इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एलआईजी फ्लैटों का ड्रा रद्द,लोगों ने किया हंगामा `भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए तौहिद हृदोय बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम सात साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को बिना नोटिस हटाना मनमाना: हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार में शूट हुई फिल्म ऑफलाइन की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा \'देव\' \'ईठा\' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म \'मॉन्स्टर\' में सलमान और नयनतारा की जोड़ी दिखाएगी दम, एक्शन से सजेगी फिल्म जयपुर में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक डिपोर्ट, इस साल अब तक 75 को भेजा गया वापस एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए लापता बांग्लादेशी नागरिक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड को \'जीरो एफआईआर\' दर्ज करने का निर्देश बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश पीएमएलए के तहत ईडी की शक्तियों की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, जनवरी में होगी सुनवाई रोस्टर का हवाला देकर बेंच ने किया किनारा, सीजेआई के पास भेजा गया ऐतिहासिक सीएस लाइब्रेरी का केस सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर विरोध स्थल मामले में जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया राजस्थान हाइकोर्ट खंडपीठ का अहम फ़ैसला : सविंदा अल्प वेतनभोगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ एएनएम के नियमितीकरण पर लगी रोक हटी महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दाखिल किया पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन, भाजपा अध्यक्ष ने बताये प्रधानमंत्री की कार्यशैली के पांच मंत्र मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश

तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश

20 Nov 2026

नई दिल्ली, 20 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। देश की सर्वोच्च अदालत में मामलों को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया में हुई एक बड़ी चूक पर उच्चतम न्यायालय ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार काे हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अपने सेक्रेटरी जनरल को इस बात की विस्तृत आंतरिक जांच करने का निर्देश दिया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक महत्वपूर्ण याचिका, जो वर्ष 2023 में दायर की गई थी, उसे स्पष्ट न्यायिक आदेश होने के बावजूद लगभग तीन साल तक सुनवाई के लिए लिस्ट क्यों नहीं किया गया।


सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए। सुनवाई के दौरान पीठ ने सख्त लहजे में टिप्पणी करते हुए कहा कि तीन साल तक इस फाइल को किसने संभाला और यह कैसे सुनिश्चित किया गया कि यह मामला सुनवाई के लिए सामने न आ सके? हम इसकी तह तक जाएंगे और इसका पता लगाएंगे।


मामले की पृष्ठभूमि स्पष्ट करते हुए पीठ ने बताया कि यह याचिका ईडी की ओर से दायर की गई थी। इसमें एजेंसी ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा जनवरी 2023 में पारित उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसके तहत एक आरोपित को अग्रिम जमानत दी गई थी। उच्च न्यायालय के इस फैसले के खिलाफ ईडी ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।


सीजेआई ने कहा कि रजिस्ट्री को यह बताना चाहिए कि पिछले आदेश के मुताबिक इस मामले को लिस्ट क्यों नहीं किया गया। हालांकि बेंच ने जमानत में दखल दिए बिना ईडी की याचिका का निपटारा कर दिया लेकिन साथ ही मामले को लिस्ट न किए जाने के संबंध में जांच के निर्देश दिए।


प्रतिवादियों में से एक की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने कहा कि उच्चतम न्यायालय में ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए और रजिस्ट्री को इस तरह से नहीं चलाया जा सकता। दवे ने टिप्पणी की कि उन्होंने उच्चतम न्यायालय में ऐसा होते हुए पहले कभी नहीं देखा है।


उच्चतम न्यायालय ने इस याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए जुलाई, 2023 में नोटिस भी जारी किया था। हालांकि, हैरानी की बात यह रही कि नोटिस जारी होने और मामले को आगे सूचीबद्ध करने के न्यायिक आदेश के बाद भी यह याचिका करीब तीन साल तक रजिस्ट्री में ही अटकी रही और बेंच के सामने नहीं आ सकी। अब कोर्ट के ताजा आदेश के बाद इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिरना तय माना जा रहा है।

Latest News