूरा विवरण देकर संबंधित सक्षम प्राधिकारी के समक्ष पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों का दावा कर सकते हैं। अधिकारियों को ऐसे दावों पर छह महीने के भीतर निर्णय लेने और पात्रता के अनुसार लाभ जारी करने का निर्देश दिया गया है।


कोर्ट ने बकाया पेंशन की गणना के संबंध में भी निर्देश दिए हैं। सामान्य मामलों में मौद्रिक लाभ की गणना प्रेम सिंह मामले की याचिका दाखिल होने से पहले के तीन वर्षों की सीमा को ध्यान में रखकर की जाएगी। हालांकि, प्रेम सिंह फैसले से पहले सेवानिवृत्ति के बाद निधन हो चुके कर्मचारियों के उत्तराधिकारियों के दावों पर यह सीमा लागू नहीं होगी, बशर्ते वे आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत करें। निर्धारित समयसीमा में भुगतान नहीं होने पर राज्य को नौ प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज देना होगा।

Latest News